NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
निर्भया के दोषियों को फांसी, क्या अब अपराधों पर लगेगी रोक?
इस लंबी कानूनी लड़ाई के अंजाम तक पहुंचने का लोगों ने स्वागत किया तो वहीं एक सवाल आज भी सभी के मन में है कि क्या ये सज़ा महिलाओं खिलाफ अपराधों पर रोक लगा पाएगी?
सोनिया यादव
20 Mar 2020
निर्भया के दोषियों को फांसी
Image courtesy:NDTV

साल 2012 के निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में आख़िरकार आज करीब सात सालों की क़ानूनी लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंच गई। शुक्रवार, 20 मार्च की सुबह करीब 5.30 बजे सभी चार दोषियों को एक साथ फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। इस लंबी कानूनी लड़ाई के अंजाम तक पहुंचने का लोगों ने स्वागत किया तो वहीं एक सवाल आज भी सभी के मन में है कि क्या ये सज़ा महिलाओं खिलाफ अपराधों पर रोक लगा पाएगी?

क्या है पूरा ममला?

साल 2012 तारीख 16 दिसंबर की रात दिल्ली में एक पैरामेडिकल छात्रा (निर्भया) के साथ चलती बस में 6 लोगों ने बर्बर्तापूर्ण दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। हालत बिगड़ने पर जनदबाव में उस समय की सरकार ने निर्भया को इलाज के लिए सिंगापुर भेजा लेकिन 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर में निर्भया की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के नौ महीने बाद यानी सितंबर 2013 में निचली अदालत ने 5 दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाई थी। एक अन्य दोषी को नाबालिग होने की वजह से 3 साल के लिए सुधार गृह भेज दिया गया। इसके बाद पहले हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने इस सज़ा को बरकरार रखा। ट्रायल के दौरान मुख्य दोषी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब से मामला कोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया के बीच संघर्ष कर रहा था।

किसने क्या कहा?

दोषियों को सज़ा मिलने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने खुशी जताई और कहा कि उनका सात साल का संघर्ष आज पूरा हुआ है। 20 मार्च का दिन निर्भया के नाम, देश की बेटियों के नाम पर याद रखा जाएगा। आज उन्हें इंसाफ मिला है, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

आशा देवी ने मीडिया से कहा, “7 साल के बाद हमें इंसाफ मिला है। न्याय जरूर मिलता है, देर से ही सही लेकिन आज मेरी बेटी के साथ इंसाफ़ हुआ है। देश के लोगों ने निर्भया के लिए लड़ाई लड़ी है।”

इस संबंध में निर्भया की वकील ने बताया कि आज हमें इंसाफ मिला है, जिस तरह से दोषियों ने निर्भया के साथ बर्बरता की थी उन्हें फांसी दी जानी जरूरी थी। वकील ने कहा कि देश के सिस्टम में बदलाव होने की जरूरत है, क्योंकि न्याय के लिए अगर सात साल तक इंतजार करना पड़ेगा तो दुख होता है।

हम हारे नहीं, हम लड़ें

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक संदेश जारी कर कहा, “लगभग साढ़े सात साल बाद निर्भया को आज इंसाफ मिला है। मैं आशा करती हूं की वो जहां भी होंगी आज उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। मैंने पिछले सात-आठ सालों में निर्भया के परिवार को जूझते, निराश होते, रोते देखा है मुझे आशा है कि आज उन्हें भी सांत्वना मिली होगी।”

रेखा शर्मा ने आगे कहा, हम हारे नहीं, हम लड़े। अपराधियों को सबक मिले, उनके मन में डर हो। जो देरी हुई, वो आगे न हो, जिन लूप होल्स का अपराधियों को फायदा मिला, उस पर भविष्य में काम हो और सभी पीड़िताओं को न्याय मिले।

विश्वास है बदलाव आएगा, ज़रूर आएगा

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा, “ये ऐतिहासिक दिन है, निर्भया को सात सालों से भी ज्यादा समय के बाद न्याय मिला है। आज उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। देश ने बलात्कारियों को सख्त संदेश दिया है। निर्भया की मां ने न्याय के लिए दर दर की ठोकरे खाईं, सारा देश सड़कों पर उतरा, अनशन किया, लाठी खाई। अब हमें देश में कठोर सिस्टम बनाना है। विश्वास है बदलाव आएगा, ज़रूर आएगा।”

गौरतलब है कि गुरुवार, 19 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दोषियों के वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। जिसके बाद सर्वोच्च अदालत में रात ढाई बजे सुनवाई हुई और करीब 3.30 बजे याचिका को खारिज कर दिया गया।

आज निर्भया के इंसाफ से पूरे देश की आंखें नम हैं लेकिन सच्चाई ये है कि ये सज़ा किसी गुनाह का अंत नहीं है। कई प्रगतिशील संगठन और समाजिक कार्यकर्ता अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई का मांग तो करते हैं लेकिन फांसी की सजा को अपराधों की रोकथाम में सार्थक नहीं मानते। कई लोगों का ये मानना है कि सख़्त सज़ा से अपराधियों के मन में डर बैठेगा और महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध पर रोक लगेगी।

तो वहीं, ऐसा मानने वाले भी लोग हैं कि फांसी का डर महिलाओं को सुरक्षित करने की बजाय ख़तरे में डाल देगा। अपराधी पकड़े जाने के डर से उन्हें जान से मारने की कोशिश करेंगे। हाल-फिलहाल के कई मामलों में ऐसा देखा भी गया है। ऐसे सभी लोगों का मानना है कि ज़रूरत ऐसे मामलों में तत्काल सुनवाई और जल्द से जल्द सज़ा सुनाए जाने की है, क्योंकि हमारे देश में दोषसिद्धि की दर (Conviction rate) बेहद कम है। निर्भया मामले के बाद सरकार ने जस्टिस वर्मा कमेटी बनाई जिसने कानून में कई सुधार किए और पॉक्सो एक्ट भी अस्तित्व में आया लेकिन तमाम दावों और वादों के बाद भी फास्ट ट्रैक अदालत और जल्द-जल्द से सज़ा सुनाए जाने की दर में कोई बदलाव नहीं आया।

nirbhaya case
Nirbhaya gang rape
Nirbhaya convicts hanged
National women commission
crime against women
exploitation of women
violence against women

Related Stories

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

यूपी से लेकर बिहार तक महिलाओं के शोषण-उत्पीड़न की एक सी कहानी

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिहार: सहरसा में पंचायत का फरमान बेतुका, पैसे देकर रेप मामले को रफा-दफा करने की कोशिश!

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License