NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
एनसीबी ने क्रूज़ ड्रग्स मामले में आर्यन ख़ान को दी क्लीनचिट
मेनस्ट्रीम मीडिया ने आर्यन और शाहरुख़ ख़ान को 'विलेन' बनाते हुए मीडिया ट्रायल किए थे। आर्यन को पूर्णतः दोषी दिखाने में मीडिया ने कोई क़सर नहीं छोड़ी थी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 May 2022
Aryan khan

कॉर्डेलिया क्रूज़ ड्रग्‍स मामले में बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान को क्‍लीन चिट मिल गई है। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो यानी एनसीबी ने इस मामले में चार्जशीट फ़ाइल की है जिसमें आर्यन तथा पांच अन्‍य को क्‍लीन चिट दी गई है, इनके नाम चार्जशीट में नहीं हैं।

शुक्रवार दोपहर 3 बजे एनसीबी के अधिकारी इसपर प्रेस वार्ता करेंगे।

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार आर्यन ख़ान समेत 6 लोग चार्जशीट का हिस्सा नही हैं। आर्यन के ख़िलाफ़ एसआईटी को ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

आर्यन खान के अलावा अविन साहू, गोपाल जी आनंद, समीर साइगन, भास्‍कर रोड़ा और मानव सिंघल को भी चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया है।

बता दें कि एनसीबी ने आर्यन ख़ान समेत 19 अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया था। एनसीबी ने तीन अक्टूबर 2021 को आर्यन को मुंबई के तटीय इलाके में एक क्रूज जहाज से गिरफ़्तार किया था। 

आर्यन 3 हफ़्ते से ज़्यादा जेल में रहे थे, जिसके बाद उन्हें ज़मानत मिली थी।

मीडिया ने बनाया था विलेन

मेनस्ट्रीम मीडिया ने आर्यन और शाहरुख़ ख़ान को 'विलेन' बताते हुए मीडिया ट्रायल किए थे। आर्यन को पूर्णतः दोषी दिखाने में मीडिया ने कोई क़सर नहीं छोड़ी थी।

(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)


बाकी खबरें

  • EVM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव: रुझानों में कौन कितना आगे?
    10 Mar 2022
    यूपी विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती जारी है, अभी तक के रुझानों में फिलहाल भाजपा जीत की ओर बढ़ती नज़र आ रही है।
  • Election Results : जनादेश—2022, 5 राज्यों की जंग : किसकी सरकार
    न्यूज़क्लिक टीम
    Election Results : जनादेश—2022, 5 राज्यों की जंग : किसकी सरकार
    10 Mar 2022
    क़रीब 2 महीने तक चले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। अभी तक कमोबेश स्थिति साफ़ हो गई है। 5 में से 4 राज्यों में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उत्तराखंड में बीजेपी 47, कांग्रेस 19 सीटों पर आगे
    10 Mar 2022
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की स्थिति लगभग साफ़ हो गई है। ताज़ा रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 47 और कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। इससे यह साफ़ हो गया है कि बीजेपी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने…
  • गोवा : रुझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गोवा : रुझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
    10 Mar 2022
    गोवा विधानसभा में कुल सीटें 40 हैं यानी बहुमत के लिए 21 सीटों की ज़रूरत है। अब तक आए रुझान में बीजेपी 18 जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों पार्टियों को 1-1 सीट पर जीत हासिल हो गई है।
  • kej
    न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    पंजाब में आम आदमी पार्टी का प्रचंड बहुमत तय, केवल मुहर लगना बाक़ी
    10 Mar 2022
    पंजाब के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी 117 में से 90 सीटों पर आगे चल रही है। चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि किसान आंदोलन की वजह से पंजाब में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का जीतना असंभव था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License