NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
लॉकडाउन : अब तक क़रीब 12 करोड़ नौकरियां हुईं ख़त्म
यह भयावह आंकड़े CMIE के एक सैंपल सर्वे से जारी किए गए हैं। यह लॉकडाउन के बाद किया गया संस्थान का पहला सर्वे है।
सुबोध वर्मा
10 Apr 2020
लॉकडाउन

सभी भारतीय जानते हैं कि प्रधानमंत्री द्वारा 24 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन से सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां रुक गई हैं। लेकिन रोज़गार पर लॉकडाउन के शुरुआती प्रभाव ही भयावह कहानी बयां कर रहे हैं।

लॉकडाउन के दो दिन पहले, मतलब 22 मार्च से 5 अप्रैल के बीच क़रीब 11.76 करोड़ लोग अपनी नौकरियों से हाथ धो चुके हैं। यह आंकड़े ''सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (CMIE)'' ने अपने ''पीरियॉडिक लेबर फ़ोर्स सर्वे'' के हवाले से जारी किए हैं। लॉकडाउन के चलते वे केवल 10,000 परिवारों को ही शामिल कर पाए। उनसे भी फ़ोन पर बातचीत हुई। इस छोटे सैंपल के बावजूद, नौकरियां ख़त्म होने की संख्या काफ़ी ज़्यादा है।

graph 1_0.png

बल्कि ऐसा भी हो सकता है कि इस सर्वे में रोज़गार में लगे लोगों और बेरोज़गार लोगों की संख्या को कम करके आंका गया हो। क्योंकि लॉकडाउन के प्रभाव का फैलाव किसी भी सर्वे के सैंपल में समझ आने से काफ़ी ज़्यादा हुआ है। साथ ही ग़रीब वर्ग के लोगों पर नौकरी-पेशा लोगों की अपेक्षा ज़्यादा गंभीर और भयावह असर हुआ है।

CMIE के सर्वे में पता चला है कि भारतीय श्रमशक्ति की भागीदारी दर में तीखी गिरावट आई है और यह महज़ 36.1 फ़ीसदी पर आ गई है। इसका मतलब है कि श्रमशक्ति का इतना हिस्सा ही काम पर लगा हुआ है या फिर काम करने के लिए तैयार है, लेकिन रोज़गार नहीं है।

दूसरे शब्दों में कहें तो देश की एक बड़ी आबादी ने ख़ुद को घरों में क़ैद कर लिया है, उनके पास किसी तरह का काम नहीं है। यही लॉकडाउन का प्राकृतिक परिणाम है, जिसके चलते लाखों मज़दूर अपने काम करने वाली जगहों से घरों की और लौटे, क्योंकि उनकी सेवाओं की अब जरूरत नहीं है।

आदर्श तौर पर वह लोग जिनका रोज़गार लॉकडाउन के चलते ख़त्म हो गया है, उन्हें उनकी पूरी मज़दूरी दी जानी चाहिए थी। सरकार ने नियोक्ताओं से यही अपील तो की थी। लेकिन साफ़ है कि इसका कोई असर नहीं पड़ा। आख़िर कौन सा नियोक्ता इन अपीलों पर ध्यान देने वाला है, जबतक इनके साथ उल्लंघन पर कुछ कड़े प्रावधान न हों। अगर इन मज़दूरों को मज़दूरी मिल रही होती, तो वे खुद को रोज़गार में संलग्न बताते। इसलिए बेरोज़गारी के बढ़े हुए आंकड़े सरकारी नीतियों की असफलता भी बताते हैं।

बेरोज़गारी अपने चरम पर

श्रमशक्ति की भागीदारी दर में एकदम से आई गिरावट दो चीज़ों से मिलकर बनी है। यह दो चीज़ें हैं- फ़िलहाल जिनके पास रोज़गार है और वे जो बेरोज़गार हैं, लेकिन काम करने के लिए तैयार हैं। अगर आप दूसरे वर्ग की ओर देखें, तो आपको इनके जिंदा रहने की कोशिशों से लॉकडाउन से पैदा हुई चिंताएं और तकलीफें देखने को मिल जाएंगी।

जैसा नीचे चार्ट में दिखाया गया है, बेरोज़गारी दर 22 मार्च को अपने 8.4 फ़ीसदी के आंकड़े से 29 मार्च को 23.8 फ़ीसदी पहुंच गई। पांच अप्रैल को यहा आंकड़ा 23.4 फ़ीसदी था। इसका मतलब यह हुआ कि श्रमशक्ति का एक चौथाई हिस्सा फिलहाल खाली बैठा है और काम की तलाश में है। वह काम चाहते हैं, क्योंकि उसके बिना उनके परिवारों के भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।

graph 2_0.png

कई ट्रेड यूनियन और कल्याण संगठन राहत सामग्री, जैसे- चावल, दाल, नमक और तेल का वितरण कर रही हैं, ताकि इन निराश्रित भूखे परिवारों के सदस्य भूख से न मर जाएं। केरल और कुछ दूसरे राज्यों में ही राज्य सरकारें भूखे कामग़ारों के लिए लगातार मदद और सामग्री उपलब्ध करवा रही हैं।

क्या इसे ऐसा होना चाहिए था?

देश में कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या ऐसा होना चाहिए था? क्या कोरोना महामारी के खिलाफ़ जंग में कामगार वर्ग को इस तरीक़े से ज़बरदस्ती त्याग करने पर मजबूर किया जाना चाहिए था? जब पीएम ने लोगों से संयम और दृढ़ता के साथ महामारी से लड़ने के लिए कहा, तो क्या उनका मतलब ऐसी ही स्थितियों से था?

इसका जवाब बहुत सीधा सा है। नहीं, आर्थिक तनाव और परेशानी को 24 मार्च के दो महीने पहले से ही बेहतर योजना बनाकर टाला जा सकता था। लोगों को बताया जा सकता था कि एक लॉकडाउन की जरूरत पड़ सकती है। प्रबंधन करने के लिए एक तारीख़ निश्चित कर दी जाती। मज़दूरी चुकाए जाने के लिए एक व्यवस्थित ढांचा बनाया जा सकता था। पैसे और जरूरी चीजों का हस्तांतरण किया जा सकता था। तब पूरा देश इस महामारी से लड़ने के लिए एक हो जाता। लेकिन कुछ नहीं किया गया। केवल लोगों से ताली बजाने, शंख फूंकने और दिया जलाने की अपील की गई।

यह निश्चित तौर पर मौजूदा सरकार की एक बड़ी असफलता साबित होगी। यह याद रहेगा कि इस सरकार ने सबसे भयावह मानवीय संकट में लोगों को अकेला छोड़ दिया था।

अंग्रेजी में लिखे गए मूल आलेख को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं

Nearly 12 Crore Jobs Lost Since Lockdown Began

CMIE
COVID 19 Pandemic
COVID 19 Relief
covid lockdown
UNEMPLOYMENT IN INDIA
Unemployment under Modi Government
Job Loss in Lockdown
Casual Workers

Related Stories

स्वास्थ्य बजट 2021-22 में जनता को दिया गया झांसा

भूखे पेट ‘विश्वगुरु’ भारत, शर्म नहीं कर रहे दौलतवाले! 

विश्वगुरु बनने की चाह रखने वाला भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 107 देशों में 94वें पायदान पर

विश्लेषण : भारत में कोविड-19 की कम मृत्यु दर का सच क्या है

टी सेल और हर्ड इम्यूनिटी: हम इन पर कितना भरोसा कर सकते हैं?

डॉक्टरों और शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन और जर्जर बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ

कोरोना पर अज्ञान का यह ख़तरनाक अंधड़ !

ग्रामीण भारत में कोरोनावायरस-39: लॉकडाउन से बिहार के बैरिया गांव के लोगों की आय और खाद्य सुरक्षा प्रभावित हुई

Mr PM, क्यों देश की जनता को मरने के लिए छोड़ दिया?

ग्रामीण भारत में कोरोना-38: मज़दूरों की कमी और फ़सल की कटाई में हो रही देरी से हरियाणा के किसान तकलीफ़ में हैं


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License