NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
नोएडा के सामूहिक बलात्कार कांड ने सबको हिलाया, चार गिरफ़्तार
इस कांड के बाद उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का वादा कर सत्ता में आने वाली बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Nov 2019
noida poilce
गौतमबुद्ध नगर पुलिस, प्रतीकात्मक फाइल फोटो। साभार : dailypioneer

नोएडा में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले ने सबको हिलाकर रख दिया है। आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार के दौरान बेहद बर्बरता भी की, जिससे दिल्ली के निर्भयाकांड की यादें ताज़ा हो गई हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का वादा कर सत्ता में आने वाली बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है।  

फिलहाल शुक्रवार दोपहर तक का अपडेट यह है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुध नगर वैभव कृष्ण ने बताया कि नोएडा के छिजारसी गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती नौकरी ढूंढ़ रही थी। तभी एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक रवि से उसकी जान पहचान हो गई। उक्त युवक ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। बुधवार शाम युवक ने युवती से नौकरी के लिए जरूरी कागजात मांगे थे।

उन्होंने बताया कि शाम को युवती कागजात लेकर एफएनजी रोड के पास एक पार्क में पहुंची। पार्क सुनसान था,युवक और युवती वहां पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी दो युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ छेड़खानी करने लगे।

दोनों युवकों ने युवती के दोस्त को डरा धमका कर वहां से भगा दिया और अपने तीन-चार अन्य दोस्तों को वहां बुला लिया। इसके बाद पार्क के पास सुनसान खेत में ले जाकर छह युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की। करीब एक घंटे बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि युवती किसी तरह पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी उन्हें दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने उमेश, बृज किशोर व प्रीतम को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा युवती को पार्क में बुलाने वाले उसके दोस्त रवि को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कुछ अन्य लोग फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
"बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार बीजेपी सरकार" जैसे नारों के साथ

2014 में केंद्र के बाद बीजेपी 2017 में यूपी में सत्ता में आई थी, लेकिन कानून-व्यवस्था के अन्य मोर्चों के साथ योगी सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी नाकाम रही।  

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध पूरे देश में सबसे ज़्यादा हैं। वर्ष 2017 में यूपी में महिलाओं के प्रति कुल 56011 अपराध दर्ज हुए जबकि पूरे देश में उस वर्ष ऐसे कुल 3.60 लाख अपराध दर्ज किए गए थे। वर्ष 2015 में प्रदेश में महिलाओं के प्रति कुल 35908 और 2016 में 49262 अपराध दर्ज किए गए थे। इनमें से 2524 मामले दहेज हत्या, 12600 घरेलू हिंसा और 15,000 अपहरण के मामले थे। 2017 में प्रदेश में बलात्कार के कुल 4246 मामले दर्ज हुए।
(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

इसे पढ़ें : एनसीआरबी: मॉब लिचिंग के आंकड़े गायब, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी

noida
gang rape
noida police
voilence against women
crimes against women
UttarPradesh
Yogi Adityanath
BJP
Narendera Modi
modi sarkar

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 


बाकी खबरें

  • केरल में पूर्ण ग़रीबी उन्मूलन की प्रस्तावित योजना लागू होना तय
    अज़हर मोईदीन
    केरल में पूर्ण ग़रीबी उन्मूलन की प्रस्तावित योजना लागू होना तय
    19 Jul 2021
    मंत्रिपरिषद की ओर से पूर्ण ग़रीबी उन्मूलन के प्रस्ताव को मंजूरी देने और इस प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति के साथ, 2021 में एलडीएफ के घोषणापत्र में किये गए महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों में…
  • ऑपरेशन Pegasus : पत्रकारों की जासूसी किसने करवाई?
    न्यूज़क्लिक टीम
    ऑपरेशन Pegasus : पत्रकारों की जासूसी किसने करवाई?
    19 Jul 2021
    दुनिया के 16 मीडिया संस्थानों की पड़ताल से तहलका मच गया है। इस पड़ताल से पता चला है के इसरायली कंपनी NSO के एक सॉफ्टवेयर पेगासस के ज़रिए पत्रकारों, नेताओं, जजों और उद्योगपतियों के फोन को हैक किया गया…
  • इस हफ़्ते तमिलनाडु : 'राज्य कर रहा है नीट को रद्द करने की मांग, नए बीजेपी प्रमुख चाहते हैं मीडिया पर नियंत्रण'
    श्रुति एमडी
    इस हफ़्ते तमिलनाडु : 'राज्य कर रहा है नीट को रद्द करने की मांग, नए बीजेपी प्रमुख चाहते हैं मीडिया पर नियंत्रण'
    19 Jul 2021
    तमिलनाडु सरकार ने 16 जुलाई को कोरोना लॉकडाउन 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया। हालांकि इस दौरान सरकार ने कई नई छूटें भी दी हैं।
  • थाईलैंड : बेहतर कोविड राहत की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई
    पीपल्स डिस्पैच
    थाईलैंड : बेहतर कोविड राहत की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई
    19 Jul 2021
    थाईलैंड में लोकतंत्र के लिए जोर देने वाले संगठन और समूह हाल ही में बेहतर कोविड-19 राहत उपायों और अधिक टीकों की मांग करते रहे हैं।
  • इज़रायली सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भारत सहित दुनिया भर की सरकारों द्वारा एक्टिविस्टों, नेताओं, पत्रकारों की जासूसी के लिए किया गया : रिपोर्ट
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायली सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भारत सहित दुनिया भर की सरकारों द्वारा एक्टिविस्टों, नेताओं, पत्रकारों की जासूसी के लिए किया गया : रिपोर्ट
    19 Jul 2021
    एमनेस्टी इंटरनेशनल और पेरिस स्थित फॉरबिडन स्टोरीज़ के निष्कर्षों के आधार पर रविवार को कई मीडिया संगठनों द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इज़रायली स्पाइवेयर का इस्तेमाल लोगों के फ़ोन हैक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License