NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आंध्र प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान, कई इलाकों में हिंसा
सूत्रों ने बताया कि विजयनगरम जिले में वाईएसआरसी एवं तेदेपा के कार्यकर्ताओं के बीच मतदाताओं को लाने के मसले पर मतदान केंद्र के भीतर झड़प हो गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
18 Feb 2021
 चुनाव
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमरावती:  एक तरफ जहां कल पंजाब में स्थानीय निकाय के चुनाव परिणाम आ रहे थे, वहीं आंध्र प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनावों में मतदान चल रहा था। आंध्र प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में बुधवार को 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस और विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी के बीच कुछ स्थानों पर झड़प हो गई।

प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक सहायक पीठासीन अधिकारी का चुनाव ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

पंचायत राज आयुक्त एम गिरिजा शंकर ने बताया कि अधिकारी की मौत के संबंध में पूर्वी गोदावरी के जिला अधिकारी को एक रिपोर्ट भेजने के लिये कहा गया है जिसके आधार पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जा सके।

आयुक्त ने बताया कि प्रदेश के सभी 13 जिलों के 55.75 लाख मतदाताओं में से 80.71 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।

उन्होंने बताया कि विजयनगरम में सबसे अधिक 87.09 फीसदी जबकि विशाखापत्तनम में सबसे कम 69.28 प्रतिशत मतदान हुआ ।

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि अंतिम खबरें आने तक मतों की गिनती जारी थी और मध्य रात्रि के बाद अंतिम परिणाम आने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि विजयनगरम जिले में वाईएसआरसी एवं तेदेपा के कार्यकर्ताओं के बीच मतदाताओं को लाने के मसले पर मतदान केंद्र के भीतर झड़प हो गयी ।

इलाके में उस वक्त तनाव व्याप्त हो गया जब दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी ।

किसान आंदोलन के बीच देश के कई राज्यों में स्थानीय निकाय के चुनाव हुए हैं। हर जगह बीजेपी और उसके सहयोगियों की स्थति कमज़ोर होती दिखी है। हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महराष्ट्र में भी बीजेपी को हार का समाना करना पड़ा है। वहीं अभी तक आंध्र में हुए मतदान के बाद वहां भी बीजेपी मुकाबले से बहार ही दिख रही है।  

Andhra pradesh
Gram Panchayat
Gram Panchayat elections

Related Stories

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10-11 नवंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी

‘माओवादी इलाकों में ज़िंदगी बंदूक की नाल पर टिकी होती है’

आंध्र प्रदेश में चूना पत्थर की खदान में विस्फोट, 4 की मौत

कोविड-19 : अस्पतालों में भारी भीड़ों से तेलुगू सरकारें ख़ौफ़ में 

यूपी: पंचायत चुनाव में गांव-गांव बह रहे हैं शराब के परनाले!, मिलावटी शराब से मौतों का भी सिलसिला

आंध्र प्रदेश : नए हवाई अड्डे को अनुमति दिए जाने के क्रम में स्थानीय मुद्दों को नज़रअंदाज़ किया गया

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत

क़ानून में डूबने के बजाए उसके साथ ऊपर उठिये

कृषि कानूनों के खात्मे से जुड़ी लड़ाई में शामिल दक्षिण भारत के किसानों की राय

आंध्र: अनंतपुर की इंडियन डिज़ाइन कंपनी के कपड़ा मज़दूर न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाने के लिए कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Modi
    शंभूनाथ शुक्ल
    प्रधानमंत्री की कानपुर यात्रा: “बुढ़ापा हमका चापर किहिस!”
    01 Jan 2022
    कानपुर रैली में उनके भाषण को देख कर लगा कि जैसे उन्हें कानपुर से चिढ़ हो। शायद इसलिए कि कानपुर शहर का मिज़ाज थोड़ा भिन्न है। कानपुर लम्बे समय तक कम्युनिस्ट पार्टी का गढ़ रहा है।
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे
    01 Jan 2022
    कारपोरेट-फासीवादी आक्रामकता के कैसे ख़ौफ़नाक दौर में हम  फंसे हैं, यह किसान-आंदोलन के स्थगन के 15 दिन के अंदर के घटनाक्रम से ही साफ हो गया है।
  • 2021 : जन प्रतिरोध और जीत का साल
    सुबोध वर्मा
    2021 : जन प्रतिरोध और जीत का साल
    01 Jan 2022
    पूरे साल के दौरान, औद्योगिक श्रमिकों, कर्मचारियों, किसानों, स्वरोज़गार श्रमिकों, बेरोज़गारों, पुरुष-महिलाओं, युवा-बूढ़ों – यानी कामकाजी लोगों के सभी तबक़ों ने साथ मिलकर अपनी आजीविका पर लगातार हो रहे…
  • Missionaries of Charity's
    कुमुदिनी पति
    मिश्नरीज़ ऑफ चैरिटी के FCRA रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण का आवेदन क्यों ख़ारिज हुआ?
    01 Jan 2022
    मिशनरीज ऑफ चैरिटी क्या है? यह क्या काम करता है कि इसका एफसीआरए रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण का आवेदन ख़ारिज किया गया। 
  • calendar of IIT Kharagpur
    सोनिया यादव
    क्या हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार के लिए आईआईटी खड़गपुर का कैलेंडर तैयार किया गया है?
    01 Jan 2022
    कैलेंडर विवाद में जहां संस्थान और इस कैलेंडर को तैयार करने वाले इसमें कुछ भी गलत नहीं होने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई शिक्षाविद् और संस्थान के पूर्व छात्र इसके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License