NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
ओमान में निर्माण स्थल पर हादसा, छह भारतीय कामगारों की मौत
मस्कत के सीब इलाके में एक परियोजना स्थल पर भारी बारिश के कारण खुदाई वाले स्थान पर दबकर कम से कम छह कामगारों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि ये सभी श्रमिक भारतीय थे
भाषा
12 Nov 2019
oman accident
Image courtesy: AsiaNet news

दुबई:मस्कत के सीब इलाके में एक परियोजना स्थल पर भारी बारिश के कारण खुदाई वाले स्थान पर दबकर कम से कम छह कामगारों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि ये सभी श्रमिक भारतीय थे।

जहां घटना हुई वहां पाइप लाइन की परियोजना चल रही थी।

मस्कत में भारतीय दूतावास ने बताया कि घटना रविवार की है।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ओमान के मस्कत में सीब इलाके में 10 नवंबर को भारी बारिश के कारण छह श्रमिकों की मौत की सूचना मिली। पीड़ित संभवत: भारतीय हैं। यह घटना बहुत दुखद है।’’

We are deeply saddened to learn about the incident involving death of six workers, who are believed to be Indian nationals, in Seeb area of Muscat, Oman, following the heavy rains on November 10. @MEAIndia @DrSJaishankar @MOS_MEA @CPVIndia @MofaOman @RoyalOmanPolice

— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) November 12, 2019

इसमें कहा गया कि दूतावास ओमान के अधिकारियों के संपर्क में है और घटना की पूरी जानकारी ले रहा है और पीड़ितों की पहचान की पुष्टि की जा रही है।

एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘‘हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवदेना व्यक्त करते हैं और हर संभव समर्थन देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’
घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन स्थानीय मीडिया में आई कुछ खबरों में कहा गया है कि श्रमिक पाइप के उस हिस्से पर काम कर रहे थे जो जमीन से 14 मीटर नीचे है।

मस्कत डेली के मुताबिक बचाव दल को शव निकालने में 12 घंटे का वक्त लगा।

Oman
Construction site accident
Six workers died in Oman
Indian Embassy

Related Stories


बाकी खबरें

  • Utpal parrikar
    राज कुमार
    गोवा चुनावः मनोहर पर्रिकर के बेटे ने भाजपा छोड़ी, पणजी से होंगे निर्दलीय उम्मीदवार
    22 Jan 2022
    उत्पल पर्रिकर ने आरोप लगाया है कि भाजपा एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे रही है जो दो साल पहले ही किसी अन्य पार्टी से भाजपा में आया है और जिस पर गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। उत्पल ने कहा है कि भाजपा अपने…
  • Vineet Narayan
    न्यूज़क्लिक टीम
    "यूपी चुनाव में धर्म नहीं, विकास होगा चुनावी मुद्दा" : विनीत नारायण
    21 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ सरकार धर्म के नाम पर वोटरों का ध्रुवीकरण कर रही है, यह सिर्फ़ विकास के मुद्दों पर असफलताओं को छुपाने की कोशिश है। न्यूज़क्लिक के साथ इस ख़ास…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: कर चले हम फ़िदा...अब तुम्हारे हवाले...
    21 Jan 2022
    राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति की लौ का राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ के साथ विलय किए जाने पर बहुत लोग आहत हुए हैं। वे पूछ रहे हैं कि अगर यह ज्योति जलती रहती तो क्या मुश्किल…
  • uttar pradesh
    एस एन साहू 
    उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के ‘विद्रोह’ की जड़ें योगी राज की जीवंत वास्तविकता में छिपी हैं
    21 Jan 2022
    पहले, धर्मनिरपेक्षता और बहुलवाद के प्रति किसान आंदोलन की प्रतिबद्धता ने भाजपा को झकझोर कर रख दिया। और अब, उत्तरप्रदेश के अन्य पिछड़े वर्गों के द्वारा सामाजिक न्याय के एजेंडे को पुनार्जिवित किया जा रहा…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    Clubhouse मामले में 3 गिरफ़्तार, इंडिया गेट से बुझ गई अमर जवान ज्योति और अन्य ख़बरें
    21 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी Clubhouse chat मामले में 3 गिरफ़्तार, आज बुझ गई अमर जवान ज्योति और अन्य ख़बरों पर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License