NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
एनयूएमएसए ने दक्षिण अफ्रीका के मोटर उद्योग के 306,000 श्रमिकों के वेतन विवाद को सुलझाया
महीनों की लड़ाई के बाद वेतन विवाद के समझौते पर हस्ताक्षर होने के साथ आखिरकार वेतन विवाद को सुलझा लिया गया।
पीपल्स डिस्पैच
30 Jan 2020
SA motor industry

दक्षिण अफ्रीका के मोटर उद्योग से जुड़े नियोक्ता के संघों के साथ वेतन वृद्धि को लेकर नेशनल यूनियन ऑफ मेटलवर्कर्स ऑफ साउथ अफ्रीका (एनयूएमएसए) द्वारा एक समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के मोटर उद्योग क्षेत्र में 306,000 श्रमिकों के वेतन में वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है।

इन श्रमिकों को अगस्त 2016 के बाद से वेतन वृद्धि नहीं मिली थी जब पिछले वेतन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। एनयूएमएसए पिछले अगस्त महीने से 12% बढ़ोतरी के साथ नए वेतन समझौते पर जोर दे रहा था, जिसके समाप्ति के साथ 2016-19 के लिए वेतन समझौता समाप्त हो गया। नियोक्ता केवल 5% की बढ़ोतरी करने को तैयार थे।

पिछले अगस्त महीने के बाद से एनयूएमएसए ने नियोक्ता संघों के साथ कई बैठकें की थी जो असफल हो गई थी। जब नियोक्ताओं ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो एनयूएमएस ने आधिकारिक तौर पर सितंबर में विवाद समाधान तंत्र को सक्रिय कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई अनुकूल समझौता नहीं हुआ तो वे मोटर उद्योगों को पंगु बनाने के लिए हड़ताल शुरू कर देंगे जो एक ऐसा क्षेत्र है जो पहले से ही खराब प्रदर्शन कर रहा है।

इस समझौते पर अंततः 24 जनवरी को हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के अनुसार, कलपुर्जा निर्माण में कार्यरत विभिन्न वेतन ग्रेडों वाले प्रत्येक श्रमिक का इस वर्ष उनका वेतन 7.5% बढ़ेगा, 2021 में 7% और 2022 में भी 7% बढ़ेगा।

ऑटो डीलरशिप और गैरज श्रमिकों में कर्मचारी जिन्हें इस क्षेत्र में सबसे कम भुगतान मिलता है उन्हें 2020 में 8% की बढ़ोतरी के साथ वेतन मिलेंगे जो 1 जनवरी से प्रभावी होगी, इसके बाद अगले दो वर्षों में प्रत्येक वर्ष के लिए 7% वेतन वृद्धि होगी।

इस समझौते के अनुसार मोटर उद्योगों में अन्य श्रमिकों को इस वर्ष 6% की दर से और अगले दो वर्षों के लिए 5.5% सालाना वृद्धि होगी। कलपुर्जा निर्माताओं के मामलों के विपरीत, अन्य उप-क्षेत्रों के लिए वेतन वृद्धि प्रतिशत वेतन की न्यूनतम दर के आधार पर होगी।

वेतन वृद्धि के अलावा इस समझौते में भत्तों में वृद्धि भी शामिल है। इस वर्ष स्टैंडबाय अलाउएंस और कॉल आउट अलाउएंस दोनों में 6% की वृद्धि होगी और अगले दो वर्षों में सालाना 5.5% होगी।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

South Africa
Motor industry Workers
National Union of Metalworkers of South Africa
NUMSA

Related Stories

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत

श्रमिक संघों ने दक्षिण अफ्रीकी डेयरी दिग्गज पर पेट्रोल बम हमले करवाने और धमकाने के आरोप लगाये

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका

ट्रिप्स छूट प्रस्ताव: पेटेंट एकाधिकार पर चर्चा से कन्नी काटते बिग फार्मा

दक्षिण अफ़्रीका के ट्रेड यूनियनिस्ट के हत्यारों की अब तक नहीं हुई गिरफ़्तारी

दक्षिण अफ़्रीका ने इज़रायल को पर्यवेक्षक का दर्जा देने वाले अफ़्रीकी संघ की आलोचना की

स्वाज़ीलैंड में लोकतंत्र-समर्थक शक्तियों पर कार्रवाई जारी

दक्षिण अफ़्रीकी अदालत ने सऊदी अरब और यूएई को हथियारों के निर्यात के परमिट की न्यायिक समीक्षा का आदेश दिया

दक्षिण अफ़्रीकी एयरवेज़ की सहायक कंपनियों ने कर्मियों को वेतन नहीं दिया, यूनियन ने की ऑडिट की मांग

दक्षिण अफ्रीकाः आर्सेलर प्लांट में तीन श्रमिकों की मौत पर यूनियनों ने जांच की मांग की


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License