NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र में महिला विधायकों की संख्या बढ़ी, हरियाणा में घटी
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय नवनिर्वाचित विधानसभा में इस बार 24 महिलाएं होंगी, जिनमें 12 मौजूदा महिला विधायक शामिल हैं। उधर, हरियाणा में विधानसभा चुनाव में विजयी हुई 13 महिलाओं के मुकाबले इस बार 9 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Oct 2019
female MLA
महिला विधायक। फाइल फोटो, साभार : अमर उजाला

महिला सशक्तिकरण के नज़रिये से अगर इन चुनावों का विश्लेषण किया जाए तो न बहुत उम्मीद बंधती है और न बहुत निराशा मिलती है। महाराष्ट्र विधानसभा में जहां महिला सदस्यों की संख्या बढ़ गई है तो हरियाणा में घट गई है। 

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय नवनिर्वाचित विधानसभा में इस बार 24 महिलाएं होंगी। भाषा के मुताबिक इनमें 12 मौजूदा महिला विधायक शामिल हैं। महाराष्ट्र में 2014 के मुकाबले इस बार महिला विधायकों की संख्या बढ़ी है। तब विधानसभा चुनाव में 16 महिलाएं निर्वाचित हुई थीं। लेकिन उधर हरियाणा में महिला विधायकों की संख्या घट गई है। एडीआर के मुताबिक यहां पिछले विधानसभा चुनाव में विजयी हुई 13 महिलाओं के मुकाबले इस बार 9 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। 

महाराष्ट्र में जिन मौजूदा विधायकों ने इस बार भी जीत दर्ज की उनमें मंदा म्हात्रे (बेलापुर) मनीषा चौधरी (दहिसर), विद्या ठाकुर (गोरेगांव), देवयानी फरांदे (नासिक मध्य), सीमा हिरे (नासिक पश्चिम), माधुरी मिसाल (पार्वती), मोनिका रजाले (शिवगांव) और भारती लवहेकर (वर्सोवा) शामिल हैं। सभी आठ उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती हैं। 

कांग्रेस ‍विधायक प्रणति शिंदे (मध्य सोलापुर शहर), यशोमति ठाकुर (तेवसा) और वर्षा गायकवाड़ (धारावी-मुंबई) इस बार भी जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। 

एनसीपी विधायक सुमन पाटिल भी अपनी सीट बचाने में सफल रहीं। 

नए विधायकों में राकांपा की सरोज अहीर (देवालाली), शिवसेना की यामिनी जाधव (भायखला), श्वेता महाले (चिकली), मेघना बोरडिकर (जिंतूर), नमिता मुंदादा (काइज), मुक्ता तिलक (कस्बा पेट) और कांग्रेस की प्रतिभा धानोकर (वरोरा) और सुलभा खोडके (अमरावती) शामिल हैं।

दो निर्दलीय उम्मीदवारों गीता जैन (मीरा भायंदर) और मंजुला गावित (सकरी) को भी जीत मिली। हालांकि राज्य की मंत्री और भाजपा की कद्दावर महिला नेता पंकजा मुंडे को पारली सीट से हार का सामना करना पड़ा। 

महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 3,237 उम्मीदवार मैदान में उतरे, जिनमें 235 महिलाएं थीं। 

वहीं हरियाणा में इस बार 9 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। 

बाढ़डा सीट से जननायक जनता पार्टी (जजपा) की उम्मीदवार नैना चौटाला ने कांग्रेस उम्मीदवार रणबीर सिंह महेन्द्र को 13,000 वोटों के अंतर से हराया। जजपा नेता दुष्यंत चौटाला की मां नैना डबवाली से विधायक रह चुकी हैं।

बड़खल सीट से भाजपा की सीमा त्रिखा ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को 2,500 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। 
बीजेपी की निर्मल रानी ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को गनौर सीट से 10,000 से अधिक मतों से हराया।

कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने झज्जर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के राकेश कुमार को 14,999 वोटों से हराया।

कांग्रेस उम्मीदवार शकुंतला खटक ने कलानौर (सुरक्षित) सीट से भाजपा के राम अवतार को 10,000 से अधिक मतों से हराया। वहीं भाजपा के कमलेश ढांडा ने कलायत सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश को 8,000 मतों से हराया।

कांग्रेस प्रत्याशी शैली ने नारायणगढ़ सीट से भाजपा के सुरेंद्र सिंह को 20,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया और कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला ने भाजपा के बलवंत सिंह को साढौरा सीट से 17,020 सीटों से हराया।

गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में 13 महिला उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Female MLA's
Haryana Elections
maharastra election
Female MLA increased in Maharashtra
Female MLA decreased in Haryana

Related Stories

'वीर' सावरकर और नया आधुनिक इतिहास

चुनावी हलफनामे में सूचना छिपाने का मामला: फडणवीस के आवास पर समन की तामील

शिवसेना+एनसीपी+कांग्रेस: महाराष्ट्र और देश की राजनीति में एक चौंकाने वाला प्रयोग

महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन, कम समय देने को लेकर शिवसेना पहुंची सुप्रीम कोर्ट

झारखंड : 5 चरणों में चुनाव को लेकर उठ रहे सवाल?

कान्डा के भरोसे बीजेपी?

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम क्या सबक दे रहे हैं?

चुनावों में वाम दलों की भूमिका

महाराष्ट्र और हरियाणा में ज़्यादातर एग्ज़िट पोल की निकली हवा

महाराष्ट्र में जीत भले बीजेपी को मिली लेकिन पूरे चुनाव के हीरो शरद पवार रहे


बाकी खबरें

  • समीना खान
    ज़ैन अब्बास की मौत के साथ थम गया सवालों का एक सिलसिला भी
    16 May 2022
    14 मई 2022 डाक्टर ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रीशन की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर ज़ैन अब्बास ने ख़ुदकुशी कर ली। अपनी मौत से पहले ज़ैन कमरे की दीवार पर बस इतना लिख जाते हैं- ''आज की रात राक़िम की आख़िरी रात है। " (राक़िम-…
  • लाल बहादुर सिंह
    शिक्षा को बचाने की लड़ाई हमारी युवापीढ़ी और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का ज़रूरी मोर्चा
    16 May 2022
    इस दिशा में 27 मई को सभी वाम-लोकतांत्रिक छात्र-युवा-शिक्षक संगठनों के संयुक्त मंच AIFRTE की ओर से दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित कन्वेंशन स्वागत योग्य पहल है।
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: किसानों की दुर्दशा बताने को क्या अब भी फ़िल्म की ज़रूरत है!
    16 May 2022
    फ़िल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी का कहना है कि ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि किसान का बेटा भी एक फिल्म बना सके।
  • वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: क्षमता से अधिक पर्यटक, हिमालयी पारिस्थितकीय के लिए ख़तरा!
    16 May 2022
    “किसी स्थान की वहनीय क्षमता (carrying capacity) को समझना अनिवार्य है। चाहे चार धाम हो या मसूरी-नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल। हमें इन जगहों की वहनीय क्षमता के लिहाज से ही पर्यटन करना चाहिए”।
  • बादल सरोज
    कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी
    16 May 2022
    2 और 3 मई की दरमियानी रात मध्य प्रदेश के सिवनी ज़िले के गाँव सिमरिया में जो हुआ वह भयानक था। बाहर से गाड़ियों में लदकर पहुंचे बजरंग दल और राम सेना के गुंडा गिरोह ने पहले घर में सोते हुए आदिवासी धनसा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License