NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
अंतरराष्ट्रीय
मुबारक: नए दिन की शुरुआत है नौरोज़
भारत की इस बहुरंगी सभ्यता संस्कृति को कुचल कर आगे निकल जाने की होड़ में हम तमाम ऐसे खूबसूरत रस्म रिवाजों से महरूम होते जा रहे हैं जिनके मिलने से हिंदुस्तान एक खूबसूरत हिंदुस्तान बनता है।
नाइश हसन
21 Mar 2022
Nowruz
फ़ोटो गूगल से साभार

पारसियों के इस त्योहार की जड़े ईरान से जुड़ी है। नौरोज़ हर साल 20-21 मार्च को बड़े धूम-धाम से मनाया जाने वाला त्योहार है। यह नौ या नव और रोज दो शब्द से मिल कर बना है। जिसका माने होता है नया दिन। फसल के कटने से भी इसकी शुरुआत मानी जाती है। ईरानी कैलेंडर की शुरुआत भी नौरोज़ से है। देखा जाए तो इस त्येहार को मजहबी नहीं बल्कि संस्कृतिक तौर पर ज्यादा देखा गया। चूंकि बुनियाद में इसके सांस्कृतिक बुनावट थी लिहाजा इसका असर ये हुआ कि यह सिर्फ पारसियों तक ही महदूद न रहा। एशिया के बडे़ हिस्से के लोग इसे अपने-अपने ढंग से बड़े जोश-ओ-खरोश के साथ मनाते रहे हैं। यह भी कहा जा सकता है कि जमीन के जिस हिस्से पर ईरानी सभ्यता का प्रभाव ज्यादा रहा है वहां इस त्योहार को मनाने का चलन भी ज्यादा रहा है।

आज खुशी और जोश का दिन है। पारसी आज के दिन नए कपडे़ पहनते हैं, और इबादत के लिए अगियारी ( इबादतगाह) जाते हैं, होली और ईद की तरह एक दूसरे से गले मिल मुबारकबाद देते हैं। एक दूसरे को तोहफे दिए जाते हैं। घरों में एक खास किस्म के दस्तरखान सजाए जाते हैं। सात ऐसी चीजें आज के दिन दस्तरखान पर सजाई जाती हैं जो सफेद रंग के मेजपोश पर ही सजाई जाती हैं। जिनकी शुरुआत फारसी के सीन हरफ़ से होती है। इनमें खास तौर पर सामनू (हलवा) संदेज (जैतून का फल) सिरकह, सुमाक़, सीर (लहसुन) ज्यादा चलन में हैं। इसके अलावा भी कई और चीजें सजाई जाती हैं। गुलाब जल, शमा, पेंटेड अंडे, ईरानी मिठाइयां, मौसमी फल आदि भी सजाने का रिवाज है। इस पूरे दस्तरखान को हफ़्त-सीन कहते हैं। पारसी इस मौके पर अपनी मजहबी पुस्तक जेंद अवेस्ता को भी दस्तरखान पर रखते हैं।

अगर देखा जाए तो भारत में मुगल शासन पूर्ण रूप से इंडो-ईरानियन तहज़ीब की एक अनूठी मिसाल है। इसी लिए इसमें नौरोज़ का खासा असर भी नजर आता है। मुगले आज़म फिल्म का मशहूर गीत जब प्यार किया तो डरना क्या, जश्न-ए-नौरोज़ की पृष्ठभूमि पर ही फिल्माया गया गीत है। भारत में शिया मुसलमान भी अपने तरीके से इस त्योहार को मनाते रहे हैं, रंग खेलना, पकवान बनाना, अपनी मजहबी किताबें दस्तरखान पर रखना। ऐसा ही कुछ सुन्नी मुसलमानों के साथ भी रहा है। जब फसल कट कर घर आती तो बाकायदा नया होता, आस-पड़ोस बुलाया जाता बारी-बारी लोगो की दावतें होती, माहौल बड़ा खुशगवार रहता, लेकिन वक्त के साथ जो बदलाव आए उनमें कई नकारात्मक बदलाव भी सामने आए। 1920 के आस-पास का वो दौर जब आर्य समाज के शुद्वि आंदोलन की प्रतिक्रिया के रूप में अहले हदीस वजूद में आया जिनकी तंजीम है तबलीगी जमात। 1926 आते- आते मौलाना मोहम्मद इलियास ने इसका पूरा खाका भारत के मुसलमानों के सामने रखा, और तमाम ऐसी सांस्कृतिक परंपराएं जिनका हिंदू, मुस्लिम, शिया सुन्नी सब पर असर था उन्हें सख्ती से रोका जाने लगा। उसी में नौरोज़ की परंपरा भी लगभग बाकी समुदायों से समाप्त कर दी गई। इससे बंटवारे के बीज बोए गए। इन्हें इस्लाम के नुक्ते-नजर से गलत करार दिया जाने लगा। ईमान माथे पर लगे धब्बे ने नापा जाने लगा। एक तरफ ऐसी बातें हुई तो दूसरी तरफ अब तमाम शिया समुदाय भी ऐसे निकल आए जो इसकी मुखालफत करते हैं, और जिन घरों में पहले नौरोज़ बाकायदा खुशी के साथ मनाया जाता था अब वहां ये खत्म हो चुका है। ऐसे लोगों के उभरने से संस्कृति के मिलान का बड़ा नुकसान हुआ। जो लोग अब तक इस त्योहार को आपसी सौहार्द से मनाते थे अब वो इसके संदर्भ अपनी-अपनी किताबों में ढूंढने लगे।  

भारत की इस बहुरंगी सभ्यता संस्कृति को कुचल कर आगे निकल जाने की होड़ में हम तमाम ऐसे खूबसूरत रस्म रिवाजों से महरूम होते जा रहे हैं जिनके मिलने से हिंदुस्तान एक खूबसूरत हिंदुस्तान बनता है।

जरूरत इस बात की है कि होली हो, नौरोज हो, ईद हो, बड़ा दिन हो ढेरो संस्कृतियों को बिना सवाल किए एक साथ पनपने, फलने फूलने का मौका मिलता रहे, एक दूसरे के त्योहारेां में बिना किताबों से हवाले तलाशे हमारी शिरकत बढती रहे, धर्म से ज्यादा संस्कृति समाज को मजबूत करती है, तो इस मौके पर चलिए चलते है आज अपने पारसी दोस्तों के घर और हफ़्त-सीन के दस्तरखान का लुत्फ उठाते हैं, गुझिया की मिठास अभी मुंह में घुली हुई है, आज नौरोज़ का दस्तरखान भी सज चुका है, इसी के साथ सब को नौरोज़ की ढेर सारी मुबारकबाद। 

(लेखिका सामाजिक कार्यकर्ता हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।) 

इसे भी पढ़ें : इतवार की कविता: जश्न-ए-नौरोज़ भी है…जश्न-ए-बहाराँ भी है

Happy Iranian New Year
Nowruz
Parsi New Year Nowruz

Related Stories


बाकी खबरें

  • J&K
    जसविंदर सिद्धू
    'कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं का मक़सद भारत की सामान्य स्थिति की धारणा को धूमिल करना है'—मिलिट्री थिंक-टैंक के निदेशक
    20 Oct 2021
    मौजूदा हालात सीपीओ (केंद्रीय पुलिस संगठन) बलों के लिए और ज़्यादा समस्यायें पैदा करने वाले इसलिए हैं क्योंकि अब सेना को उन इलाक़ों में तैनात नहीं किया जाता है, जिन इलाक़ों में इमारतें हैं या घनी आबादी…
  • पार्थ एस घोष
    कैसे कश्मीर, पाकिस्तान और धर्मनिर्पेक्षता आपस में जुड़े हुए हैं
    20 Oct 2021
    हिंदुत्व को बढ़ावा देना पाकिस्तान की सैन्य-नौकरशाही एजेंसी द्वारा बिछाए गए जाल में फंसने जैसा है। धर्मनिर्पेक्षता को नकारना दक्षिण एशिया के सामाजिक ताने-बाने की बर्बादी का कारण बन सकता है।
  • Bhutan
    एम. के. भद्रकुमार
    भारत के निर्णयों को प्रभावित करने वाले नैरेटिव और ज़मीनी हक़ीक़त में इतना अंतर क्यों है? 
    20 Oct 2021
    भूटान और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को थिम्पू में हस्ताक्षरित 'रोडमैप' ने तो भारत के डोकलाम-नैरेटिव में एक बड़ा सुराख कर दिया है, इतना बड़ा कि उस से होकर अब…
  • valmiki
    राज वाल्मीकि
    महर्षि वाल्मीकि जयंती के बहाने स्वच्छकार समाज को धर्मांध बनाए रखने की साज़िश!
    20 Oct 2021
    ये समाज कभी नहीं सोचेगा कि ये आमंत्रित अतिथिगण जिन महर्षि वाल्मीकि जी की इतनी प्रशंसा कर रहे हैं, जिनके पदचिह्नों पर चलने का उपदेश दे रहे हैं, उनकी तस्वीर तक अपने घर में नहीं लगाते हैं। जिस स्वच्छकार…
  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर : कश्मीर हिंसा या सिंघु लिंचिंगः साज़िश ही साज़िश
    19 Oct 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने कश्मीर में बढ़ती हिंसा और सिंघु बॉडर में हुई लिंचिग के पीछे की साज़िश पर कश्मीर के नेता यूसुफ़ तारागामी और अर्थशास्त्री नवशरण कौर से बातचीत की। एक तरफ़ किसान…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License