NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
दिल्ली के किराड़ी में आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ की मौत
इमारत के भूतल में कपड़ों का एक गोदाम था और अन्य तीन मंजिलों पर लोग रहते थे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Dec 2019
delhi fire
Image courtesy: Prabhasakshi

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आग ने नौ लोगों की जान ले ली। यह आग दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला आवासीय सह वाणिज्यिक इमारत में लगी। जिसमें तीन बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) ने बताया कि रविवार देर रात 12 बज कर 30 मिनट पर एक घर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इमारत के भूतल में कपड़ों का एक गोदाम था और अन्य तीन मंजिलों पर लोग रहते थे।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर आग पर काबू पाया जा सका।

उल्लेखनीय है कि इस घटना से कुछ ही दिन पहले उत्तरी दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में आठ दिसंबर को चार मंजिला इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई थी। इस इमारत में अवैध निर्माण इकाइयां थीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किराड़ी वाली घटना में तीन लोगों को बचा लिया गया जिनकी पहचान पूजा (24) और उसकी बेटियों आराध्या (तीन) और सौम्या (10) के रूप में की गई है। आग से बचने के लिए ये तीनों बगल की इमारत में कूद गए थे।

मृतकों की शिनाख्त इमारत के मालिक राम चंद्र झा (65), सुदरिया देवी (58), संजू झा (36), गुड्डन और उदय चौधरी (33) एवं उसकी पत्नी मुस्कान (26) तथा उनके बच्चों अंजलि (10), आदर्श (सात) और छह माह की बच्ची तुलसी के रूप में की गई है।

इमारत में कोई अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं मिला।

एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी मंजिल पर सिलेंडर फटने के कारण इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ऐसा संदेह है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से सिलेंडर फटा और उसी से आग लगी जिसके बाद इमारत की एक दीवार ढह गई।

रामचंद्र झा ने भूतल विजय सिंह कटारा को किराए पर दिया हुआ था जिसका दावा है कि आग में करीब 20 लाख रुपये की कीमत के कपड़े खाक हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि गुड्डन राम चंद्र झा के एक बेटे की सास थी और उदय चौधरी किराएदार था।

घटना के समय पूजा का पति और रामचंद्र झा का बेटा अमरनाथ झा अपने भाई के मौत के बाद कुछ रिवाज पूरे करने के सिलसिले में हरिद्वार में थे। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

केजरीवाल ने शोक जताया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी इलाके में आग लगने की घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जा रही है।

दिल्ली सरकार ने घटना में मारे गए लोगों के परिजन को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यह बेहद दुखद खबर है। आग पर काबू पा लिया गया (लेकिन) नौ लोगों को बचाया नहीं जा सका। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। घायलों के इलाज में कोई कोर कसर नहीं रखी जा रही है।’’

बेहद दुखद खबर। आग पर तो क़ाबू पा लिया गया। 9 लोगों को बचाया नहीं जा सका। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं की जा रही। https://t.co/5ltPm16f3X

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 23, 2019

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा था कि सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करेगी और उनमें से प्रत्येक को एक एक लाख रुपए देगी।

दिल्ली में ये कोई पहली आग की घटना नहीं है। अब ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन शासन-प्रशासन शायद किसी भी घटना से सबक नहीं सीख रहा है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Amarnath Jha
Delhi Fire Service
fire brigade
delhi fire
fire in Delhi

Related Stories

दिल्ली में एक फैक्टरी में लगी आग, नौ लोग झुलसे

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र में फिर फैक्ट्री में लगी आग, मज़दूरों ने उठाए गंभीर सवाल

दिल्ली के पटपड़गंज में प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

पीरागढ़ी हादसाः सुरक्षा इंतज़ाम के बिना मज़दूर और दमकलकर्मी

दिल्ली की फ़ैक्ट्रियों में लगातार जलते मज़दूर, कौन लेगा ज़िम्मेदारी?

अनाज मंडी अग्निकांड: सिर्फ मज़दूरों की मौत नहीं, मुनाफे के लिए हत्या?

दिल्ली अनाज मंडी अग्निकांड : मुनाफे की हवस और प्रशासन के गठजोड़ से मरते मजदूर

दिल्ली की एक और फैक्ट्री में आग, 43 मजदूरों की  मौत

ज़ाकिर नगर आग : 6 की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल, केजरीवाल ने जताया शोक

दिल्ली: एक और फैक्ट्री में आग, फिर तीन मज़दूरों की मौत 


बाकी खबरें

  • Uttarakhand elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखण्ड चुनाव: दस साल पहले प्रस्तावित सैनिक स्कूल का इंतज़ार जारी
    12 Feb 2022
    शुक्रवार 11 फरवरी को प्रधानमंत्री ने उत्तरखंड के अल्मोड़ा जिले में एक चुनावी रैली की जिसमे उन्होंने राज्य में नए सैनिक स्कूल बनाने पर जोर दिया। मोदी ने कहा" हमारे देश में बहुत कम संख्या में सैनिक…
  • pension
    मनजीत सिंह पटेल
    एनपीएस की जगह, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग क्यों कर रहे हैं सरकारी कर्मचारी? 
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में भी, एनपीएस की चिंता प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक है, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी…
  • Punjab
    भाषा
    पंजाब चुनाव में 25 फीसदी उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला : रिपोर्ट
    12 Feb 2022
    एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) से संबद्ध पंजाब इलेक्शन वाच (पीईडब्ल्यू) ने 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 1,304 उम्मीदवारों में से 1,276 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले: न होता यूं तो क्या होता!
    12 Feb 2022
    अपने राज में जो हुआ है, उस पर सवालों के जवाब के देने के लिए, मोदी जी ने जब से यह सवाल उठाने का रास्ता अपनाया है कि विरोधी नहीं होते तो क्या-क्या होता, नहीं होता, तब से विश्व गुरु कुर्सी ने खुद दौड़कर…
  • Protest
    ऋषि राज आनंद
    बार-बार धरने-प्रदर्शन के बावजूद उपेक्षा का शिकार SSC GD के उम्मीदवार
    12 Feb 2022
    एसएससी जीडी के तहत 60,000 की संख्या में रिक्तियों की घोषणा के बावजूद 30% पद ख़ाली हैं। लेकिन सरकार उन्हें भरने के लिए कदम उठाती नज़र नहीं आ रही।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License