NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हरियाणा के पंचकूला की गौशाला में 70 से ज्यादा गायों की मौत, 30 बीमार
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पानी और चारा के नमूने एकत्र किए हैं और जांच के परिणाम मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे..लेकिन पहली नज़र में फूड पॉइजनिंग का मामला लगता है।
भाषा
28 Oct 2020
गाय

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला में एक मंदिर से संबद्ध गौशाला में खाद्य विषाक्तता (Food poisoning) के कारण 70 से ज्यादा गायों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

हरियाणा के पशुपालन और डेयरी विभाग के एक अधिकारी ने पंचकूला में संवाददाताओं को बताया कि माता मनसा देवी गौधाम में इसके अलावा 30 गायें बीमार अवस्था में मिली।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने पानी और चारा के नमूने एकत्र किए हैं और जांच के परिणाम मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे..लेकिन प्रारिंभक नजर में खाद्य विषाक्तता का मामला लगता है।’’

गौशाला के महाप्रबंधक (मानद) रवींद्र चिहगल ने बताया कि कुछ गायों के बीमार होने का पता चलने पर मंगलवार को पशु चिकित्सक को बुलाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जो रिपोर्ट मिली उसमें कहा गया कि खाद्य विषाक्तता के कारण गायों की मौत हुई। लेकिन एक चीज स्पष्ट है कि यह गायों को दिए गए चारा के कारण खाद्य विषाक्तता का मामला नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशंका है कि मंदिर आने वाले कुछ श्रद्धालु खाना लाए होंगे जिसे उन्होंने गायों को दिया होगा ।’’

फिलहाल शहर से बाहर चिहगल ने बताया कि दो अलग शेड में गायों की मौत हुई।

उन्होंने कहा,‘‘हमारे यहां करीब सात शेड हैं जिनमें करीब 1400 गायें हैं। केवल दो शेड में गायों की मौत हुई है।’’

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और पंचकूला से भाजपा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने गौशाला का दौरा किया और कहा कि घटना से वह काफी दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी जांच कराएंगे कि कहां पर चूक हुई जिस कारण से यह घटना हुई। इस घटना से सबक लेकर हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हो।’’

Haryana
Panchkula
cows died in Panchkula
Food poisoning

Related Stories

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत

हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 

हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

मोदी सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली निगमों का निजीकरण "अलोकतांत्रिक" और "संघीय ढांचे के ख़िलाफ़"

हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग


बाकी खबरें

  • Bikram Singh Majithia
    भाषा
    पंजाब: मजीठिया के ख़िलाफ़ नशीले पदार्थों संबंधी मामला दर्ज, शिअद ने ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया
    21 Dec 2021
    मजीठिया के ख़िलाफ़ सोमवार को मोहाली में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
  • Election reform bill passed in both houses
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    चुनाव सुधार बिल दोनों सदनों में पास, विपक्ष ने उठाया निजता के अधिकार का सवाल
    21 Dec 2021
    20 दिसंबर को लोकसभा में पास होने के बाद आज 21 दिसंबर को चुनाव सुधार बिल राज्यसभा में भी बिना किसी बहस के पास कर दिया गया।
  • covid
    एलेक्जेंडर फ्रियूंड
    कोविड: प्रोटीन आधारित वैक्सीन से पैदा हुई नई उम्मीद
    21 Dec 2021
    ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रोटीन आधारित वैक्सीन से ग़रीब देशों में वैश्विक कोरोना टीकाकरण अभियान में तेज़ी आएगी। वैक्सीन का विरोध करने वाले कुछ लोग भी इन्हें चाहते हैं।
  • Bihar: Junior doctors' strike
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः मांगों की पूर्ति का आश्वासन मिलने के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल ख़त्म
    21 Dec 2021
    प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी, लेकिन सरकार की ओर से इन मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन मिलने के बाद आधी रात को हड़ताल समाप्त कर…
  • Madrasa teacher
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश: 21 हज़ार मदरसा शिक्षकों को 4 वर्षों से नहीं मिला मानदेय, आमरण अनशन की दी चेतावनी
    21 Dec 2021
    मदरसों में गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा प्रदान कराने की योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में 21546 मदरसा शिक्षकों को नियुक्त किया गया था। पिछले चार वर्षों से अधिक समय से मानदेय नहीं मिलने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License