NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
एक बार फिर बाढ़ की चपेट में उत्तर बिहार, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
'लोगों के सामने खाने पीने की वस्तुओं की कमी है। बीमार बच्चे और वृद्ध लोगों के इलाज में समस्याएं हो रही हैं। मवेशियों के लिए चारा मिलना मुश्किल है, ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित है।'
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Oct 2021
bihar

बिहार में बारिश के मौसम में बाढ़ और बारिश ने तो तबाही मचाई ही है लेकिन लौटते बरसात के मौसम में हुई बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर बिहार एक बार फिर बाढ़ और बारिश के पानी से तबाही के कगार पर पहुंच गया है। इस साल खेती पूरी तरह चौपट हो गई है, वहीं मवेशियों की भी मौत हुई है। यहां लोगों की जिंदगी दांव पर है।

घर टूट गया

मधेपुरा के सामाजिक कार्यकर्ता मनोरंजन सिंह बताते हैं, “इस साल कई बार आई बाढ़ ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया है। बड़ी संख्या में लोगों का घर टूट गया, सड़कें टूट गईं हैं। निचले इलाके से लोग ऊंचे स्थान पर तो चले गए हैं लेकिन उनके सामने रोजमर्रा की जरुरतों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के सामने खाने पीने की वस्तुओं की कमी है। बीमार बच्चे और वृद्ध लोगों के इलाज में समस्याएं हो रही हैं। मवेशियों के लिए चारा मिलना मुश्किल है, ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित है। धान का फसल बर्बाद हो गया, पका हुआ धान सड़ गया। धान का पूरा खेत ही पानी में डूब गया। ऐसे में किसान भारी संकट में पड़ गया है। अभी तक सरकार और प्रशासन से लोगों को राहत पहुंचाने की कोई सूचना नहीं है। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।”

निचला हिस्सा पूरी तरह प्रभावित

अररिया जिले का किसान नेता राम विनय कहते हैं, “बाढ़ से पूरा इलाका प्रभावित है। इससे कई प्रखंड जूझ रहा है। इसमें फारबिसगंज, नरपतगंज, सिकटी, पलासी, रानीगंज, जोकीहाट व अन्य क्षेत्र शामिल है। निचला हिस्सा पूरी तरह प्रभावित है। इन इलाकों में फसल पूरी तरह समाप्ति के कगार पर है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जोगबनी शहर का आधा हिस्सा बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। कल हमलोग जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेंगे।”

आने जाने के लिए नावों की भारी कमी

कोसी नदी की बाढ़ से एक बार फिर बड़ी संख्या में मधेपुर प्रखंड के लोग प्रभावित हैं। यहां करीब 50 हजार की आबादी इस बाढ़ से घिर चुकी है। सैकड़ों हेक्टेयर में लगी धान की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कोसी दियारा क्षेत्र के ग्रामीण हिस्से को जोड़ने वाली सड़कें टूट गई है। इन इलाकों में लोगों के आने जाने का एकमात्र साधन नाव ही है जिसकी भारी कमी है। निजी नाव तो न के बराबर है वहीं बाढ़ के चलते लोगों के आने जाने की सुविधा के लिए सरकारी नावों की भी भारी कमी है।

बाढ़ के चलते लोग ऊंचे स्थानों पर तो चले गए हैं लेकिन उन्हें अब तक सरकारी मदद नहीं पहुंच पाई है। करीब 47 साल बाद अक्टूबर महीने में कोसी नदी में साल का सबसे ज्यादा पानी छोड़ गया। इसमें करीब 2 लाख 69 हजार 150 क्यूसेक पानी बीरपुर कोसी बराज से गत बुधवार को सुबह आठ बजे छोड़ा गया था जिससे इस नदी के इलाकों में पानी तेजी से बढ़ गया।

लोग पलायन को मजबूर

लगातार हुई बारिश से पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के 20 गांव और बैसा के 10 से अधिक गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले में हुई 165 एमएम बारिश के बाद कनकई नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे सबसे ज्यादा प्रभाव अमौर के विभिन्न इलाकों में पड़ा है। जिले के अमौर, बायसी, बैसा जैसे प्रखंडों में नदियां उफान पर हैं। लोग पलायन करने के लिए मजबूर हैं।

ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित

खगड़ि‍या में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि से कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बुधवार को प्रभावित रहा। नदी के स्तर में वृद्धि से इटवा फाटक को बंद कर दिया गया। उधर बांका में चांदन नदी के जलस्तर वृद्धि से इसपर बनाया गया डायवर्जन मार्ग को कई स्थानों पर नुकसान पहुंचा है जिससे आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लखीसराय जिले के बड़हिया टाल क्षेत्र में पानी पांच फीट ऊपर से बह रहा है। खगडिय़ा में बागमती और कोसी एक बार फिर उफना गया है। अधिकारियों के अनुसार इन दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है।

उधर किशनगंज जिले में मेची, महानंदा तथा डोक नदियों का जलस्तर बढऩे से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन नदियों में जलस्तर के बढ़ने के कारण नदी किनारे बसे लोग भयभीत हैं। कटिहार में भी महानंदा व कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। आजमनगर के पास महानंदा के जलस्तर में करीब 65सेमी की वृद्धि हुई है। बारिश के कारण और नदियों के जलस्तर में वृद्धि से जोगबनी स्टेशन और रेल ट्रैक पर पानी भर गया है। इसके चलते कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं हैं।

वहीं पश्चिम चंपारण से गुजरने वाली गंडक नदी में भी जलस्तर में वृद्धि हुई है । इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालात को देखते हुए गंडक बराज के सभी फाटक को थोड़ा ऊपर उठा दिया गया है। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड में बछराजा नदी के जलस्तर में वृद्धि से डायवर्जन टूट गया है। नदी का पानी डायवर्जन पर चढ़ गया है और तेजी से बह रहा है। इससे बेनीपट्टी और बिस्फी प्रखंड के दर्जनभर गांवों का यातायात प्रभावित हो गया है।

Bihar
heavy rains
Heavy rain and storm
North-Bihar
Weather Report

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी


बाकी खबरें

  • फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    23 Aug 2021
    स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्टरी काफी पुरानी है और उसकी हालत भी बहुत खराब है। ऐसे में ये संभव है कि लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण छत गिर गई हो।
  • नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    23 Aug 2021
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि जाति आधारित जनगणना से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद मिलेगी।
  • टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    पीपल्स डिस्पैच
    टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    23 Aug 2021
    ईरान वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी की पांचवीं लहर का सामना कर रहा है। ज़्यादातर मामले डेल्टा वैरिएंट के हैं।
  • अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    पीपल्स डिस्पैच
    अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    23 Aug 2021
    इज़रायली सेना की ओर से की गई फायरिंग में 10 बच्चों समेत क़रीब 42 लोग घायल हो गए। इज़रायल ने भी बाद में दिन में गाजा पर हवाई हमले किए।
  • इंदौर में "नाम पूछकर" चूड़ी वाले को पीटा, भारी बवाल के बाद मामला दर्ज 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    इंदौर में "नाम पूछकर" चूड़ी वाले को पीटा, भारी बवाल के बाद मामला दर्ज 
    23 Aug 2021
    इंदौर में कुछ लोगों ने कथित तौर पर फेरी लगाकर चूड़ी बेच रहे 25 वर्षीय व्यक्ति से नाम पूछने के बाद पिटाई कर दी। राज्य के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले पर कहा, “युवक अपना धर्म छिपा कर और नाम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License