NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का अलर्ट वापस लिया
भूकंप के झटके दक्षिण सुलावेसी प्रांत में मकस्सर शहर और सेलायर द्वीप जिले में महसूस किए गए। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि सेलायर द्वीप पर एक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया है। 
एपी
14 Dec 2021
earthquake

जकार्ता: इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास समुद्र में मंगलवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसके बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने संभावित सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया।  
    
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र समुद्र में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था और यह स्थान मउमेरे शहर से करीब 112 किलोमीटर दूर है। ईस्ट नुसा टेंग्गारा सूबे में मउमेरे दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां की आबादी 85 हजार के करीब है। 
     
शुरुआत में सुनामी का अलर्ट जारी करने के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र और बाद में इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी वापस ले ली। 
    
राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण (प्रबंधन) एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि इलाके में रहने वाले लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए। टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में लोगों को भूकंप के प्रभाव से हिल रही इमारतों से बाहर भागते हुए दिखाया गया। 
     
पूर्वी नुसा तेंग्गारा प्रांत में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। 
     
भूकंप के झटके दक्षिण सुलावेसी प्रांत में मकस्सर शहर और सेलायर द्वीप जिले में महसूस किए गए। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि सेलायर द्वीप पर एक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया है। 
     
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू विज्ञान एजेंसी के प्रमुख द्विकोरिता कर्नावती ने कहा कि फ्लोरेस सागर के उत्तरी तटों पर रहने वाले लोगों को भूकंप तथा संभावित सुनामी को लेकर सतर्क रहना चाहिए। 
     
उन्होंने कहा, ‘‘पहले आए भूकंप से सुनामी आने की आशंका नहीं है लेकिन इसकी संभावना प्रबल है कि भूकंप के बाद के झटके महसूस किए जाएंगे लेकिन उम्मीद है कि यह पहले जितने तीव्र नहीं होंगे।’’
     
फ्लोरेस तिमुर जिले के प्रमुख एंटन हेयन ने कहा कि कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने तटीय इलाकों में लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने को कहा है खासतौर से उत्तरी तटों पर रहने वाले लोगों को...क्योंकि 1972 में वहां भयंकर सुनामी आयी थी।’’  
    
इंडोनेशिया 27 करोड़ लोगों की आबादी वाला एक विशाल द्वीपसमूह है, जहां अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी का खतरा बना रहता है।

indonesia
earthquake

Related Stories

पाम ऑयल पर प्रतिबंध की वजह से महंगाई का बवंडर आने वाला है

चीन में 6.0 तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 60 घायल

राजनीतिक क़ैदियों की रिहाई और हिंसा को समाप्त करने की मांग करते हुए पश्चिमी पापुआ में विरोध प्रदर्शन

सरकार की जीत की घोषणा के एक दिन बाद टिग्रे सैनिकों का संघर्ष फिर तेज़

इंडोनेशिया में "ऑम्निबस कानून" के हटने के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन, पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए सैकड़ों लोग

मैक्सिको में भूकंप के गहरे झटके, क़रीब 6 लोगों की मौत

क्या ये छोटे-छोटे भूकंप किसी बड़े भूकंप की आहट हैं?

चिंता : दिल्ली के निज़ामुद्दीन में तबलीगी जमात के 24 लोग कोरोना संक्रमित

इन्डोनेशिया : बच्चों के सुधार और पुनर्वास की कोशिशें जारी

जोको विडोडो दूसरी बार बने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति


बाकी खबरें

  • musahar
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित
    02 Mar 2022
    दलित आम तौर पर ऐसे मूक मतदाता माने जाते हैं, जो अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं का आसानी से इज़हार नहीं करते। हालांकि, इस चुनाव को नज़दीक से देखने पर इस बात के साफ़ संकेत मिल जाते हैं कि उनका झुकाव बसपा…
  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 मरीज़ों की मौत
    02 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.20 फ़ीसदी यानी 85 हज़ार 680 हो गयी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन युद्ध ने यूरोपियन यूनियन और अमेरिका को ईरान सौदे पर सोचने को मजबूर किया
    02 Mar 2022
    क्या नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) के विस्तार पर अमेरिका-रूस टकराव और यूक्रेन के आसपास बने हालात वियना में चल रही ईरान परमाणु वार्ता को पटरी से उतार देगी?
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी
    02 Mar 2022
    रूसी बलों ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी वाले शहरी इलाकों पर हमले तेज करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी की। वहीं भारत ने…
  • बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन
    02 Mar 2022
    पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि वह सीटेट और बीटेटट उत्तीर्ण सभी अभ्यर्तियों के लिए सातवें चरण की बहाली के लिए 2014-21 तक सभी रिक्तियों को जोड़कर मार्च महीने में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License