NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हरियाणा के पंचकूला की गौशाला में 70 से ज्यादा गायों की मौत, 30 बीमार
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पानी और चारा के नमूने एकत्र किए हैं और जांच के परिणाम मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे..लेकिन पहली नज़र में फूड पॉइजनिंग का मामला लगता है।
भाषा
28 Oct 2020
गाय

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला में एक मंदिर से संबद्ध गौशाला में खाद्य विषाक्तता (Food poisoning) के कारण 70 से ज्यादा गायों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।

हरियाणा के पशुपालन और डेयरी विभाग के एक अधिकारी ने पंचकूला में संवाददाताओं को बताया कि माता मनसा देवी गौधाम में इसके अलावा 30 गायें बीमार अवस्था में मिली।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने पानी और चारा के नमूने एकत्र किए हैं और जांच के परिणाम मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे..लेकिन प्रारिंभक नजर में खाद्य विषाक्तता का मामला लगता है।’’

गौशाला के महाप्रबंधक (मानद) रवींद्र चिहगल ने बताया कि कुछ गायों के बीमार होने का पता चलने पर मंगलवार को पशु चिकित्सक को बुलाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जो रिपोर्ट मिली उसमें कहा गया कि खाद्य विषाक्तता के कारण गायों की मौत हुई। लेकिन एक चीज स्पष्ट है कि यह गायों को दिए गए चारा के कारण खाद्य विषाक्तता का मामला नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशंका है कि मंदिर आने वाले कुछ श्रद्धालु खाना लाए होंगे जिसे उन्होंने गायों को दिया होगा ।’’

फिलहाल शहर से बाहर चिहगल ने बताया कि दो अलग शेड में गायों की मौत हुई।

उन्होंने कहा,‘‘हमारे यहां करीब सात शेड हैं जिनमें करीब 1400 गायें हैं। केवल दो शेड में गायों की मौत हुई है।’’

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और पंचकूला से भाजपा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने गौशाला का दौरा किया और कहा कि घटना से वह काफी दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसकी जांच कराएंगे कि कहां पर चूक हुई जिस कारण से यह घटना हुई। इस घटना से सबक लेकर हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हो।’’

Haryana
Panchkula
cows died in Panchkula
Food poisoning

Related Stories

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत

हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 

हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

मोदी सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली निगमों का निजीकरण "अलोकतांत्रिक" और "संघीय ढांचे के ख़िलाफ़"

हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग


बाकी खबरें

  • सरकार आदिवासी अधिकारों के हक़ में उठती आवाज़ को दबा रही है?
    सरकार आदिवासी अधिकारों के हक़ में उठती आवाज़ को दबा रही है?
    25 Aug 2021
    मध्य प्रदेश के बरवानी जिले में पुलिस ने एक आदिवासी कार्यकर्त्ता को एक्सटर्मेंट नोटिस दिया, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के ऑफिस के सामने जमकर प्रदर्शन किया
  • पंजाब के गन्ना किसानों की मांग पूरी, डीयू ने हटाई महाश्वेता देवी की कहानी और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब के गन्ना किसानों की मांग पूरी, डीयू ने हटाई महाश्वेता देवी की कहानी और अन्य ख़बरें
    25 Aug 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे पंजाब के गन्ना किसानों की बड़ी जीत, डीयू ने हटाई दलित महिला की कहानी 'द्रौपदी' और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • Assam Tribals
    संदीपन तालुकदार
    असम: मिकिर बामुनी निवासियों के इंसाफ़ के लिए गुवाहाटी में लोगों का प्रदर्शन
    25 Aug 2021
    पिछले छह महीनों से मिकिर बामुनी के ग्रामीण, राज्य सरकार द्वारा उनकी जमीन पर उनके अधिकार को एक निजी निगम के हाथों सुपुर्द किये जाने के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।
  • akhand bharat
    विक्रम सिंह
    सवर्ण आयोग: शोषणकारी व्यवस्था को ठोस रूप से संस्थागत बनाने का नया शिगूफ़ा
    25 Aug 2021
    इस पूरे आंदोलन का मक़सद केवल समाज में जातीय वैमन्य बढ़ाना, नफरत फैलाना, समाज में बराबरी के लिए जो कुछ हमने हासिल किया है उसे पलटना ही नहीं है परन्तु यह अपने वर्चस्व और अहंकारी सत्ता को आक्रामकता से…
  • Gail Omvedt
    भाषा
    प्रख्यात शोधकर्ता और लेखिका गेल ओमवेट का निधन
    25 Aug 2021
    अमेरिकी मूल की भारतीय विद्वान, समाजशास्त्री एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता दलितों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आदिवासियों पर अपने लेखन के लिए जानी जाती थीं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License