NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
अम्फान के बाद निसर्ग चक्रवात का संकट : महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, नौसेना भी तैयार
अधिकारी ने कहा कि चक्रवाती तूफान उत्तरी महाराष्ट्र और हरिहरेश्वर और दमन के बीच अलीबाग के पास दक्षिण गुजरात के तट को तीन जून को पार करेगा और हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
02 Jun 2020
Nisarga Cyclone
Image courtesy: Prabhat Khabar

दिल्ली/मुंबई: कोरोना और लॉकडाउन के बीच अम्फान के बाद अब निसर्ग चक्रवात का संकट सामने है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अगले 12 घंटे में निसर्ग चक्रवात के “गंभीर चक्रवाती तूफान” का रूप लेने की प्रबल आशंका है और यह बुधवार को महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट को पार कर जाएगा।

अभी 20 मई के आसपास पश्चिम बंगाल और ओडिशा ने अम्फान चक्रवात का सामना किया जिसमें बड़ी संख्या में जन-धन की हानि हुई। इसके अलावा आंधी-बारिश और ओलाबारी में यूपी समेत कई राज्यों में भारी नुकसान हुआ है। यही नहीं देश के कई राज्य टिड्डी दल के हमले का भी सामना कर रहे हैं। यह टिड्डी दल खेती को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहा है।

मुंबई के मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक के एस होसलिकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चक्रवाती तूफान उत्तरी महाराष्ट्र और हरिहरेश्वर और दमन के बीच अलीबाग के पास दक्षिण गुजरात के तट को तीन जून को पार करेगा और हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) 16 दलों में से 10 को राज्य के तटवर्ती क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुंबई के अतिरिक्त ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुगिरि जिले में चेतावनी जारी की गई है।

कार्यालय की ओर से यह भी कहा गया कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए राहत कार्य के दौरान एहतियाती उपाय भी किए जाएंगे। एक जून तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के 70,000 मामले आ चुके हैं जिनमें 41,099 मरीज मुम्बई में है। देश में इस महमारी के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आये हैं।

चक्रवाती तूफान को लेकर सरकार की तैयारी का ब्योरा देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुंबई शहर और उपनगरीय इलाकों, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि चक्रवात के मद्देनजर कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और गैर कोविड अस्पतालों को तैयार रखा जा रहा है।

राज्य सरकार बिजली की आपूर्ति बंद होने से रोकने के लिए भी कदम उठा रही है और वह पालघर एवं रायगढ़ जिलों में रासायनिक उद्योगों तथा परमाणु विद्युत संयंत्रों में एहतियात बरत रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘पेड़ों के गिरने, भूस्खलन और भारी बारिश से होने वाले नुकसानों की आशंका से टीमों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। ’’

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में एक नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे काम कर रहा है और सेना, वायुसेना, नौसेना तथा आईएमडी को तालमेल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी चक्रवात को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की। केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मुंबई पुलिस ने चक्रवात के मद्देनजर लोगों को तटों पर जाने से रोकने के लिये शहर में धारा 144 लगा दी है।

पालघर में 21 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पालघर: चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर महाराष्ट्र के पालघर जिले के गांवों से 21 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस तूफान के तीन जून को राज्य के पश्चिमी तट से टकराने की संभावना है।

जिलाधिकारी कैलास शिन्दे ने मंगलवार को बताया कि वसई, पालघर, दहानु और तालासरी तालुकाओं के 21,080 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन कार्यक्रम लागू कर दिया गया है। इस अवधि में सभी औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मछुआरों से चार जून तक समुद्र में न जाने को कहा गया है।

चक्रवात : नौसेना की टीम मुंबई में तैयार

मुंबई : चक्रवात ‘‘निसर्ग’’ के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए पश्चिम नौसेना कमान ने अपनी सभी टीमों को सतर्क कर दिया है। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नौसेना ने पांच बाढ़ टीम और तीन गोताखोरों की टीम को मुंबई में तैयार रखा है। उन्होंने कहा कि ये टीम राहत एवं बचाव अभियानों के लिए प्रशिक्षित और सुसज्जित हैं, जो मुंबई के विभिन्न नौसेना क्षेत्रों में तैनात हैं और ये तेजी से बचाव कार्यों के लिए सक्षम हैं।

बाढ़ संभावित इलाकों की रेकी की गई है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह की व्यवस्था करवार नौसेना क्षेत्र, गोवा नौसेना क्षेत्र के साथ ही गुजरात, दमन और दीव नौसेना क्षेत्रों में भी की गई है।

इस बीच भारतीय तटरक्षक बल ने वाणिज्यिक पोतों और मछुआरों से नजदीकी बंदरगाह लौटने का आग्रह किया है।

Nisarga Cyclone
Cyclone
Maharastra Cyclone
High alert in Maharastra
indian navy

Related Stories

चक्रवात ‘अम्फान’ से बंगाल में 80 लोगों की मौत, हज़ारों बेघर, एक लाख करोड़ से ज़्यादा के नुकसान का दावा

चक्रवाती तूफ़ान ‘अम्फान’ से प.बंगाल में 72 लोगों की मौत, ओडिशा में भी भारी तबाही

बंगाल, ओडिशा चक्रवात अम्फान की चपेट में, दो की मौत, 6.5 लाख हटाए गए

उत्तर भारत में इस साल बाढ़ से 1900 लोगों की मौत, 30 लाख से अधिक विस्थापित: रिपोर्ट

चक्रवाती तूफान वायु ने बदला अपना रास्ता लेकिन अभी भी खतरा बरक़रार


बाकी खबरें

  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश में क्यों पनपती है सांप्रदायिक राजनीति
    24 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले वहां सांप्रदायिक राजनीति की शुरुआत फिर से हो गयी है। सवाल यह है कि उप्र में नफ़रत फैलाना इतना आसान क्यों है? इसके पीछे छिपी है देश में पिछले दस सालों से बढ़ती बेरोज़गारी
  • night curfew
    रवि शंकर दुबे
    योगी जी ने नाइट कर्फ़्यू तो लगा दिया, लेकिन रैलियों में इकट्ठा हो रही भीड़ का क्या?
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना महामारी फिर से पैर पसार रही है, ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने राज्यों को नाइट कर्फ़्यू लगाने पर मजबूर कर दिया है, जिसके मद्देनज़र तमाम पाबंदिया भी लगा दी गई है, लेकिन सवाल यह है कि रैलियों…
  • kafeel khan
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोरखपुर ऑक्सिजन कांड का खुलासा करती डॉ. कफ़ील ख़ान की किताब
    24 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में वरिष्ठ पत्रकार परंजोय गुहा ठाकुरता डॉ कफ़ील ख़ान की नई किताब ‘The Gorakhpur Hospital Tragedy, A Doctor's Memoir of a Deadly Medical Crisis’ पर उनसे बात कर रहे हैं। कफ़ील…
  • KHURRAM
    अनीस ज़रगर
    मानवाधिकार संगठनों ने कश्मीरी एक्टिविस्ट ख़ुर्रम परवेज़ की तत्काल रिहाई की मांग की
    24 Dec 2021
    कई अधिकार संगठनों और उनके सहयोगियों ने परवेज़ की गिरफ़्तारी और उनके ख़िलाफ़ चल रहे मामलों को कश्मीर में आलोचकों को चुप कराने का ज़रिया क़रार दिया है।
  •  boiler explosion
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक
    24 Dec 2021
    गुजरात के वडोदरा में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License