NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
पटनाः एनएमसीएच के 84 डॉक्टर कोरोना पॉज़िटिव, मरीज़ों में कोरोना चेन बनने का ख़तरा
एनएमसीएच में डॉक्टरों समेत 194 लोगों का सैंपल लिया गया था। 84 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आशंका बढ़ गई है कि अस्पताल के कई मेडिकल स्टॉफ भी चपेट में आ सकते हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Jan 2022
covid
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

बिहार की राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल(एनएमसीएच) में 84 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद से अस्पताल समेत पूरे पटना और बिहार में चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां इलाज करा रहे मरीजों में कोरोना चेन बनने की संभावना लग रही है। ऐसे में राज्य में स्थिति भयावह हो सकती है। 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक एनएमसीएच में डॉक्टर समेत194 लोगों का सैंपल लिया गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आशंका बढ़ गई है कि अस्पताल के कई मेडिकल स्टाफ़ भी चपेट में आ सकते हैं क्योंकि, जिन डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे ड्यूटी पर थे।

रिकवरी रेट में कमी

उधर रविवार को बिहार में कुल 352 नए मामले आए हैं। सबसे अधिक मामले 142 पटना में आए हैं। जबकि गया में 110 नए मामले आए हैं। वहीं मुंगेर और जहानाबाद में 13-13 नए मामले आए हैं। इस तरह बिहार में रविवार को 352 नए मामले आने के बाद एक्टिव मामले बढ़कर 1074 हो गए हैं। रिकवरी रेट भी अब घटकर 98.19 हो गया है। कोरोना की रफ्तार का यह हाल तब है जब जांच एक लाख से भी कम हुई है। 24 घंटे में 95875 लोगों की ही जांच हो पाई है। संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर बिहार सरकार ने अलर्ट किया है।

पटना स्थित आईजीआईएमएस के 4, एम्स के 2, ईएसआईसी अस्पताल बिहटा की एक महिला डॉक्टर तथा पीएमसीएच के एक डॉक्टर की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। एनएमसीएच की इमरजेंसी में 16 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डॉक्टरों के संक्रमित होने से संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है क्योंकि हाल ही में आईएमए के अधिवेशन में डॉक्टर शामिल हुए थे। अगर अधिवेशन में संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की संख्या बढ़ी तो डॉक्टरों और संपर्क में आने वाले मरीजों व हेल्थ वर्करों की बड़ी चेन तैयार हो जाएगी।

विदेश से आए लोग मिले पॉजिटिव

ज्ञात हो कि शनिवार को पटना में 136 नए संक्रमित मिले थे। वहीं शुक्रवार को मिले संक्रमित मरीजों में अमेरिका से कंकड़बाग, इंग्लैंड से लोहियानगर और नीदरलैंड से कदमकुआं आए लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र से आए दो लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।

बता दें कि इसके पहले 30 जून 2021 को एक दिन में 260 मामले आए थे। संक्रमण की रफ्तार ऐसे ही बढ़ी तो कोरोना का पीक फरवरी में आ जाएगा। बिहार में नए संक्रमण के टॉप 5 जिलों की बात करें तो पटना में 143, गया में 110, मुंगेर में 14, मधेपुरा में 8और वैशाली में 6 मामले सामने आए हैं। 

ज्ञात हो कि बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 7.27 लाख मामले सामने आए हैं जबकि इससे 12,096 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरे भारत की बात करें तो करीब3.49 करोड़ मामले सामने आए हैं जबकि करीब 4.82 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

किशोरों के टीकाकरण अभियान की शुरूआत

पूरे देश में टीकाकरण की बात करें तो करीब 145 करोड़ टीका लग चूक हैं जिनमें करीब 60 करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराक दी चुकी हैं। वहीं बिहार ने टीकाकरण के करीब दस करोड़ आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं बिहार में किशोरों को टीका लगाने का अभियान भी शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में सोमवार से 15 से 18 साल के किशोरों को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो गई है। उन्होंने आईजीआईएमएस में किशोरों के कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के 2801 टीकाकरण केंद्रों पर किशोरों को टीका दिया जा रहा है। 15 से18 वर्ष के करीब 83.46 लाख किशोरों को टीका लगाया जाएगा। 

ओमिक्रॉन से दहशत

उधर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पूरे विश्व में दहशत का माहौल है। भारत में भी ओमिक्रॉन के करीब1700 मामले आ चुके हैं। इस नए वैरिएंट के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 510 मामले सामने आए हैं जबकि 351 मामलों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। इसको लेकर भारत में चिंता बढ़ गई है।

ज्ञात हो कि साउथ अफ्रीका में ओमिक्रॉन का पहला मामला 24 नवंबर को सामने आया था जिसके बाद डब्लूएचओ ने ओमिक्रॉन को चिंता वाला वैरिएंट घोषित कर दिया था। 

फ्लोरोना ने बढ़ाई चिंता

ओमिक्रॉन से दहशत के बीच इजरायल में कोरोना के नए वैरिएंट फ्लोरोना का नया मामला सामने आया है। 31 दिसंबर को इजरायली अखबार के हवाले से एनबीटी की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक रैबिन मेडिकल हॉस्पिटल में एक बच्चे को जन्म देने वाली गर्भवती महिला फ्लोरोना से संक्रमित पाई गई। इस महिला में इंफ्लूएंजा और कोरोना का दोहरा संक्रमण पाया गया। फ्लोरोना का नया मामला सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है। 

ये भी पढ़ें: सावधान : देश में तीन महीने बाद कोरोना के 30 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए

Bihar
PATNA
NMCH
COVID-19
Coronavirus
JNMCH Doctor
Omicron

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    अब साहित्य का दक्षिण टोला बनाने की एक कोशिश हो रही है: जयप्रकाश कर्दम
    13 Feb 2022
    इतवार विशेष: दलित साहित्य और दलित लेखकों के साथ भेदभाव हो रहा है जैसे गांव में होता है न, दलित बस्ती दक्षिण टोला। दलित साहित्य को भी यह मान लीजिए कि यह एक दक्षिण टोला है। इस तरह वे लोग दलित साहित्य…
  • Saharanpur
    शंभूनाथ शुक्ल
    यूपी चुनाव 2022: शांति का प्रहरी बनता रहा है सहारनपुर
    13 Feb 2022
    बीजेपी की असली परीक्षा दूसरे चरण में हैं, जहां सोमवार, 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। दूसरे चरण में वोटिंग सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूँ, शाहजहांपुर ज़िलों की विधानसभा…
  • Uttarakhand
    कृष्ण सिंह
    चुनाव 2022: उत्तराखंड में दलितों के मुद्दे हाशिये पर क्यों रहते हैं?
    13 Feb 2022
    अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी दलित समाज के अस्तित्व से जुड़े सवाल कभी भी मुख्यधारा के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रश्न नहीं रहे हैं। पहाड़ी जिलों में तो दलितों की स्थिति और भी…
  • Modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: अगर आरएसएस न होता...अगर बीजेपी नहीं होती
    13 Feb 2022
    "...ये तो अंग्रेजों की चापलूसी में लगे थे। कह रहे थे, अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं"
  • election
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: चुनाव आयोग की साख पर इतना गंभीर सवाल!
    13 Feb 2022
    हर हफ़्ते की कुछ खबरें और उनकी बारिकियाँ बड़ी खबरों के पीछे छूट जाती हैं। वरिष्ठ पत्रकार जैन हफ़्ते की इन्हीं कुछ खबरों के बारे में बता रहे हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License