NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अब मुनव्वर राना ने दी राय: मस्जिद के बजाय राजा दशरथ के नाम से बने अस्पताल, मोदी को भी चिट्ठी लिखी
अयोध्या में मस्जिद के लिए दी गई ज़मीन पर क्या बने, इसके लिए बिना मांगे रोज़ नई राय सामने आ रही हैं। अब ऐसी ही एक राय ही नहीं बल्कि मांग की है मशहूर शायर मुनव्वर राना ने।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Aug 2020
rana

लखनऊ: अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए दी गई ज़मीन पर मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है, लेकिन उसकी एवज़ में बाबरी मस्जिद के लिए दी ज़मीन पर क्या बने इसको लेकर हर आदमी एक नई राय दे रहा है। अब इसमें शामिल हो गए हैं मशहूर शायर मुनव्वर राना। उन्होंने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को अयोध्या के धन्नीपुर गांव में दी गई पांच एकड़ ज़मीन पर मस्जिद की जगह राजा दशरथ के नाम पर अस्पताल बनाये जाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मस्जिद बनाने के लिये यह ज़मीन दी गई है।

राना ने मंगलवार को समाचार एजेंसी 'भाषा' से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आठ अगस्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि धन्नीपुर गांव में वक्फ बोर्ड को मिली ज़मीन पर राजा दशरथ के नाम से अस्पताल बनवा दिया जाए। उन्होंने कहा, "यूं भी सरकार द्वारा दी गई या जबरदस्ती हासिल की गई जमीनों पर मस्जिदों का निर्माण नहीं होता।" राजा दशरथ के नाम पर अस्पताल का निर्माण क्यों होना चाहिए, इस बारे में पूछे जाने पर राना ने कहा, ‘‘ लंबे समय से मुसलमानों के खिलाफ यह बात प्रचारित की जा रही है कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर तोड़ कर मस्जिद बनाई थी, लेकिन सच्चाई यह है कि मुसलमान किसी अवैध कब्जे की ज़मीन पर मस्जिद नहीं बनाते।’’ उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान हमेशा से अपने वतन, यहां रहने वाले लोगों और उनकी आस्था का पूरा सम्मान करते रहे हैं। यह संदेश देने के लिए वक्फ बोर्ड को मिली ज़मीन पर मस्जिद के बजाय भगवान राम के पिता राजा दशरथ के नाम पर अस्पताल बनवाया जाए।

उन्होंने कहा कि जहां तक मस्जिद का सवाल है, तो वह इसके निर्माण के लिए रायबरेली में सई नदी के किनारे अपनी साढ़े पांच बीघा ज़मीन देने को तैयार हैं। यह ज़मीन उनके बेटे तबरेज के नाम है।

राना ने पत्र में कहा “मैं चाहता हूं कि इस ज़मीन पर बाबरी मस्जिद की एक ऐसी शानदार इमारत बनाई जाए कि दुनिया के जो लोग इधर से गुजरें वे बाबरी मस्जिद का दीदार कर सकें।" राना ने प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में यह भी कहा कि जिस उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि के पक्ष में निर्णय दिया है, वह अपना सम्मान बढ़ाने के लिए देश में वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे को जल्द से जल्द खाली करवाए ताकि समुदाय उनका इस्तेमाल अपनी भलाई के लिए कर सके।

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके शायर राना ने बाबरी मस्जिद संबंधी मुकदमे में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की भूमिका पर भी संदेह व्यक्त किया।

शायर ने पत्र में प्रधानमंत्री से यह भी मांग की कि एक नए वक्फ बोर्ड का गठन कर तमाम वक्फ संपत्तियों को उससे संबद्ध कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि इसमें उनकी कोई निजी दिलचस्पी नहीं है और उन्हें बोर्ड में कोई पद भी नहीं चाहिए। वह सिर्फ ज़मीन देने वाला व्यक्ति ही बने रहना चाहते हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Munawwar Rana
Ram Mandir
Narendra modi
ayodhya
Ayodhya Masjid Plot

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • Deepika Kumari
    भाषा
    तीरंदाजी: विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन बनी दीपिका
    28 Jun 2021
    रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते।
  • जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की प्रक्रिया में कोई भी पक्षपात अलगाव की खाई को और बढ़ा सकता है!
    अजय कुमार
    जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की प्रक्रिया में कोई भी पक्षपात अलगाव की खाई को और बढ़ा सकता है!
    28 Jun 2021
    साफ़ राजनीतिक शब्दों में कहा जाए तो जम्मू की मदद से भाजपा सरकार में तभी पहुंचेगी, जब परिसीमन कर हालिया स्थिति बदल दी जाए।
  • किसानों के विरुद्ध दर्ज किये गये केस वापस लिये जाएं : एसकेएम
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसानों के विरुद्ध दर्ज किये गये केस वापस लिये जाएं : एसकेएम
    28 Jun 2021
    एसकेएम ने किसानों द्वारा मार्च निकालने पर किए गए एफआईआर को तुरंत और बिना शर्त वापस लेने को कहा। एसकेएम ने कहा कि कई स्थानों पर किसानों को राजभवन तक रैलियां भी नहीं निकालने दी गईं और एसकेएम नेताओं को…
  •  राष्ट्रपति
    सत्यम श्रीवास्तव
    नज़रिया: किन वजह से याद रखी जाएगी राष्ट्रपति की उत्तर प्रदेश यात्रा
    28 Jun 2021
    अपनी तनख़्वाह और टैक्स जैसी बातें करके राष्ट्रपति जी ने उन हल्के कटाक्षों के लिए राष्ट्रपति भवन के दरवाज़े खोल दिये हैं जहां परिंदा भी बिना उनकी अनुमति के पर नहीं मार सकता।
  • सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भाजपा बताये कि करकरे नहीं तो क्या कसाब राष्ट्रवादी था : माकपा
    28 Jun 2021
    भोपाल में इमरजेंसी की बरसी पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मालेगांव विस्फोट की आरोपी और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को देशभक्त कहे जाने पर सवाल उठाए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License