NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू
​​​​​​​ निर्वाचन आयोग ने आगामी आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी।
भाषा
14 Jan 2020
ec

दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने आगामी आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। आयोग ने जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के तहत दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी चुनाव की अधिसूचना के अनुसरण में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरु करने की अधिसूचना जारी की।

इसके साथ ही दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिये नामांकन प्रक्रिया भी शुरु हो गयी है। उम्मीदवार अब अपने नामांकन पत्र दायर कर सकेंगे। आयोग के सचिव अजॉय कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 21 जनवरी तक नामांकन पत्र दायर कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 जनवरी को होगी और उम्मीदवारों के लिये नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने छह जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके साथ ही दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी थी। आयोग द्वारा पूर्वघोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आयोग को 14 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी करनी थी।

इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया की आधिकारिक तौर पर शुरुआत होती है। अधिसूचना के अनुसार आठ फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना के बाद 13 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया को पूरा करना है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में मेट्रो और रेल सेवाओं सहित अन्य अनिवार्य सेवाओं में कार्यरत लोगों को डाक मतपत्र द्वारा मतदान करने की सुविधा प्रदान करने वाली अधिसूचना आयोग द्वारा 10 जनवरी को जारी की जा चुकी है।

 

Delhi Assembly Polls
Delhi Polls
AAP
BJP
Congress
Delhi Poll Feb 8
Delhi Election Panel

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत की पैरवी भाजपा के ख़िलाफ़ है- क्या दिग्विजय सिंह नहीं जानते?
    सत्यम श्रीवास्तव
    इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत की पैरवी भाजपा के ख़िलाफ़ है- क्या दिग्विजय सिंह नहीं जानते?
    14 Jun 2021
    अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने की संवैधानिकता से जुड़े सवाल देश के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हैं। सर्वोच्च अदालत ने इन प्रश्नों कि ख़ारिज नहीं किया है बल्कि इन्हें सुनवाई योग्य माना है।
  • दिल्ली के इकलौते रोहिंग्या कैंप में लगी भीषण आग
    तारिक़ अनवर
    दिल्ली के इकलौते रोहिंग्या कैंप में बार-बार आग लगने से उठते सवाल
    14 Jun 2021
    यह कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले 9 सालों में शिविर में हुआ यह पांचवां भीषण आग हादसा है।
  • कोविड-19: कैसे जीहुज़ूरिया मीडिया लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रही है
    विहंग जुमले, विग्नेश कार्तिक के.आर.
    कोविड-19: कैसे जी-हुज़ूरिया मीडिया लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रही है
    14 Jun 2021
    इस बात से हर किसी को परेशान होना चाहिए कि मीडिया के एक तबके ने दूसरी लहर के दौरान दहशत और घोर निराशा के बावजूद ज़मीनी हक़ीक़त को कमतर दिखाने की कोशिश की।
  • बीच बहस: नेगेटिव या पॉजिटिव ख़बर नहीं होती, ख़बर, ख़बर होती है
    मुकुल सरल
    बीच बहस: नेगेटिव या पॉजिटिव ख़बर नहीं होती, ख़बर, ख़बर होती है
    14 Jun 2021
    जो लोग वास्तव में ख़बर नहीं दिखाते वही लोग नेगेटिव ख़बर, पॉजिटिव ख़बर का शोर मचाए हैं। ये नेगेटिव, पॉजिटिव सब सत्ता का नरेशन (narration) है।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: नए मामले घटे लेकिन मौतें नहीं, 24 घंटों में फिर 4 हज़ार के क़रीब लोगों ने जान गंवाई
    14 Jun 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,421 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 10 लाख से नीचे यानी 9 लाख 73 हज़ार 158 हो गयी है |
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License