NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
गाज़ा पट्टी के भीतर इज़रायल के हवाई हमले में क़रीब 24 फ़िलिस्तीनियों की मौत
अल अक़्सा मस्जिद पर हमले के ख़िलाफ़ और इज़रायली हिंसा का सामना कर रहे फ़िलिस्तिनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इज़रायल और क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। सोमवार को इन पर कार्रवाई में क़रीब 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
पीपल्स डिस्पैच
11 May 2021
गाज़ा पट्टी के भीतर इज़रायल के हवाई हमले में क़रीब 24 फ़िलिस्तीनियों की मौत

फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि घिरे गाजा पट्टी के भीतर अलग-अलग स्थानों पर इजरायली हवाई हमलों में बच्चों सहित कम से कम 24 फिलिस्तीनी मारे गए। इज़रायल द्वारा सोमवार रात (10 मई) और मंगलवार (11 मई) को तड़के नागरिकों को निशाना बनाते हुए ये हवाई हमले किए गए जिससे घनी आबादी वाले क्षेत्र में कई घरों और नागरिक प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया गया।

इज़रायल का कहना है कि गाजा के भीतर इन हवाई हमले ज्यादातर हमास और इस्लामिक जिहाद के सैन्य प्रतिष्ठानों पर दागे गए थे और उनके द्वारा इजरायली शहरों की सीमा तक दागे गए रॉकेटों के प्रतिक्रिया में थे। इज़रायल ने दावा किया कि उसने गाजा के अंदर कम से कम 130 रॉकेट दागे। हमास ने अल-अक्सा मस्जिद में अपनी हिंसा को रोकने और वहां से अपनी सेना हटाने के लिए इजरायल को अल्टीमेटम दिया था।

सोमवार को सैकड़ों इजरायली सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार अल-अक्सा मस्जिद पर हमला किया था। इसने स्टन ग्रेनेड, आंसू गैस और रबर बुलेट दागे थे जिससे 300 से अधिक फिलिस्तीनी घायल हो गए और कई अन्य को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार 7 मई को इसी तरह के इजरायली हमले के बाद और बेदखली का सामना कर रहे पूर्वी येरूशेलम में शेख जर्राह के निवासियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए हजारों फिलिस्तीनी अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इकट्टा रहे।

इस बीच, मंगलवार को तड़के अल अक्सा में इजरायली हिंसा के खिलाफ सेंट्रल इजरायल में प्रदर्शन पर एक यहूदी व्यक्ति द्वारा गोली चलाने पर इजरायल के अरब नागरिक मारे गए और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इजरायल के कई अन्य शहरों में सोमवार रात को अरब विरोध प्रदर्शन की घटनाएं हुईं। इजरायली सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर स्टन ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले दागते हुए प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने की कोशिश की जिसमें बड़ी संख्या में अरब के नागरिक घायल हो गए और उनमें से कई गिरफ्तार किए गए।

तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने इजरायल के झंडे को उतार दिया और इसकी जगह एक फिलिस्तीनी झंडा लगा दिया। फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट के अनुसार, फिलिस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने और अल-अक्सा पर हमले के खिलाफ कब्जे वाले वेस्ट बैंक में नबलुस, बेथलहम और रामल्ला में प्रदर्शन हुए जहां इजरायल के सुरक्षा बलों ने उन्हें तितर बितर करने के लिए भारी बल प्रयोग किया जिसमें कम से कम 200 लोग घायल हो गए।

येरूशेलम के साथ एकजुटता दिखाने के लिए तुर्की और जॉर्डन सहित कई पश्चिम एशियाई देशों में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए गए।

सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य जिसने फिलिस्तीन में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बैठक की वे एक बयान पर सहमत होने में विफल रहे और साथ ही अपनी चिंताओं को व्यक्त किया और तनाव को कम करने का आग्रह किया। अमेरिका ने सार्वजनिक बयान पर यह कहते हुए हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया कि यह प्रतिकूल हो सकता है।

Israel
Palestine
Gaza
Gaza strip
air strike
Al-Aqsa mosque

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • Mothers and Fathers March
    पीपल्स डिस्पैच
    तख़्तापलट का विरोध करने वाले सूडानी युवाओं के साथ मज़बूती से खड़ा है "मदर्स एंड फ़ादर्स मार्च"
    28 Feb 2022
    पूरे सूडान से बुज़ुर्ग लोगों ने सैन्य शासन का विरोध करने वाले युवाओं के समर्थन में सड़कों पर जुलूस निकाले। इस बीच प्रतिरोधक समितियां जल्द ही देश में एक संयुक्त राजनीतिक दृष्टिकोण का ऐलान करने वाली हैं।
  • गौरव गुलमोहर
    यूपी चुनाव: क्या भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं सिटिंग विधायक?
    28 Feb 2022
    'यदि भाजपा यूपी में कम अंतर से चुनाव हारती है तो उसमें एक प्रमुख कारण काम न करने वाले सिटिंग विधायकों का टिकट न काटना होगा।'
  • manipur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मणिपुर में पहले चरण का चुनाव, 5 ज़िलों की 38 सीटों के लिए 67 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
    28 Feb 2022
    मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। मतदान का समय केवल शाम 4 बजे तक ही था। अपराह्न तीन बजे तक औसतन 67.53 फ़ीसदी मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : फिर ज़ोर पकड़ने लगी है ‘स्थानीयता नीति’ बनाने की मांग : भाजपा ने किया विरोध
    28 Feb 2022
    हेमंत सोरेन सरकार को राज्य में होने वाली सरकारी नियुक्तियों के लिए घोषित विसंगतिपूर्ण नियोजन नीति को छात्रों-युवाओं के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा है। लेकिन मामला यहीं थम नहीं रहा है।
  • Sergey Lavrov
    भाषा
    यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद रूस ‘किसी भी क्षण’ बातचीत के लिए तैयार: लावरोव
    28 Feb 2022
    लावरोव ने यह भी कहा कि रूस के सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का ‘‘विसैन्यीकरण और नाजी विचारधारा से’’ मुक्त कराना है और कोई भी उस पर कब्जा नहीं करने वाला है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License