NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
नज़रिया : एनआरसी को अरब सागर में फेंक देना चाहिए
एनआरसी देश के लिए पूरी तरह से विभाजनकारी और विघटनकारी है। एनआरसी का सिर्फ़ और सिर्फ़ एक मक़सद हैः भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का रास्ता साफ़ करना...। अजय सिंह का कॉलम 'फ़ुटपाथ'।
अजय सिंह
06 Dec 2019
NRC

एनआरसी को अरब सागर में फेंक देना चाहिए। इसकी रत्ती भर ज़रूरत नहीं। एनआरसी, यानी नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटीज़ंस (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर)। 'एनआरसी आतंकवाद' की चपेट में असम-समेत पूरा देश आने वाला है। (असम में एनआरसी की प्रक्रिया नये सिरे से फिर शुरू होगी।)

एनआरसी देश के लिए पूरी तरह से विभाजनकारी और विघटनकारी है। यह ज़बर्दस्त राजनीतिक अशांति और उथल-पुथल पैदा करेगा, सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर देगा, और कई करोड़ नागरिकों के लिए अपार मुसीबतें व तबाही लायेगा। जैसाकि हम असम में देख चुके हैं। एनआरसी हिंसा और प्रतिहिंसा की संस्कृति को बढ़ावा देगा, जिससे देश में गृहयुद्ध-जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

एनआरसी का सिर्फ़ और सिर्फ़ एक मक़सद हैः भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का रास्ता साफ़ करना। यह हिंदुत्व फ़ासीवादी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी संचालक शक्ति राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) का राजनीतिक एजेंडा है। इस एजेंडा को अमली जामा पहनाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार और उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री मंत्री अमित शाह पूरी ताक़त से लगे हैं।

देश की क़रीब 20 करोड़ मुस्लिम आबादी एनआरसी का एकमात्र निशाना है। मुसलमान हमारे देश का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। उसे चारों तरफ़ से घेर लेने के लिए एनआरसी को समूचे देश में लागू करने की तैयारी चल रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 2 दिसंबर 2019 को झारखंड में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि आगामी आम चुनाव -2024 के पहले तक एनआरसी को समूचे देश में पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ‘अगले आम चुनाव के पहले तक एक-एक घुसपैठिए को निकाल बाहर किया जायेगा।’

अमित शाह ने अखिल-भारतीय स्तर पर एनआरसी को लागू करने की डेडलाइन तय कर दी है। उनकी निगाह में ‘घुसपैठिया’ कौन है, इसे समझ पाना मुश्किल नहीं। वह मुसलमान है। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान वह ‘घुसपैठियों’ को बार-बार ‘दीमक’ कह चुके हैं।
एनआरसी को पूरे देश में लागू किया जायेगा, इस बात से भारत की मुस्लिम बस्तियों और घरों में गहरी घबराहट और ख़ौफ़ फैल गया है। कौन-से काग़ज़ या दस्तावेज़ जुटायें, जिनसे हम साबित कर सकें कि हम भारत के नागरिक हैं—यह चिंता मुसलमानों को खाये जा रही है। और जिनके पास कोई काग़ज़ नहीं हैं, उनका क्या होगा?

पिछले महीने कर्नाटक की राजधानी बंगलोर में पुलिस ने 59 तथाकथित बंगलादेशी मुसलमानों को गिरफ़्तार किया, जिनके पास अपने निवास के सबूत के तौर पर कोई काग़ज़ नहीं था, और उन्हें लेकर वह हावड़ा (बंगाल) गयी, जहां से उन्हें बाहर (बंगलादेश) भेजा जायेगा। यही हश्र अन्य मुसलमानों का नहीं होगा, इसकी क्या गारंटी! इस वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र व अन्य जगहों के मुसलमान गहरी चिंता में हैं।

एनआरसी की बुनियाद ही यही है कि मुसलमान ‘दूसरा’ (अदर) या ‘बाहरी’ (आउटसाइडर) है और हिंदू ‘हम’ (वी) या ‘अंदर का’ (इनसाइडर) है। यह धारणा समाज के एक हिस्से को दूसरे हिस्से से ख़िलाफ़ खड़ा कर देती है।

एनआरसी इस तथ्य को जानबूझकर अनदेखा करता है कि लोगों की आवाजाही और आदान-प्रदान से समाज बनते व आकार ग्रहण करते हैं। हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग एक जगह से दूसरी जगह गये हैं और बस गये हैं। एनआरसी इनमें से सिर्फ़ मुसलमानों को चिह्नित कर उन्हें निष्कासित करना चाहता है।

एनआरसी को दफ़न कर देना चाहिए। इसने लोगों में गहरी चिंता और डर पैदा कर दिया है।

(लेखक वरिष्ठ कवि और पत्रकार हैं। लेख में व्यक्त विचार निजी हैं।)

NRC
NRC in all India
Useless NRC
एनआरसी
विभाजनकारी एनआरसी
HINDU MUSLIM DIVISION
Hindutva
हिंदू राष्ट्र
MINORITIES RIGHTS
RSS
BJP
Narendra modi
Amit Shah

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: मोदी और शी जिनपिंग के “निज़ी” रिश्तों से लेकर विदेशी कंपनियों के भारत छोड़ने तक

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

मुस्लिम जेनोसाइड का ख़तरा और रामनवमी

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी सरकार के 8 साल: सत्ता के अच्छे दिन, लोगोें के बुरे दिन!
    29 May 2022
    देश के सत्ताधारी अपने शासन के आठ सालो को 'गौरवशाली 8 साल' बताकर उत्सव कर रहे हैं. पर आम लोग हर मोर्चे पर बेहाल हैं. हर हलके में तबाही का आलम है. #HafteKiBaat के नये एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार…
  • Kejriwal
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?
    29 May 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस बार भी सप्ताह की महत्वपूर्ण ख़बरों को लेकर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन…
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!
    29 May 2022
    गोडसे जी के साथ न्याय नहीं हुआ। हम पूछते हैं, अब भी नहीं तो कब। गोडसे जी के अच्छे दिन कब आएंगे! गोडसे जी का नंबर कब आएगा!
  • Raja Ram Mohan Roy
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या राजा राममोहन राय की सीख आज के ध्रुवीकरण की काट है ?
    29 May 2022
    इस साल राजा राममोहन रॉय की 250वी वर्षगांठ है। राजा राम मोहन राय ने ही देश में अंतर धर्म सौहार्द और शान्ति की नींव रखी थी जिसे आज बर्बाद किया जा रहा है। क्या अब वक्त आ गया है उनकी दी हुई सीख को अमल…
  • अरविंद दास
    ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली
    29 May 2022
    प्रख्यात निर्देशक का कहना है कि फिल्मी अवसंरचना, जिसमें प्राथमिक तौर पर थिएटर और वितरण तंत्र शामिल है, वह मुख्यधारा से हटकर बनने वाली समानांतर फिल्मों या गैर फिल्मों की जरूरतों के लिए मुफ़ीद नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License