NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
भारत
नए अध्ययन के मुताबिक हड़प्पावासी न सिर्फ मांसाहारी थे, बल्कि गोमांस उनका पसंदीदा भोज्य पदार्थ था!
शोध टीम ने पाँच हड़प्पा के विभिन्न स्थलों से 172 मिट्टी से बने बर्तनों के टुकड़ों को बरामद कर उन पर मौजूद वसा अवशेषों का विश्लेषण किया है।
संदीपन तालुकदार
11 Dec 2020
नए अध्ययन के मुताबिक हड़प्पावासी न सिर्फ मांसाहारी थे, बल्कि गोमांस उनका पसंदीदा भोज्य पदार्थ था!
राखीगढ़ी। | चित्र साभार: अर्कियोलोजी.विकी 

एक हालिया जारी किये गए अध्ययन में कहा गया है कि सिन्धु घाटी के लोग मांस के शौक़ीन थे और यह उनके भोजन का एक बड़ा हिस्सा हुआ करता था। इससे भी बड़ी बात यह है कि घाटी के निवासियों के बीच में अन्य प्रकार के मांस से अधिक गोमांस के उपभोग को प्राथमिकता दी जाती थी। ये निष्कर्ष 9 दिसंबर को जर्नल ऑफ आर्कियोलॉजिकल साइंस में प्रकाशित एक नए अध्ययन में, जिसका शीर्षक ‘उत्तरपश्चिमी भारत में सिन्धु घाटी की सभ्यता के मिट्टी के बर्तनों में वसा अवशेष’ है, में निकलकर आये हैं। 

जैसा कि इसके शीर्षक से पता चलता है, शोधकर्ताओं ने सिन्धु घाटी सभ्यता के दौरान इस्तेमाल में लाये जाने वाले मिट्टी के बर्तनों में मौजूद वसा (कोशिकाओं के तत्वों) के अवशेषों का अध्ययन किया था। इस कालखण्ड को विशेष रूप से विकसित हड़प्पा काल (2600/2500 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व) के तौर पर जाना जाता है। इस अध्ययन का मकसद वसा अवशेषों के विश्लेषण के जरिये हड़प्पा वासियों की भोजन की आदतों की गहराई से जाँच-पड़ताल करने से था।

यह अध्ययन भारत में बसे पांच गाँवों पर केन्द्रित था जो कि कभी इस सभ्यता के हिस्से के तौर पर थे, जिनमें आलमगीरपुर (यूपी), मसूदपुर (हरियाणा), लोहारी राघो (हिसार), खनक (भिवानी, हरियाणा), राखीगढ़ी (हरियाणा) और फरमाना (रोहतक, हरियाणा) थे। शोधकर्ताओं के दल ने इन इलाकों से 172 मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े बरमाद किये थे और उनपर मौजूद वसा अवशेषों के विश्लेषण को संचालित करने का काम किया था।

प्राचीन मानव की भोजन की आदतों का पता लगाने के लिए मिट्टी के बर्तनों में मौजूद वसा विश्लेषण का काम एक शक्तिशाली औजार साबित हुआ है, जिसे दुनियाभर में कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक अध्ययनों में इस्तेमाल में लाया जाता है। अध्ययन के अनुसार “पुरातात्विक उत्खनन के दौरान प्राचीन एवं ऐतिहासिक दक्षिण एशियाई स्थलों की खुदाई से बरामद किये गये मिट्टी के बर्तन सर्वव्यापी प्राचीनतम कलाकृतियों में से एक हैं।”

इस अध्ययन में खेती करने के दौरान इस्तेमाल में लाये जाने वाले पौध उत्पादों की जैव विविधता एवं क्षेत्रीय भिन्नताओं को भी ध्यान में रखा गया है। इसके अनुसार इस काल में गर्मियों और सर्दियों में पैदा होने वाली दोनों ही प्रकार फसलों को उगाया जाता था।

यह अध्ययन उक्त अवधि में इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों की खानपान की आदतों के एक महत्वपूर्ण पहलू पर प्रकाश डालता है। इसमें कहा गया है कि “घरेलू पशुओं में से गाय-बैल/भैंस की संख्या काफी प्रचुर मात्रा में हुआ करती थी, क्योंकि औसतन 50% से 60% तक के बीच में जानवरों की हड्डियाँ इन्हीं जानवरों की पाई गईं, जबकि जानवरों के अवशेषों में भेड़/बकरियों का औसत 10% पाया गया था। गाय बैलों की हड्डियों का उच्च अनुपात समूचे सिन्धु आबादी में बीफ की खपत को लेकर एक सांस्कृतिक प्राथमिकता को रेखांकित करता है, जिसमें बकरे/भेड़ की खपत इसके पूरक के तौर पर थी। सिंधु घाटी की बस्तियों में पशुओं की हत्या की प्रथा से इस सामान्य पृवत्ति का खुलासा होता है कि गोजातीय एवं भेड़/बकरियों की प्रजातियों के लिए वृद्ध वयस्कों के बीच में माँस की भारी खपत के पूरक के तौर पर माध्यमिक-उत्पादों के उपभोग की पृवत्ति अपने व्यापक अस्तित्व में थी।

इस बात के भी प्रमाण मिले हैं कि खरगोश और पक्षियों को भी भोजन के तौर पर इस्तेमाल में लाया जाता था, लेकिन इस बात के बेहद कम सबूत थे कि उनके भोजन में मुर्गियां भी शामिल थीं। इसमें कहा गया है कि बड़े आकार के मर्तबान और चार-कन्धों वाले मर्तबान का संबंध मदिरा और तेल जैसे तरल पदार्थों के भंडारण के लिए इस्तेमाल में लाया जाता रहा हो।

इस अध्ययन का नेतृत्व अक्षिता सूर्यनारायणन द्वारा अपनी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की पीएचडी के सिलसिले में एक हिस्से के तौर पर किया गया था। सूर्यनारायणन ने अपनी पीएचडी फरवरी में पूरी कर ली थी और वर्तमान में वे फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च में काम कर रही हैं। इस अध्ययन के सह-लेखन का कार्य पुणे के डेक्कन कॉलेज के पूर्व उप-कुलपति वसंत शिंदे और बीएचयू के प्रोफेसर रविन्द्र एन. सिंह द्वारा संपन्न किया गया।

अंग्रेजी दैनिक द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में सूर्यनारायणन ने कहा: “यह अध्ययन इस मामले में अनूठा है कि इसमें बर्तनों में मौजूद अवशेषों के अध्ययन का काम किया गया है। आम तौर पर बीजों या पौधों के अवशेष तक पहुँच बन पाती थी। लेकिन वसा अवशेषों के विश्लेषण के जरिये हम पूरे यकीन के साथ इस बात को कह सकते हैं कि गोमांस, बकरी, भेड़ और सुअर की खपत व्यापक स्तर पर की जाती थी, और विशेषकर गोमांस की।”

अंग्रेजी में प्रकाशित मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

New Study Says Harappans ate Meat, Were Especially Fond of Beef

Indus Valley Beef
Indus Valley Cow
Indus Valley Civilisation
Indus Valley People Diet
Harappa
Rakhigarhi
Akshyeta Suryanarayanan
Lipid Residue Analysis on Ceramics of Indus Valley Civilisation

Related Stories

राखीगढ़ी कंकाल का डीएनए : सिन्धु घाटी के लोग ऋग्वैदिक आर्य नहीं हैं

पश्चिम की तरफ़ प्राचीन-भारतीय प्रवास का कोई जेनेटिक सुराग नहीं है : टोनी जोसफ़

कैसे जन्मी सिंधु घाटी सभ्यता में कृषि?


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License