NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
नोएडा : कंपनी मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज
मृतक की पत्नी का आरोप है कि फैक्ट्री में अवैध रूप से निर्माण किया गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। फैक्ट्री मालिक आरके भारद्वाज मनुवादी मोर्चा के संयोजक हैं।
भाषा
01 Aug 2020
नोएडा

नोएडा: थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 11 के एफ -ब्लॉक में बीती रात को एक कंपनी का अगला हिस्सा गिरने की वजह से हुई दो लोगों की मौत के मामले में कंपनी के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। इस मामले की विभिन्न स्तर से जांच की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के एफ- ब्लॉक में सोलर पैनल बनाने वाली एक कंपनी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को कंपनी का अगला हिस्सा गिर गया, जिसमें चार मजदूर दब गए। एनडीआरएफ व दमकल विभाग ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने जयेंद्र ठाकुर व गोपी को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशू व सागर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि जयेंद्र ठाकुर की पत्नी रेणु देवी की शिकायत पर कंपनी के मालिक आर.के. भारद्वाज के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरके भारद्वाज मनुवादी मोर्चा के संयोजक हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने नगर मजिस्ट्रेट उमाशंकर सिंह को सौंपी है। जबकि नोएडा प्राधिकरण की तरफ से भी इस मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि फैक्ट्री में अवैध रूप से निर्माण किया गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

UttarPradesh
noida
Factory Worker
UP Factory

Related Stories

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में पत्रकार सहित दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पटाखा बनाते समय विस्फोट में पांच लोगों की मौत

यूपी: “मौतें नहीं हत्याएं हैं”......श्रमिकों की क़ब्रगाह बनता इफको फूलपुर!


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    सुंदरता का पता नहीं, लेकिन अच्छे दिन देखने वाले की आंखों में बसते हैं
    13 Mar 2022
    छप्पन इंच जी के प्रताप से, इतनी मिसाइलें जमा हो चुकी हैं कि दीवाली के रॉकेटों वाला हाल है। दो-चार इधर-उधर टहल भी जाएं तो खास फर्क नहीं पड़ता है। पड़ोसी के घर में जा भी पड़ी तो क्या? वोट पड़ चुके होंगे…
  • Aap
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से लेकर पंजाब के नए राजनीतिक युग तक
    13 Mar 2022
    हर हफ़्ते की महत्वपूर्ण ख़बरों और उनके पीछे की मंशाओं को समझाने के लिए “ख़बरों के आगे पीछे” लेकर आए हैं लेखक अनिल जैन
  • vidhansabha
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर
    13 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधनों के बीच बेहद कांटे का मुकाबला रहा। 53 सीटें ऐसी रहीं जहां हार-जीत का अंतर 200 से लेकर 5000…
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: चुनाव सेवक का अश्वमेध यज्ञ
    13 Mar 2022
    बीजेपी सरकार चलाने में जितनी मेहनत करती है उससे अधिक मेहनत सरकार बनाने में करती है। सरकार जब एक बार बन जाए तो चल तो रामभरोसे जाती ही है।
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'जीते हुए लश्कर के सिपाही, ऐसे कैसे हो जाते हैं?'
    13 Mar 2022
    बमबारी, हमले और जंग के शोर के बीच इतवार की कविता में पढ़िये स्वप्निल तिवारी की लिखी नज़्म 'शेल-शॉक्ड'...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License