NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
लापरवाही या घोटाला: बिना वैक्सीन लगवाए मिला वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट!
दिल्ली में एक व्यक्ति जो कोविड का टीका लगवाने गया ही नहीं उसके पास टीकाकरण का सर्टिफिकेट भी आ गया। तो क्या अब मरीज़ों और मृतकों के आंकड़े घटाकर और वैक्सीनेशन के आंकड़े बढ़ाकर सरकारें अपनी कामयाबी के दावें करेंगी!
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Apr 2021
लापरवाही या घोटाला: बिना वैक्सीन लगवाए मिला वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट!

नयी दिल्ली: इसे हम लापरवाही कहें या एक बड़ा घोटाला। एक व्यक्ति जो वैक्सीन लगवाने गया ही नहीं उसके पास वैक्सीनेट होने का सर्टिफिकेट भी आ गया।

जी हां, ऐसा ही हुआ है दिल्ली निवासी 51 वर्षीय मसूद अख़्तर के साथ। उनके मुताबिक उन्होंने टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन वह तय तारीख़ को टीका लगवाने जा नहीं पाए लेकिन उनके आश्चर्य की तब कोई सीमा न रही जब उनके पास टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी पहुंच गया और दूसरी डोज लगवाने की तारीख़ भी।

मसूद अख़्तर बताते हैं: - 21 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन किया था और 24 अप्रैल को वैक्सीन की तारीख ली थी। लेकिन 24 को वैक्सीन के लिए नहीं जा पाया। एक तो ऑफिस का काम वर्क फ्रॉम होम था और दूसरे अस्पताल की एक्चुअल लोकेशन नहीं पता चल पाई थी। लॉकडाउन की वजह से पूछ पूछकर पहुंचने की उम्मीद नहीं थी। सोचा कि रीशेड्यूल किसी ऐसे अस्पताल का ले लेंगे जिसका लोकेशन पता हो या गूगल मैप में मिल जाये। लेकिन वर्क फ्रॉम होम में फंसा तो रीशेड्यूल नहीं कर पाया। और ढाई बजे एक SMS आया की वैक्सीनेटेड हो गए हैं। हमको लगा कि रूटीन के तहत हर रजिस्ट्रेशन वाले को भेजते होंगे। लिंक खोलेंगे तो वहां नहीं होगा। लेकिन 25 अप्रैल को फिर SMS  आया कि आप लिंक से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। तो लिंक खोला तो डाउनलोड किया तो यह सर्टिफिकेट मिला और पोर्टल पर भी मुझे वैक्सीनेटेड शो कर रहा है।

मसूद के मुताबिक वैसे उन्होंने रजिस्ट्रेशन 20 को ही किया था और 21 अप्रैल की तारीख ली थी लेकिन गलती से ऑफिस यानी ओल्ड राजिंदर नगर का ले लिया था। इसलिए उसे रीशेड्यूल किया था। और अब बिना टीका लगवाए ही वह ‘टीकाधारी’ हो गए हैं। अब उन्होंने पोर्टल पर फीडबैक भेजा है कि उन्हें वैक्सीन नहीं लगी है। अब देखिए उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है।

क्या यह सरकार या कर्मचारियों की एक चूक या लापरवाही का मामला है या यह कोई घोटाला है। क्योंकि कोरोना संकट में आंकड़ों की हेरफेर इस कदर की जा रही है, कि कुछ भी कहना मुश्किल है। हर प्रदेश में कोरोना मरीज़ों के आंकड़े घटाकर ही दिखाए जा रहे हैं। मरने वालों के आंकड़े तो काफ़ी कम करके दिखाने की कई जगह से ख़बरें मिल रही हैं।

अभी भोपाल में बुधवार, 21 अप्रैल को 137 शवों को अंतिम संस्कार कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया, जबकि उस दिन भोपाल जिले में सरकारी आंकड़ों के अनुसार मात्र पांच लोगों की ही मौत इस महामारी से बताई गई।

इसी तरह यूपी और अन्य राज्यों से भी ऐसी ही ख़बरें मिलीं।

और देश की राजधानी दिल्ली का हाल आपने देखा ही है। तो क्या अब मरीज़ों और मृतकों के आंकड़े घटाकर और वैक्सीनेशन के आंकड़े बढ़ाकर सरकारें अपनी कामयाबी के दावें करेंगी!

COVID-19
Coronavirus
Covid Vaccination
Scam in Vaccination
Modi government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Utpal parrikar
    राज कुमार
    गोवा चुनावः मनोहर पर्रिकर के बेटे ने भाजपा छोड़ी, पणजी से होंगे निर्दलीय उम्मीदवार
    22 Jan 2022
    उत्पल पर्रिकर ने आरोप लगाया है कि भाजपा एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे रही है जो दो साल पहले ही किसी अन्य पार्टी से भाजपा में आया है और जिस पर गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। उत्पल ने कहा है कि भाजपा अपने…
  • Vineet Narayan
    न्यूज़क्लिक टीम
    "यूपी चुनाव में धर्म नहीं, विकास होगा चुनावी मुद्दा" : विनीत नारायण
    21 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ सरकार धर्म के नाम पर वोटरों का ध्रुवीकरण कर रही है, यह सिर्फ़ विकास के मुद्दों पर असफलताओं को छुपाने की कोशिश है। न्यूज़क्लिक के साथ इस ख़ास…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: कर चले हम फ़िदा...अब तुम्हारे हवाले...
    21 Jan 2022
    राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति की लौ का राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ के साथ विलय किए जाने पर बहुत लोग आहत हुए हैं। वे पूछ रहे हैं कि अगर यह ज्योति जलती रहती तो क्या मुश्किल…
  • uttar pradesh
    एस एन साहू 
    उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के ‘विद्रोह’ की जड़ें योगी राज की जीवंत वास्तविकता में छिपी हैं
    21 Jan 2022
    पहले, धर्मनिरपेक्षता और बहुलवाद के प्रति किसान आंदोलन की प्रतिबद्धता ने भाजपा को झकझोर कर रख दिया। और अब, उत्तरप्रदेश के अन्य पिछड़े वर्गों के द्वारा सामाजिक न्याय के एजेंडे को पुनार्जिवित किया जा रहा…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    Clubhouse मामले में 3 गिरफ़्तार, इंडिया गेट से बुझ गई अमर जवान ज्योति और अन्य ख़बरें
    21 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी Clubhouse chat मामले में 3 गिरफ़्तार, आज बुझ गई अमर जवान ज्योति और अन्य ख़बरों पर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License