NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
नागरिक सत्याग्रह: पदयात्रियों को फिर किया गया गिरफ्तार, फतेहपुर छोड़ने का दबाव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस ने आठ सत्याग्रहियों को शुक्रवार 6 मार्च को गिरफ्तार कर फिर जेल भेज दिया है।
सोनिया यादव
07 Mar 2020
Nagrik Sattyagrah

गोरखपुर के चौरीचौरा से दिल्ली के राजघाट तक महात्मा गांधी का शांति संदेश लेकर निकली नागरिक सत्याग्रह पदयात्रा की टीम एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस के निशाने पर है। पुलिस ने आठ सत्याग्रहियों को शुक्रवार 6 मार्च फतेहपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जहां पुलिस प्रशासन लगातार इन सत्याग्रहियों पर फतेहपुर छोड़ने का दवाब बना रहा है, वहीं सत्याग्रही अपनी यात्रा अपने पूर्व निर्धारित रूट से जारी रखने पर डटे हुए हैं।

बीएचयू के छात्र और पदयात्री राज अभिषेक ने न्यूज़क्लिक को बताया, 'हम लोगों के फतेहपुर पहुंचने के साथ ही पुलिस लगातार इसे छोड़ने का दबाव बना रही थी। 5 मार्च की रात को हमारी घेराबंदी कर हमें हिरासत में ले लिया गया, इसके 24 घंटे बाद 8 सत्याग्रहियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रशासन निजी मुचलके और शर्तोंं पर छोड़ने की बात कर रहा है लेकिन हम बिना शर्त रिहाई के लिए अडिग हैं।'

इससे पहले गिरफ्तार हुए सत्याग्रही प्रियेश पांडे ने कहा, ‘हम फतेहपुर के आंबेडकर पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा करना चाहते थे लेकिन पुलिस हमें इसकी इज़ाजत नहीं दे रही। हमें लगातार धारा 144 और कानून व्यवस्था का हवाला दिया जा रहा है लेकिन हम गांधी के देश में अमन और शांति का संदेश लेकर निकले हैं। भला हम लोगों से शांति कैसे भंग हो रही है। हमने अपनी यात्रा की सूचना पहले से प्रशासन को दे रखी है, इसके बावजूद हमें रोका जा रहा है। आखिर कुछ लोगों के शांतिपूर्ण चलने से क्या समस्या है, ऐसे तो पुलिस कहीं भी किसी को बिना किसी कारण गिरफ्तार करके जेल भेज देगी।'

इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने मीडिया को बताया कि नागरिक सत्याग्रह पदयात्रा में शामिल आठ लोगों को धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में नउवाबाग हाईवे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन सभी को सीआरपीसी के तहत चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

IMG-20200307-WA0010.jpg

अभी तक क्या-क्या हुआ

- 2 फरवरी 2020 को नागरिक सत्याग्रह पदयात्रा की शुरुआत चौरी-चौरा के शहीद स्मारक से हुई थी। यात्रा का प्रथम चरण 16 फरवरी 2020 को बनारस में सम्पन्न होना तय था।

- 11 फरवरी को लगभग 200 किमी की यात्रा करके सत्याग्रही गाजीपुर पहुंचे, यहां पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए 10 सत्याग्रहियोंं को गिरफ्तार कर लिया।

-12 फरवरी को इनकी ज़मानत के लिए एसडीएम ने अजीबो-गरीब शर्तें रखीं। इसके बाद 13 फरवरी से इन सत्याग्रहियों ने जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी, जेल से भारतवासियों के नाम खत लिखा।

-15 फरवरी को इन लोगों के समर्थन में उपवास पर बैठे लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

-16 फरवरी की शाम पुलिस ने सत्याग्रहियों को जेल से ज़मानत पर रिहा कर दिया।

-17 फरवरी की सुबह सत्याग्रहियों ने फिर से यात्रा शुरू की। पुलिस ने इनके समूह के 5-6 लोगों को हिरासत में ले लिया और कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए इन्हें गाजीपुर जिले से बाहर बनारस ले जाने लगी।

- 20 फरवरी को 20 दिनों की 287 किमी की पदयात्रा के बाद सत्याग्रहियों का पहला चरण बनारस में समाप्त हुआ।

-24 फरवरी को इस यात्रा के दूसरे चरण बनारस से कानपुर की शुरुआत हुई।

-5 मार्च को इन सत्याग्रहियों को पुलिस ने फतेहपुर से दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लगातार बन रहा था दबाव

सत्याग्रही विकास सिंह के अनुसार, ‘नागरिक सत्याग्रह पदयात्रियों पर पुलिस लगातार दवाब बना रही थी, हमारी जगह-जगह घेराबंदी की जा रही थी। हम गांधी-आंबेडकर के देश में शांतिपूर्वक अमन, सौहार्द और भाईचारे का संदेश लेकर देश के लोगों के बीच जा रहे हैं। 70-80 सालों में जो संदेश मानवता को लेकर थे, वह आज के प्रशासन की नजर में अशांति व माहौल बिगाड़ने वाले बन गए हैं। देश वाकई बदल रहा है। हम आज अपने देश में अमन, शांति की बात भी नहीं कर सकते हैं, नेता खुलेआम दंगा और हिंसा की भाषा बोल रहे हैं, उन्हें सिक्योरिटी दी जा रही है और हमें जेल भेजा जा रहा है।'

यात्रा में शामिल कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि ये यात्रा छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की साझी कोशिश से शुरू हुई है। इसका मकसद समाज मे बढ़ रही असहिष्णुता, हिंसा, घृणा और कट्टरता के ख़िलाफ़ भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और सहिष्णुता की अपील है। भला इससे किसी प्रदेश की शांति को क्या ही खतरा है।

गौरतलब है कि सत्याग्रही अपनी पदयात्रा के दौरान हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच संवाद कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठा रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के पीछे प्रशासन का तर्क है कि इस यात्रा से राज्य की शांति व्यवस्था भंग हो रही है। लेकिन सत्याग्रहियों का योगी सरकार और प्रशासन पर सीधा आरोप है कि प्रदेश में बार-बार धारा 144 का अन्यायपूर्ण इस्तेमाल कर शांतिपूर्ण लोगों को जेल में डाला जा रहा है। सवाल है कि आखिर 10 शांतिपूर्ण लोगों से समाज को ऐसा क्या खतरा है? गांधी का शांति का संदेश आखिर पुलिस क्यों रोकना चाहती है?

Nagrik Sattyagrah
UttarPradesh
UP police
yogi sarkar
Yogi Adityanath
Mahatma Gandhi
FATEHPUR
varanasi
BHU
BJP

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License