NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हरियाणा के पंचकूला की गौशाला में 70 से ज्यादा गायों की मौत, 30 बीमार
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पानी और चारा के नमूने एकत्र किए हैं और जांच के परिणाम मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे..लेकिन पहली नज़र में फूड पॉइजनिंग का मामला लगता है।
भाषा
28 Oct 2020
गाय

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला में एक मंदिर से संबद्ध गौशाला में खाद्य विषाक्तता (Food poisoning) के कारण 70 से ज्यादा गायों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

हरियाणा के पशुपालन और डेयरी विभाग के एक अधिकारी ने पंचकूला में संवाददाताओं को बताया कि माता मनसा देवी गौधाम में इसके अलावा 30 गायें बीमार अवस्था में मिली।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने पानी और चारा के नमूने एकत्र किए हैं और जांच के परिणाम मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे..लेकिन प्रारिंभक नजर में खाद्य विषाक्तता का मामला लगता है।’’

गौशाला के महाप्रबंधक (मानद) रवींद्र चिहगल ने बताया कि कुछ गायों के बीमार होने का पता चलने पर मंगलवार को पशु चिकित्सक को बुलाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जो रिपोर्ट मिली उसमें कहा गया कि खाद्य विषाक्तता के कारण गायों की मौत हुई। लेकिन एक चीज स्पष्ट है कि यह गायों को दिए गए चारा के कारण खाद्य विषाक्तता का मामला नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशंका है कि मंदिर आने वाले कुछ श्रद्धालु खाना लाए होंगे जिसे उन्होंने गायों को दिया होगा ।’’

फिलहाल शहर से बाहर चिहगल ने बताया कि दो अलग शेड में गायों की मौत हुई।

उन्होंने कहा,‘‘हमारे यहां करीब सात शेड हैं जिनमें करीब 1400 गायें हैं। केवल दो शेड में गायों की मौत हुई है।’’

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और पंचकूला से भाजपा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने गौशाला का दौरा किया और कहा कि घटना से वह काफी दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी जांच कराएंगे कि कहां पर चूक हुई जिस कारण से यह घटना हुई। इस घटना से सबक लेकर हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हो।’’

Haryana
Panchkula
cows died in Panchkula
Food poisoning

Related Stories

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत

हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 

हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

मोदी सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली निगमों का निजीकरण "अलोकतांत्रिक" और "संघीय ढांचे के ख़िलाफ़"

हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग


बाकी खबरें

  • toilet shortage
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सरकार ने बताया, 38 हजार स्कूलों में शौचालयों की सुविधा नहीं
    06 Dec 2021
    देश में 2014 से स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है लेकिन 2021 में सरकार राज्यसभा में बता रही है कि देश भर में 38,408 स्कूलों और 2,86,310 आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय चालू स्थिति में नहीं हैं।
  • Neiphiu Rio
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नागालैंड की घटना पर सीएम रियो ने कहा, 'आफ़्स्पा कठोर है, इसे हटाना ज़रूरी!'
    06 Dec 2021
    मोन ज़िले के ओटिंग में सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग में 14 नागरिकों की मौत के बाद से राज्य में ग़ुस्सा है।
  • RML
    भाषा
    तीन केंद्रीय अस्पतालों के रेजिडेंट चिकित्सकों ने सोमवार से नियमित, आपात सेवाओं का किया बहिष्कार
    06 Dec 2021
    रेजिडेंट चिकित्सकों ने नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी को लेकर एफओआरडीए द्वारा आयोजित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार से सभी नियमित और आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार किया।
  • Pendant
    संदीपन तालुकदार
    पोलैंड में मिला पेंडेंट मानव द्वारा बनाया सबसे पुराना जीवित आभूषण हो सकता है
    06 Dec 2021
    कार्बन डेटिंग ने स्थापित किया है कि पेंडेंट इसी तरह से सजाए गए और अन्य साइटों में पाए जाने वाली कलाकृतियों से हज़ारों साल पुराना है।
  • US amazon
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों अमेज़न अमेरिकी श्रमिकों के यूनियन बनने से भयभीत है
    06 Dec 2021
    एक ऐसे दौर में जब श्रमिकों के बीच में असंतोष बढ़ता जा रहा हो, अपने अल्बामा वेयरहाउस में दूसरी दफा यूनियन के लिए मतदान के फैसले से अमेज़न निश्चित रूप से चिंतित है कि कहीं अमेरिकी श्रमिक भी यूरोप की तरह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License