NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार में लागू नहीं होगा एनआरसी? मुख्यमंत्री के वायदे पर भी लोगों को भरोसा नहीं
संसद के दोनों सदनों में जेडीयू द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन करने पर उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पार्टी छोड़ने का प्रस्ताव दिया था।
मोहम्मद इमरान खान
17 Dec 2019
NRC in Bihar
Image Courtesy: Money Control

दो दिन पहले बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वायदा किया कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं किया जाएगा। लेकिन फिर भी लोगों को इस वायदे पर बहुत ज्यादा यकीन नहीं है। जेडीयू ने जब संसद के दोनों सदनों में बिल का समर्थन किया था, तो प्रशांत किशोर ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

फुलवारीशरीफ के रहने वाले पूर्व सरकारी कर्मचारी अफरोज आलम के मुताबिक, 'कौन नीतीश कुमार पर विश्वास करेगा। वो जाने-माने पलटूराम हैं। पिछले महीने वो एनआरसी का विरोध कर रहे थे जब जेडीयू ने संसद में सीएबी का समर्थन किया, तब क्या वो सो रहे थे।'

रिक्शा चालक मोहम्मद मुन्ना का कहना है कि नीतीश कुमार के पास अब लोगों का विश्वास नहीं रह गया है। उन्होंने ने सवाल करते हुए पूछा,'हमने उनकी पार्टी को वोट दिया था, लेकिन उन्होंने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया। हम उनपर कैसे भरोसा करें?'

पटना में माइक्रो-फायनेंस सोसाइटी सहूलियत के उपाध्यक्ष अरशद अजमल ने कहा, 'मुख्यमंत्री राज्य के लोगों से कुछ नहीं कह रहे हैं; इसलिए लोगों में निराशा है।'

उन्होंने आगे कहा कि जब से जेडीयू ने सीएबी का समर्थन किया है, तबसे उनके मुखर समर्थक मुस्लिम भी उनके साथ दिखने से बच रहे हैं। कोशी नव निर्माण मंच के संयोजक महेंद्र यादव के मुताबिक़, 'हम उनके वायदे को गंभीरता से कैसे लें, क्योंकि नीतीश ने ही सार्वजनिक तौर पर घोषणा की थी कि भारत आरएसएस मुक्त होगा। उन्होंने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे।'

गया के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दानिश अहमद खान ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'नीतीश कुमार लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एनआरसी केंद्रसूची का विषय है। कोई भी राज्य सरकार इससे इंकार नहीं कर सकती। जब वो संसद में विधेयक पर वोटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी इच्छा बता दी थी।'

दानिश का आरोप है कि नीतीश कई भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हैं, जिनमें मुजफ्फरपुर में हुए शेल्टर होम रेप केस से लेकर कई करोड़ों का सृजन घोटाला शामिल है। इसलिए उन्होंने विधेयक का समर्थन किया है।

पर्यावरण कार्यकर्ता रंजीव ने न्यूजक्लिक को बताया कि यह कुछ नहीं है, बस बिहार विधानसभा चुनावों के पहले एक जुमला है। उन्होंने कहा, 'अब वक्त बदल चुका है। पहले जेडीयू राम मंदिर, धारा 370, तीन तलाक जैसे मुद्दों की आलोचना करती थी। पर अब पार्टी ने विवादित CAB का समर्थन किया है, जबकि कई पार्टी नेता इसके खिलाफ हैं।'

पार्टी के महासचिव केसी त्यागी और बिहार के दो मंत्री अशोक चौधरी और श्याम रजक ने एनआरसी का विरोध किया है। चौधरी ने पूछा कि 'एनआरसी असम में लागू नहीं किया जा सकता तो बिहार में कैसे लागू किया जा सकता है? हम लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि एनआरसी राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।'

सोमवार को भी राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन हुए। वामपंथी पार्टियों ने 19 दिसंबर को राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। वहीं 21 दिसंबर को आरजेडी इस विवादित कानून के खिलाफ बंद का आयोजन करेगी। लेकिन विरोध प्रदर्शनों से इत्तेफाक न रखते हुए वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि एनआरसी को बिहार समेत पूरे देश में लागू करवाया जाना चाहिए।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

No NRC in Bihar? People Apprehensive Despite CM’s ‘Assurance’

Citizenship Amendment Act
BJP
Bihar
JD-U
NRC
CAB
CAB Protests
Nitish Kumar
Prashant Kishor

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License