NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
नीदरलैंडः प्रगतिशील वर्गों ने देश में न्यूनतम मज़दूरी में वृद्धि की मांग की
सोशलिस्ट पार्टी (एसपी), ट्रेड यूनियन एक्टिविस्ट फ़ोरम वूर 14, फेडरेशन ऑफ़ डच ट्रेड यूनियंस (एफ़एनवी) आदि ने देश में न्यूनतम मज़दूरी 14 यूरो (17.04 यूएसडी) प्रति घंटे निर्धारित करने की अपनी मांग दोहराई है।
पीपल्स डिस्पैच
14 Jan 2021
नीदरलैंडः

नीदरलैंड की सोशलिस्ट पार्टी (एसपी) ने देश में न्यूनतम मजदूरी को 14 यूरो (17.04 यूएसडी) प्रति घंटे तक बढ़ाने की मांग की थी। पार्टी ने उन अन्य संसदीय दलों से भी मांग की है जो न्यूनतम वेतन में इस तरह की वृद्धि को सफल बनाने के लिए इस आह्वान का समर्थन किया है।

अब तक, देश में आधिकारिक तौर पर न्यूनतम वेतन निर्धारित नहीं है। 1 जुलाई 2020 तक, 21 वर्ष या इससे अधिक उम्र के कर्मचारी का औसत प्रति घंटा न्यूनतम मज़दूरी सप्ताह में 40 घंटे काम करने वालों के लिए 9.70 यूरो (11.81 यूएसडी) है।

सोशलिस्ट पार्टी (एसपी) ने नीदरलैंड में 17 मार्च को होने वाले संसदीय चुनावों के मद्देनजर ऐसा आह्वान किया है। नीदरलैंड में पीपुल्स पार्टी फ़ॉर फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी (वीवीडी), डेमोक्रेट्स 66, क्रिश्चियन यूनियन (सीयू),लेबर पार्टी (पीवीडीए) और ग्रोएनलिंक्स सहित कई संसदीय दलों ने भी अपने घोषणा पत्र में इस तरह की मांग को शामिल किया है।

अपने बयान में एसपी ने कहा है कि “कॉरपोरेट मुनाफे के बढ़ने के वर्षों बाद यह बेहतर समय है जब लोगों को भी अच्छी आय प्राप्त हो। अब इसे संभव बनाने के लिए एक अच्छा अवसर है। प्रतिनिधि सभा में अधिकांश सदस्यों का कहना है कि वे न्यूनतम वेतन बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन शब्द निश्चित रूप से कर्म नहीं होता है, इसलिए यह अपील है।”

ट्रेड यूनियन एक्टिविस्ट प्लेटफॉर्म Voor 14 (फॉर 14 ) ने भी अपने चुनाव घोषणापत्र में इसका समर्थन करने और क़ानून बनाने के लिए सभी दलों को प्रेरित करने के लिए अनिवार्य रूप से 14 यूरो प्रति घंटा न्यूनतम मजदूरी की दिशा में अपना अभियान तेज कर दिया है। द फेडरेशन ऑफ डच ट्रेड यूनियंस (एफएनवी) 14 यूरो के लिए देश में सक्रिय रूप से अभियान चला रहा है। इससे पहले, न्यू कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नीदरलैंड (एनसीपीएन) ने भी न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि के लिए कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त की है।

Netherland
Socialist Party of the Netherlands
minimum wage
People's Party for Freedom and Democracy
Christian Union
Labor Party

Related Stories

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

तमिलनाडु: छोटे बागानों के श्रमिकों को न्यूनतम मज़दूरी और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है

क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?

28-29 मार्च को आम हड़ताल क्यों करने जा रहा है पूरा भारत ?

तमिलनाडु के चाय बागान श्रमिकों को अच्छी चाय का एक प्याला भी मयस्सर नहीं

दिल्ली में 25 नवंबर को श्रमिकों की हड़ताल, ट्रेड यूनियनों ने कहा - 6 लाख से अधिक श्रमिक होंगे हड़ताल में शामिल

ट्रेड यूनियनों के मुताबिक दिल्ली सरकार की न्यूनतम वेतन वृद्धि ‘पर्याप्त नहीं’

पश्चिम बंगाल: ईंट-भट्ठा उद्योग के बंद होने से संकट का सामना कर रहे एक लाख से ज़्यादा श्रमिक

न्यूनतम मज़दूरी बढ़ने से रोजगार कम नहीं होता : जानिए इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल की कहानी

अमेरिका में मैकडॉनल्ड्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हज़ारों लोग शामिल हुए


बाकी खबरें

  • Governor
    अनिल जैन
    विचार-विश्लेषण: विपक्ष शासित राज्यों में समानांतर सरकार चला रहे हैं राज्यपाल
    22 Dec 2021
    संविधान निर्माताओं ने संविधान में जब राज्यपाल पद का प्रावधान किया था तो इसके पीछे उनका मकसद केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनाना और देश के संघीय ढांचे को मजबूत करना था...मगर अफ़सोस ऐसा हो न सका…
  • aadhar
    अजय कुमार
    वोटर आईडी और आधार लिंकिंग : वोट कब्ज़ाने का नया हथियार!
    22 Dec 2021
    मोटे तौर पर कहें तो चुनाव संशोधन कानून 2021 पर भारत की विपक्षी पार्टियों का यही विरोध है कि जब वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा तो ढेर सारी सूचनाओं की मालिक सरकार हो जाएगी। सरकार उन…
  • मौरिज़ियो कोपोला
    "क्यूबा की सोबराना वैक्सीन कोई चमत्कार नहीं, बल्कि राजनीतिक निर्णयों का नतीजा है"
    22 Dec 2021
    15 से 25 नवंबर तक, 35 इटेलियन स्वयंसेवकों ने क्यूबा के हवाना में सोबराना वैक्सीन पर एक नैदानिक परीक्षण में भाग लिया। कैरेबियाई द्वीप दुनिया भर में एकमात्र कम आय वाला देश है, जिसने अपनी सार्वजनिक और…
  • biden
    एम. के. भद्रकुमार
    दुनिया को गौर करना चाहिए कि बाइडेन की प्रेसीडेंसी ढलान पर है
    22 Dec 2021
    वेस्ट वर्जीनिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन के 2.2 ट्रिलियन डॉलर पैकेज के विधेयक की विनाशकारी आलोचना इस ओर इशारा करती है कि विश्व की महाशक्ति अपनी ताक़त से कहीं अधिक ऊपर उड़ाने की कोशिश कर रही है।
  • college
    दित्सा भट्टाचार्य
    केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में तकरीबन 33% शिक्षण पद खाली 
    22 Dec 2021
    संसद में कनिष्ठ मानव संसाधन मंत्री के अनुसार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के लिए स्वीकृत 18,905 संकाय पदों में से 1 अक्टूबर 2021 तक 6,333 पद रिक्त पड़े हुए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License