NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
सिर्फ़ कश्मीर ही नहीं, देश का लोकतंत्र ख़तरे में है: ग़ुलाम नबी आज़ाद
नई दिल्ली में मंगलवार को कश्मीर मसले पर आयोजित एक प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि सरकार यूरोपीय संघ के सांसदों को कश्मीर लेकर जा रही है लेकिन देश के विपक्षी सांसदों को राज्य में जाने से रोका जा रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 Oct 2019
jantar mantar protest

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद किसी विदेशी प्रतिनिधिमंडल के पहले कश्मीर दौरे के तहत 27 यूरोपीय सांसदों का एक दल मंगलवार को वहां की यात्रा पर है। इसे लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि मोदी सरकार यूरोपीय सांसदों को वहां जाने की अनुमति दे रही है लेकिन भारतीय नेताओं को ऐसा करने से रोक रही है जो भारत के लोकतंत्र और इसकी संप्रभुता का अपमान है।

कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने यह बात मंगलवार को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर कश्मीर को लेकर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान कही। इस प्रदर्शन का आयोजन एक्टिविस्टों, कलाकारों, साहित्यकारों और छात्रों के एक समूह द्वारा किया गया था। इसका मक़सद कश्मीरी आवाम के लिए एकजुटता प्रर्दशित करना था।
IMG-20191029-WA0012.jpg
आयोजकों का कहना था कि कश्मीर में अभूतपूर्व तरीक़े से मीडिया और संचार सुविधाओं पर दो महीने से अधिक समय से लगाम लगाई गई है। राज्य में भय और अनिश्चितता का माहौल है। कश्मीरियों को मूल नागरिक अधिकार जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सभा और आंदोलन की स्वतंत्रता से वंचित कर दिया गया है। सैन्य बलों ने राजनेताओं, नेताओं, वकीलों, पत्रकारों, शिक्षकों, छात्रों और दस साल से कम उम्र के बच्चों के बीच हज़ारों लोगों को हिरासत में लिया है। बच्चों सहित नागरिकों को प्रताड़ित और बेरहमी से पीटा जा रहा है और बिजली के झटके दिए जा रहे हैं।

इस दौरान ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा, "कश्मीर के एकीकरण पर जब चर्चा हो रही थी तब आंबेडकर, नेहरू, पटेल समेत तमाम नेताओं ने महीनों तक चर्चा की लेकिन इस क़ानून में बदलाव करते समय इस सरकार ने संसद के साथ धोखा किया। इस पर कोई भी चर्चा नहीं हुई। यह प्रवृत्ति सिर्फ़ कश्मीर के लिए नहीं है बल्कि इससे देश का लोकतंत्र ख़तरे में आ गया है।”

इस प्रदर्शन को आज़ाद के अलावा भाकपा माले के नेता दीपांकर भट्टाचार्य, आरजेडी नेता नवल किशोर, एडवा की मैमूना मुल्लाह, एनी राजा, शबनम हाशमी समेत तमाम नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
IMG-20191029-WA0005.jpg
इस दौरान यह मांग भी की गई कि जम्मू और कश्मीर के भविष्य के बारे मे कोई क़दम जम्मू और कश्मीर के लोगों की सहमति के बिना न लिया जाए। साथ ही जम्मू-कश्मीर में तैनात सैनिकों की तत्काल वापसी की जाए। इसके अलावा पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सैन्य कर्मियों द्वारा बच्चों और उनके माता पिता के उत्पीड़न को समाप्त किया जाय।

प्रदर्शन के दौरान यह भी मांग की गई कि सशस्त्र बलों द्वारा पूछताछ की आड़ में की जा रही यातना के अवैध अभ्यास को समाप्त किया जाय। संचार अवसंरचना की तत्काल बहाली, मोबाइल, इंटरनेट और टेलीफ़ोन पर लगे सभी तरह के प्रतिबंध तत्काल ख़त्म किए जाएं। गिरफ़्तार किए गए लोगों को तत्काल रिहा किया जाय।

इस दौरान समाज के सभी वर्गों, राजनीतिक दलों, ट्रेड यूनियनों, छात्र संगठनों और व्यक्तियों से अपील की गई कि वे कश्मीरियों के साथ खड़े हों, ख़ासकर युवा और जम्मू-कश्मीर के छात्र जो भारत में हर जगह कार्यस्थलों, पड़ोस और शैक्षणिक संस्थानों में हैं।

Jammu and Kashmir
Article 370
Constitution of India
ghulam nabi azad
European Union
Narendera Modi
BJP
protest on jantar mantar
Congress
CPM
Internet Ban in Kashmir
democarcy in india

Related Stories

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात


बाकी खबरें

  • kashmir jammu
    सुहैल भट्ट
    विशेषज्ञों के मुताबिक़ कश्मीर में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति अपने कगार पर है
    27 Dec 2021
    जम्मू-कश्मीर में तनाव से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका बड़ा कारण साल 2019 में हटाई गई धारा 370 को मुख्य माना जा रहा है, खुद को कैदी जैसा महसूस कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों में…
  • Ethiopia
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका समर्थित टीपीएलएफ़ ने इथियोपिया में जंग हारने के बाद संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा की गुहार लगाई
    27 Dec 2021
    संघीय सरकार की फ़ौज ने टीपीएलएफ़ को टिगरे राज्य में वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया, अब टीपीएलएफ़ शांति प्रक्रिया के लिए बातचीत शुरू करने की गुहार लगा रहा है। सरकार ने समूह के नि:शस्त्रीकरण और इसके…
  • Mental health
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: मानसिक सेहत गंभीर मामला लेकिन इलाज के लिए जाएं कहां?
    27 Dec 2021
    फ़रवरी 2019 में उत्तराखंड में मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। ये प्राधिकरण काग़ज़ों में भी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। प्राधिकरण में मानसिक स्वास्थ्य के लिए…
  •  Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम
    27 Dec 2021
    बॉयलर छह महीने से ख़राब था। कामगारों ने ख़तरे की आशंका जताई थी। बॉयलर का सेफ्टी वाल्व भी ख़राब था। इसके विरोध में दो दिन तक मज़दूरों ने काम भी बंद रखा था लेकिन प्रबंधन ने इसको ठीक नहीं कराया था।
  • haridwar
    वसीम अकरम त्यागी
    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग: आख़िर तुम किस मर्ज़ की दवा हो?
    27 Dec 2021
    हरिद्वार, आगरा से लेकर गुरुग्राम तक, त्रिपुरा से लेकर कर्नाटक तक, नमाज़ से लेकर चर्च की प्रार्थना सभा तक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिये बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License