NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नगालैंडः “…हमें चाहिए आज़ादी”
आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।
अजय सिंह
26 Feb 2022
Nagaland
अनिवार्य कोविड टीकाकरण के ख़िलाफ़ नगालैंड के कोहिमा में नागरिकों की 'फ्रीडम रैली' ।  फ़ोटो साभार: The Morung Express

जिस समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की गहमागहमी जारी है और मतदान की प्रक्रिया चल रही है (इन राज्यों के नतीजे 10 मार्च 2022 को आयेंगे), उस समय देश के एक महत्वपूर्ण उत्तर-पूर्वी राज्य नगालैंड में अलग ढंग की लड़ाई चल रही है।

वह है, आज़ादी की चाहः सशस्त्र बल विशेष अधिकार क़ानून (आफ़्सपा, 1958) से आज़ादी, और ज़बरिया कोरोना टीकाकरण से आज़ादी। ये दोनों चीज़ें नगालैंड की जनता पर ज़बरन थोप दी गयी हैं। आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।

कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) से बचाव के लिए टीका लगाने/लगवाने की ज़रूरत को नगालैंड में सरकारी तौर पर अनिवार्य, बाध्यकारी बना दिया गया है। इसे व्यक्ति की इच्छा या मर्ज़ी पर नहीं छोड़ा गया है। इसका व्यक्ति के निजी व सार्वजनिक जीवन और गतिविधियों पर ख़ासा प्रतिकूल असर पड़ा है।

नगालैंड में हालत यह है कि अगर किसी व्यक्ति के पास कोरोना टीका प्रमाणपत्र नहीं है, तो वह स्कूल-कॉलेज, बैंक, डाकख़ाना, बड़े बाज़ार (मॉल), सिनेमाघर में और अन्य सार्वजनिक जगहों पर नहीं जा सकती/सकता। हर जगह कोरोना टीका प्रमाणपत्र दिखाना पड़ता है। इस प्रमाणपत्र के बग़ैर एक ज़िले से दूसरे ज़िले में जाने पर भी रोक है। इससे जनजीवन बहुत प्रभावित हुआ है।

इसे ‘कोरोना टीका तानाशाही’ के ख़िलाफ़ नगालैंड की राजधानी की राजधानी कोहिमा में जनवरी 2022 के दूसरे पखवाड़े में लोगों ने रैली निकाली, जिसे नाम दिया गया, ‘फ़्रीडम रैली’ (आज़ादी रैली/जुलूस)। इसका आयोजन नागरिक समाज समूहों और चर्चों ने मिल कर किया था। अच्छी-ख़ासी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।

इस रैली के एक आयोजक 41-वर्षीय पादरी अज़ातो कीबा का कहना था कि चूंकि हमारी आज़ादी छीन ली गयी है, इसलिए हमने इसे ‘फ़्रीडम रैली’ कहा। उन्होंने कहा कि हम कोरोना टीकाकरण के ख़िलाफ़ नहीं हैं, हम इसे बाध्यकरी बनाये जाने के ख़िलाफ़ हैं—हम ज़बरिया टीकाकरण नहीं चाहते। इसे व्यक्ति की स्वतंत्र इच्छा पर छोड़ दिया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि कोरोना टीकाकरण बाध्यकारी, अनिवार्य नहीं है।

कोरोना टीकाकरण की बाध्यता को ख़त्म करने की मांग के साथ नगालैंड में आफ़्सपा को हटाने/ख़त्म करने की मांग भी ज़ोर पकड़ रही है, और इस सिलसिले में विरोध प्रदर्शन लगातार हो रहे हैं। इस मांग को लेकर 10 जनवरी 2022 को दीमापुर से कोहिमा तक—70 किलोमीटर की दूरी तक—जुलूस/मार्च निकाला गया। इस आफ़्सपा-विरोधी मार्च में, जो दो दिन तक चला, लोगों की अच्छी भागीदारी रही। इसे कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला।

केंद्र सरकार ने 30 दिसंबर 2021 को एक अधिसूचना जारी कर नगालैंड में इस अत्यंत दमनकारी क़ानून (आफ़्सपा) की अवधि छह महीने के लिए और बढ़ा दी। हालांकि केंद्र सरकार ने सशस्त्र बल विशेष अधिकार क़ानून (आफ़्सपा) को नगालैंड से हटाने की मांग पर विचार करने के लिए एक उच्च-स्तरीय कमेटी बना दी थी, इसके बावजूद उसने (केंद्र सरकार ने) यह क़दम उठाया। नगालैंड की राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक संगठनों व नागरिक समाज समूहों ने इसकी कड़ी निंदा की।

ग़ौर करने की बात है कि यह क़ानून 1958 से, जब से भारत की संसद ने इसे बनाया, नगालैंड में लागू है। (तब नगालैंड को नगा हिल्स के नाम से जाना जाता था।) छह-छह महीने के लिए इसे साल में दो बार लागू किया जाता रहा है/इसकी अवधि बढ़ायी जारी रही है।

यह क़ानून सेना व अन्य सशस्त्र बलों को जनता पर हर तरह की दमनात्मक कार्रवाई करने की खुली, बेरोकटोक छूट देता है। केंद्र सरकार की इजाजत के बग़ैर सेना को न सिविल कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है, न उसकी अपराधपूर्ण कार्रवाई पर मुक़दमा चल सकता है, न किसी आरोपित सैनिक अधिकारी को गिरफ़्तार किया जा सकता है।

नगालैंड की जनता लंबे समय से मांग करती रही है कि यह क़ानून हटाया जाये। नगालैंड विधानसभा ने 20 दिसंबर 2021 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास कर आफ़्सपा को रद्द करने की मांग की।

(लेखक कवि व राजनीतिक विश्लेषक हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Nagaland
AFSPA
COVID-19
Nagaland Insurgency
Nagaland Independence Struggle

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • mp farmer
    रूबी सरकार
    मध्य प्रदेश: अपनी बर्बादी का तमाशा देखने को मजबूर राजगढ़ के किसान
    01 Feb 2022
    मध्य प्रदेश सरकार 1375 करोड़ की एक वृहद सिंचाई परियोजना शुरू करने जा रही है। सरकार द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि यहां खेती के लिए भरपूर पानी नहीं है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यहां सिंचाई के लिए…
  • Union Budget
    भाषा
    आयातित वस्तुओं में हेडफोन, छाता, सोलर सेल होंगे महंगे; विशेष किस्म की सीप और हीरे सस्ते
    01 Feb 2022
    प्रस्तावित आयात शुल्क बढ़ोतरी के कारण हेडफोन, ईयरफोन, लाउडस्पीकर, स्मार्ट मीटर, कृत्रिम आभूषण, सौर सेल और सौर मॉड्यूल सहित कई वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।
  • Union Budget
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूनियन बजट: किसका नफ़ा किसका नुकसान?
    01 Feb 2022
    आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट पेश किया है। इस ख़ास पेशकश में न्यूज़क्लिक के लिए ऑनिंद्यो बात कर रहे हैं अरुण कुमार, चिराश्री दासगुप्ता, परंजॉय गुहा ठाकुरता से बजट के मायने पर।
  • union budget
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    बजट 2022: शिक्षा, रेल, रक्षा क्षेत्र के लिए क्या है ख़ास, किसे क्या मिला
    01 Feb 2022
    वित्त मंत्री के मुताबिक भारत का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.9 प्रतिशत रह सकता है, जबकि पहले इसके 6.8 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया गया था।
  • budget
    अजय कुमार
    बजट के नाम पर पेश किए गए सरकारी भंवर जाल में किसानों और बेरोज़गारों के लिए कुछ भी नहीं!
    01 Feb 2022
    बजट हिसाब किताब का मामला होता है। लेकिन भाजपा के काल में यह भंवर जाल बन गया है। बजट भाषण में सब कुछ होता है केवल बजट नहीं होता।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License