NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
नीदरलैंडः मछुआरों को फ्रिस्लान विंड फार्म परियोजना को लेकर चिंता
आईजेस्सेलमीर की खाड़ी में विंडपार्क फ्रिस्लान (डब्ल्यूपीएफ) परियोजना से इस क्षेत्र में मत्स्य उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
पीपल्स डिस्पैच
19 Aug 2021
नीदरलैंडः मछुआरों को फ्रिस्लान विंड फार्म परियोजना को लेकर चिंता

उत्तरी नीदरलैंड के विभिन्न प्रांतों के मछुआरों ने आईजेस्सेलमीर (IJsselmeer) की खाड़ी में विंड फार्म प्रोजेक्ट के पूरा होने के मद्देनजर इस क्षेत्र में मत्स्य उद्योग के भविष्य पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। पिछले हफ्ते, 50 से अधिक मछली पकड़ने वाले जहाजों में उर्क और हार्डरविज्क के सैकड़ों मछुआरों ने इस विंड फार्म प्रोजेक्ट के कारण मछली पकड़ने के खतरों को लेकर आईजेस्सेलमीर खाड़ी के फ्रिस्लान हिस्से में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे मछुआरों ने आरोप लगाया है कि उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को इस परियोजना के विंड टर्बाइनों के आसपास के क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया है, जिससे उनका व्यवसाय और आजीविका दांव पर लग गई है।

रिपोर्टों के अनुसार, विंडपार्क फ़्रीस्लान (डब्ल्यूपीएफ) परियोजना जिसमें 4.3 मेगावाट के 89 टर्बाइन शामिल हैं, उसके इस साल तक चालू होने की संभावना है। ये परियोजना जिसकी लागत 850 मिलियन यूरो (994 मिलियन अेमेरिकी डॉलर) है, उसके दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्देशीय-जल पवन फार्म होने की संभावना है। ये परियोजना ज़ुइडरज़ीविंड कंसोर्टियम द्वारा शुरू किया गया है जिसमें वैन ऊर्ड और सीमेंस गमेरा रीन्यूएबल एनर्जी शामिल है और यह इस क्षेत्र की सतत ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इस क्षेत्र के मछुआरे स्थानीय और सरकारी अधिकारियों के हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं ताकि परियोजना के कारण उनकी शिकायतों का समाधान किया जा सके। इस बीच उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वे सामान्य रूप से ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के विरोध में नहीं हैं।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस क्षेत्र के मछुआरों को अभी तक 119 मिलियन यूरो (139.46 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से कोई सहायता नहीं मिली है, जिसका वादा डच सरकार ने मछुआरों के पुनर्वास और मत्स्य पालन को अधिक स्थायी बनाने के लिए किया था।

इससे पहले, फ्रिस्लान कमेटी ऑफ सोशलिस्ट पार्टी (एसपी) ने इस प्रांत में डब्ल्यूपीएस विंड फार्म से उत्पन्न बिजली के संभावित लाभार्थियों को लेकर कुछ चिंताएं दिखाई थीं। एसपी यह सुनिश्चित करना चाहता है कि डब्ल्यूपीएस से उत्पादित ऊर्जा किसी भी व्यावसायिक निगमों के बजाय इस क्षेत्र के घरों और अन्य घरेलू उद्यमों के लिए उपलब्ध हो। यह आरोप लगाया गया है कि नीदरलैंड में विभिन्न ग्रीन एनर्जी प्रोड्यूसरों ने अपने व्यवसाय के कुछ हिस्सों को कॉर्पोरेट के तृतीय पक्षों को बेच दिया है या स्थानांतरित कर दिया है जो कई डच विंड फार्म्स से उत्पन्न ग्रीन एनर्जी का एक बड़ा हिस्सा खपत करते हैं।

Netherlands
fishermen
farm project

Related Stories

केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया

नर्मदा के बरगी जलाशय में इतना क्यों घटा मछली उत्पादन कि मछुआरे पलायन को मजबूर


बाकी खबरें

  • kej
    न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    पंजाब में आम आदमी पार्टी का प्रचंड बहुमत तय, केवल मुहर लगना बाक़ी
    10 Mar 2022
    पंजाब के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी 117 में से 90 सीटों पर आगे चल रही है। चुनावी विश्लेषकों का कहना है कि किसान आंदोलन की वजह से पंजाब में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का जीतना असंभव था।
  • Ukraine
    एपी
    यूक्रेन अपडेट: सामूहिक कब्रों में दफनाए जा रहे शव
    10 Mar 2022
    24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर किया गया इकतरफ़ा हमला अभी भी जारी है, युद्ध के बीच मानवीय संकट या कहें कि भावनात्मक त्रासदी भी देखने को मिल रहा है, युद्ध से जुड़ी अपडेट इस प्रकार हैं..
  • यूक्रेन-रूस युद्ध से मध्य पूर्व को गंभीर गेहूं संकट का सामना करना पड़ सकता है
    डैरियो सबाघी
    यूक्रेन-रूस युद्ध से मध्य पूर्व को गंभीर गेहूं संकट का सामना करना पड़ सकता है
    10 Mar 2022
    मध्य पूर्वी और उत्तरी अफ़्रीकी देश रूस और यूक्रेन से किये जाने वाले गेहूं के आयात पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं। पहले से ही दबाव में रह रहे इस क्षेत्र में मौजूदा युद्ध से और भी गंभीर खाद्य संकट पैदा हो…
  • एम.के. भद्रकुमार
    क्या यूक्रेन ने हार मान ली है?
    10 Mar 2022
    बड़ा तथ्य यह है कि यूक्रेन-रूस वार्ता को अब विदेश मंत्री के स्तर तक बढ़ा दिया गया है, उम्मीद है कि इससे कुछ तो हल निकल सकता है।
  • एक्जिट पोल और 'वोट चोरी' पर अखिलेश यादव को गुस्सा क्यों आया?
    न्यूज़क्लिक टीम
    एक्जिट पोल और 'वोट चोरी' पर अखिलेश यादव को गुस्सा क्यों आया?
    09 Mar 2022
    विधानसभा चुनाव के नतीजे कल आयेंगे. इससे पहले ही यूपी का चुनाव दो कारणों से बेहद विवादास्पद हो गया है: एक्ज़िट पोल में भाजपा की बडी जीत और राज्य के कुछ जिलों में ईवीएम या पोस्टल बैलेट के बक्से से कथित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License