NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
कितने मसलक… कितनी टोपियां...!
सुन्नी जमात हैं तो गोल टोपी... बरेलवी से हैं तो हरी टोपी...., अज़मेरी हैं तो ख़ादिम वाली टोपी.... जमाती होे तो जाली वाली टोपी..... आला हज़रत के मुरीद हों तो लम्बी टोपी। कौन सी टोपी चाहती हैं आप?
नाइश हसन
02 May 2022
Muslim
तस्वीर केवल प्रतीकात्मक प्रयोग के लिए

ईद अनकरीब थी, चारों तरफ रौनक अफरोज माहौल, खरीदारी करती खातून, बाजार रंगबिरंगे नजर आ रहे थे, कहीं चूडियाँ, कही रंगरेज़ की दुकान पर दुपट्टे रंगाती लड़कियाँ, गोटे लचके की सजी दुकानें... पूरा अमीनाबाद खचाखच भरा, कदम रखने की गुजाइश न थी। कबीर की उंगली पकड मैं भी एक टोपी की दुकान की ओर बढ़ गई। ईद की नमाज के लिए कुर्ता पायजामा टोपी रूमाल खरीदने। मैंने दुकानदार से कहा जरा बच्चे की साइज की एक टोपी देना!

दुकानदार - जी अच्छा ! हाथ टोपी की आलमारी की ओर बढाते हुए उसने मेरी तरफ एक बार फिर पलट कर देखा।

दुकानदार - कौन से मसलक की?

मैंने कहा - मसलक! अरे बच्चे की साइज की एक टोपी निकाल दीजिए।

दुकानदार - अरे वही तो मैं जानना चाहता हूॅं मोहतरमा कि कौन से मसलक की हैं आप?

(मसलक यानी राह, रास्ता, आस्था, पद्धति, तरीका, चलन, विचारधारा आदि)

सुन्नी जमात हैं तो गोल टोपी... बरेलवी से हैं तो हरी टोपी...., अजमेरी हैं तो खादिम वाली टोपी.... जमाती होे तो जाली वाली टोपी..... आला हजरत के मुरीद हों तो लम्बी टोपी। कौन सी टोपी चाहती हैं आप?

मैं हक्का-बक्का दुकानदार का मुॅंह ताकती रही। मेरे चेहरे पर तनाव और असमंजस का मिला जुला भाव आसानी से देखा जा सकता था। या अल्लाह मैं टोपी लेने आई हूॅं या मजहब और फिरकों की पड़ताल करने। मेरी जुबान से बस यूॅं ही निकल गया।

मैं दुकानदार को बिना कुछ जवाब दिए कबीर का हाथ थामें दुकान की सीढियों से नीचे उतरने लगी। दुकानदार ने मुझे दोबारा आवाज दी। अरे मोहतरमा.....! आप इस ओर तशरीफ तो लाएं..... मेरी दुकान में हर किस्म की टोपी है।

उसने शोकेस की ओर इशारा करते हुए कहा देखिए वो जरदोजी का काम की हुई बोहरा लोगों की टोपी है। हमारे पास शिया, सुन्नी, अहले हदीस, बरेलवी, जमाती, अजमेरी, अहमदी, चिश्ती, नक्शबंदी, सलफी, हर मसलक की टोपी मौजूद है। आप बताइये तो सही कौन सी टोपी चाहिए आप को।

मैंने कहा- मोमिन (ईमान) वाली टोपी दिखला दीजिए। दुकानदार ने जवाब दिया , वो यहाँ नहीं मिलेगी मोहतरमा क्योंकि कोई मोमिन वाली टोपी मांगने आता ही नहीं। इस लिए हम रखते भी नहीं।

दुकानदार का जवाब सुन मैं सोच में पड़ गई। समझ नहीं पाई कि इतने मसलकों में से किस मसलक की टोपी खरीदूॅं।

मकसद सिर्फ सिर ढकना था लेकिन टोपी आज मसलकों की पहचान हो गई और मैं टोपी में मोमिन ढूंढ रही थी।

मैंने कबीर की उंगली पकड़ी और मन ही मन यह अहद करते हुए कि इन मसलकी जमीनी खुदाओं के फरमान से कबीर को बचाना ज्यादा जरूरी है नमाज तो बिना टोपी के भी हो सकती है। दुकान की सीढ़ि्यों से उतरी और घर वापस चली आई ।

(लेखिका एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

eid
Islam
Shia-Sunni
Shia–Sunni relations
Difference between Sunni and Shia
Eid al-Fitr

Related Stories

मंज़र ऐसा ही ख़ुश नज़र आए...पसमंज़र की आग बुझ जाए: ईद मुबारक!

...हर एक दिल में है इस ईद की ख़ुशी

ईद मुबारक...आइए हाथ उठाएँ हम भी, हम जिन्हें रस्म-ए-दुआ याद नहीं...

हर एक दिल में है इस ईद की ख़ुशी...


बाकी खबरें

  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    इस साल रेड बुक्स डे (21 फ़रवरी) पर आप कौन-सी रेड बुक पढ़ेंगे?
    21 Feb 2022
    गोविंद पानसरे की हत्या के कुछ साल बाद, नयी दिल्ली स्थित लेफ़्टवर्ड बुक्स (एक प्रकाशन संस्थान) ने रेड बुक्स डे पर विचार करना शुरू किया। एक ऐसा दिन जब परिवर्तनवादी किताबों और उन्हें तैयार करने वाले…
  • vp
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों थे वी.पी सिंह गठबंधन की सरकार के मज़बूत स्तंभ
    20 Feb 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में नीलांजन बात करते हैं वरिष्ठ पत्रकार देबाशीष मुखर्जी से। देबाशीष ने हाल ही में ही वी पी सिंह पर एक किताब लिखी है. उन्होंने सिंह, गठबंधन सरकार और उसके महत्व…
  • punjab
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022: पंजाब चुनाव में दिखे कई रंग, अगली सरकार ईवीएम में बंद
    20 Feb 2022
    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022:  तीसरे चरण की 59 सीटों के साथ यूपी की 172 सीटों का भविष्य ईवीएम में लॉक
    20 Feb 2022
    निर्वाचन आयोग की ओर से अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा। इनमें ललितपुर में सबसे ज़्यादा 67.38 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम कानपुर नगर में…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब के असली मुद्दों से भटकाने की है बड़ी साज़िशः धर्मवीर गांधी
    20 Feb 2022
    ख़ास इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने पंजाब में पटियाला के पूर्व सांसद (आप) धर्मवीर गांधी से बातचीत की। इसमें उन्होंने आप के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की राजनीति को मुद्दों से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License