NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
कोविड-19
भारत
राजनीति
लॉकडाउन में फंसी मुंबई की आदिवासी आबादी की बदहाली में गुजर रही जिंदगी
बहुत कम लोग जानते हैं कि मुंबई के हृदयस्थल संजय गांधी नेशनल पार्क में आदिवासी रहते हैं और आजीविका के अभाव में वे गहरे संकट में हैं। 
अमेय तिरोदकर
11 May 2021
लॉकडाउन में फंसी मुंबई की आदिवासी आबादी की बदहाली में गुजर रही जिंदगी

गणेश भोईर मुंबई में केत्किपदा की आरे कालोनी के अपने घर में बेकार बैठे हैं। वह अंधेरी में काम करने जाते थे लेकिन मुंबई में अभी लॉकडाउन लगा है, इसलिए गणेश के पास काम का कोई जरिया नहीं है। "पिछले साल की तरह इस बार भी हम बगैर काम-धंधे के हैं, बिना पैसे के हैं। इससे हमारे अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया है। अगर यह लॉकडाउन अगले महीने भी जारी रहा तो हम लोग खाएंगे क्या?"  गणेश पूछते हैं।  यह सवाल न केवल गणेश भोईर को परेशान करता है, बल्कि मुंबई में रहने वाली 10,000 आदिवासी आबादी  को  भी  हलकान किए हुए हैं। एक साल बाद दोबारा लगे लॉकडाउन ने उन्हें फिर से असहाय कर दिया है। 

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है।  लेकिन बहुत  कम लोगों को यह पता है कि मुंबई में आदिवासी भी निवास करते हैं।  यहां आदिवासियों की कुल 222  बस्तियां हुआ करती थीं। लेकिन  उनमें से अब केवल 59 बस्तियां ही रह गई हैं और बाकी नगर के विकास में खप  गई हैं। उन 59 बस्तियों में से 27 आरे कॉलोनी में हैं,  नौ गोराई क्षेत्र में और बाकी संजय गांधी नेशनल पार्क इलाके में निवास करती हैं। 

कोविड-19 की दूसरी मारक लहर की गिरफ्त में आने के बाद मुंबई में 14 अप्रैल से ही लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसका मुंबई में  हाशिए पर रहने वाले लोगों  की रोजी-रोटी पर जबरदस्त दुष्प्रभाव पड़ा है। अनुमान है कि 10,000 आदिवासी आबादी इसकी बुरी तरह शिकार हुई है।

प्रकाश भोईर मुंबई नगरपालिका के जल विभाग में काम करते हैं।  वह भी केत्किपदा की आरे कालोनी में ही रहते हैं। चूंकि वे सरकारी सेवक हैं, इसलिए वित्तीय विपदा से फिलहाल बच गए हैं। लेकिन उनके भाई और बहन  इस आपदा का  रोजाना सामना कर रहे हैं।  

"स्थिति इतनी बुरी है कि लोग विहार झील में मछली मार कर किसी तरह अपने को जिंदा रखे हुए हैं। कुछ लोगों ने तो जंगल में सब्जियां उगा रखी हैं। वे सुबह के समय इसे  जंगल के किनारे बेच देते हैं।  लेकिन और लोगों के पास तो यह विकल्प भी नहीं है। इस लॉकडाउन ने बहुत सारे लोगों से उनके काम-धंधे छीन लिये हैं।" प्रकाश भोईर कहते हैं।

आदिवासी परिवारों की महिलाएं घरों में  चौका-बर्तन  का काम करती थीं।  लेकिन जब से लॉकडाउन लगा है और कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई है,  बहुत कम सोसाइटियां इन महिलाओं को अपने यहां काम करने आने की छूट दी हुई हैं। इससे बहुत सारी महिलाओं से उनका काम छूट गया है। 

गोराई गांव की मंगल कचरु भोये उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जो चौका-बर्तन का काम करती  थीं। उनका कहना है,"हाउसिंग सोसाइटियां अपने घरों में  चौका-बर्तन  और साफ-सफाई का काम करने के लिए आने से उन्हें मना कर दिया है। फिर  कई सोसाइटियों में भी कोरोना-संक्रमण के कई-कई मामले आए हैं। इसलिए हम लोग भी काम पर जा कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहतीं।  इससे हमारी आमदनी पूरी तरह ठप पड़ गई है।" 

महाराष्ट्र सरकार ने  लोगों के घरों में काम करने वाली इन महिलाओं  की मदद के लिए एक स्कीम लाई है।  लेकिन मंगल को  इस स्कीम के तहत कुछ नहीं मिला है। वह कहती हैं, "हमारे संगठन ने तो हम लोगों के नाम और बैंक खाते का नम्बर दे दिए हैं।  लेकिन अभी तक हम लोगों को कुछ नहीं मिला है।" 

राज्य सरकार ने गरीबों के लिए सरकारी राशन की दुकानों से खाद्यान्न देने की घोषणा की है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। "वे केवल चावल और गेहूं दे रहे हैं। क्या यह एक व्यक्ति के गुजारे के लिए काफी है?" गोराई गांव के अनंत भोए पूछते हैं।  यह मांग की जाती रही है कि राशन की दुकानों से चावल-गेहूं के साथ कम से कम आलू और प्याज भी मुहैया कराये जाएं। अनेक संगठन सरकार से इसको शुरू करने  का अनुरोध करते रहे हैं। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई  पहल नहीं की गई है। 

आदिवासी लोगों को नगदी सहायता देने की योजना भी सरकारी  औपचारिकताओं में फंसी हुई है।  इस स्कीम के तहत प्रति परिवार 2000 रुपये और बुनियादी वस्तुएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव किया गया है। लेकिन इनके तहत लाभान्वित होने वाले परिवारों की सूची अभी नहीं बनी है। लिहाजा, इन आदिवासियों को न तो पैसा मिला है और न ही बुनियादी वस्तुएं ही।  बिना किसी सरकारी सहायता के नगदी और रोजमर्रे के जीवन के लिए काम आने वाली वस्तुओं का जुटान आदिवासियों के लिए तो असंभव ही मालूम पड़ता है। 

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।

Mumbai's Tribal Population Struggles for Livelihood Due to Lockdown

Aarey Colony
Adivasis Mumbai
Maharashtra Lockdown

Related Stories


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा
    04 Jun 2022
    ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर पर एक ट्वीट के लिए मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने तीन हिंदुत्व नेताओं को नफ़रत फैलाने वाले के रूप में बताया था।
  • india ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट
    03 Jun 2022
    India की बात के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, अभिसार शर्मा और भाषा सिंह बात कर रहे हैं मोहन भागवत के बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को मिली क्लीनचिट के बारे में।
  • GDP
    न्यूज़क्लिक टीम
    GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफ़ा-नुक़सान?
    03 Jun 2022
    हर साल GDP के आंकड़े आते हैं लेकिन GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफा-नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चलता.
  • Aadhaar Fraud
    न्यूज़क्लिक टीम
    आधार की धोखाधड़ी से नागरिकों को कैसे बचाया जाए?
    03 Jun 2022
    भुगतान धोखाधड़ी में वृद्धि और हाल के सरकारी के पल पल बदलते बयान भारत में आधार प्रणाली के काम करने या न करने की खामियों को उजागर कर रहे हैं। न्यूज़क्लिक केके इस विशेष कार्यक्रम के दूसरे भाग में,…
  • कैथरिन डेविसन
    गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा
    03 Jun 2022
    बढ़ते तापमान के चलते समय से पहले किसी बेबी का जन्म हो सकता है या वह मरा हुआ पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कड़ी गर्मी से होने वाले जोखिम के बारे में लोगों की जागरूकता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License