NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलीपींस में पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ़्तार और दो शांति कार्यकर्ताओं की मौत
मछुआरा समुदाय के नेता एल्विन ममगम्पो को रविवार को पूर्वी फ़िलीपींस के अल्बे प्रांत के पियो डुरन में हथियार से संबंधित छापेमारी में गिरफ़्तार किया गया।
पीपल्स डिस्पैच
31 May 2021
फ़िलीपींस में पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ़्तार और दो शांति कार्यकर्ताओं की मौत
रस्टिको टैन (फोटो: द इन्क्वायरर)

फिलीपींस में सामाजिक संगठनों और पीस एक्टिविस्ट पर पुलिस की छापेमारी वीकेंड में जारी रहा। रविवार 30 मई को पुलिस ने पूर्वी फिलीपींस के अल्बे प्रांत के पियो डुरन में हथियार के छापेमारी में मछुआरा समुदाय के नेता एल्विन मंगम्पो को गिरफ्तार किया। मछुआरे समुदाय के नेताओं ने मंगम्पो की गिरफ्तारी को "प्लांटेड एविडेंस और फैब्रिकेटेड चार्ज" पर आधारित बताते हुए निंदा की है।

मानवाधिकार समूह करापाटन के बिकोल रिजनल चैप्टर के अनुसार फिलीपींस नेशनल पुलिस (पीएनपी) क्षेत्रीय अदालत द्वारा दिए गए तलाशी वारंट के साथ 30 मई की सुबह 3 बजे मंगम्पो के घर पहुंची। मछुआरे एक एक यूनियन पंबनसांग लाकस एनजी किलुसांग मामामालकाया एनजी पिलिपिनस (पामलाकाया) ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है और आरोप लगाया है कि पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके खिलाफ 'सबूत' प्लांट किए।

पामलाकाया के बयान में यह भी बताया गया है कि अल्बे में मछली पकड़ने वाले समुदाय के लिए COVID-19 राहत कार्यों में मंगम्पो सबसे आगे रहे हैं। मंगम्पो ने मछली पकड़ने वाले समुदाय के कार्यकर्ताओं के एक समूह का भी नेतृत्व किया जो महामारी और हाल में आए तूफान से बुरी तरह प्रभावित तटीय समुदायों में अल्प समय के मछुआरों के उत्पादन सहायता में पीएचपी 15,000 (314 अमेरिकी डॉलर) के लिए अभियान चला रहे हैं।

मंगम्पो 2022 के आगामी आम चुनाव में मछुआरा समुदायों के लिए "मत्स्य पालन चुनावी एजेंडा" को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी संवाद में भी शामिल थे। कारापाटन ने यह भी कहा कि अल्बे में मछुआरा समूहों का एक सक्रिय आयोजक होने के नाते मंगम्पो पिओ डुरन में पुलिस और अधिकारियों के निशाने पर थे।

मंगम्पो की गिरफ्तारी शुक्रवार 28 मई को तीन लोगों में से दो लोगों की हत्या के बाद हुई जिसमें नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ फिलीपींस (एनडीएफपी) से जुड़े दो बुजुर्ग कम्युनिस्ट एक्टिविस्ट शामिल थें। मध्य फिलीपींस में सेबू और इलोइलो प्रांतों में पीएनपी द्वारा किए गए दोहरे छापेमारी में पुलिस ने एनडीएफपी के पीस कंसल्टेंट को मार डाला। एनडीएफपी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ फिलीपींस (सीपीपी) की राजनीतिक शाखा है। इस घटना के चलते सरकार के साथ शांति वार्ता निलंबित हो गई।

74 वर्षीय रेनाल्डो बोकाला और उनके सहयोगी विली एपागो की हत्या उस समय हुई जब पुलिस सीपीपी में कई वरिष्ठ पदों पर रहने के आरोप में बुजुर्ग बोकाला को गिरफ्तार करने आई थी।

Philippines
Philippines Police
Activists
Social organizations

Related Stories

फ़िलीपींस ने प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक शाखा को "आतंकवादी" घोषित किया

इज़राइल स्थित एनएसओ ग्रुप के मालवेयर ने पत्रकारों, कार्यकर्ताओं को बनाया निशाना

फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए

यूरोपीय ट्रेड यूनियनों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक संगठनों ने नाटो विरोधी प्रदर्शन का आह्वान किया

प्रगतिशील शक्तियों ने चिली के कंस्टिट्यूशनल कन्वेंशन में अधिकांश सीटें जीतीं

फ़िलीपींस में आतंकवादियों की सूची की व्यापक निंदा की गई

फ़िलीपींस : 10 दिनों में 1,00,000 नए मामले, लॉकडाउन अगले सप्ताह तक बढ़ाया गया

9 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाली पुलिस छापेमारी के मुद्दे पर डुटेर्टे सरकार के ख़िलाफ़ रोष

फ़िलीपींस के सेक्रेटरी ऑफ़ जस्टिस ने एंटी ड्रग ऑपरेशन में पुलिस की ग़लती मानी

विस्थापित जनजातीय छात्रों के स्कूल पर पुलिस छापेमारी को लेकर फ़िलीपींस में नाराज़गी


बाकी खबरें

  • indian student in ukraine
    मोहम्मद ताहिर
    यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती
    03 Mar 2022
    “हम 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे उजहोड़ सिटी से बॉर्डर के लिए निकले थे। हमें लगभग 17 घंटे बॉर्डर क्रॉस करने में लगे। पैदल भी चलना पड़ा। जब हम मदद के लिए इंडियन एंबेसी में गए तो वहां कोई नहीं था और फोन…
  • MNREGA
    अजय कुमार
    बिहार मनरेगा: 393 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, 11 करोड़ 79 लाख की चोरी और वसूली केवल 1593 रुपये
    03 Mar 2022
    बिहार सरकार के सामाजिक अंकेक्षण समिति ने बिहार के तकरीबन 30% ग्राम पंचायतों का अध्ययन कर बताया कि मनरेगा की योजना में 393 करोड रुपए की वित्तीय अनियमितता पाई गई और 11 करोड़ 90 लाख की चोरी हुई जबकि…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,561 नए मामले, 142 मरीज़ों की मौत
    03 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 388 लोगों अपनी जान गँवा चुके है।
  • Civil demonstration in Lucknow
    असद रिज़वी
    लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें
    03 Mar 2022
    युद्ध भले ही हज़ारों मील दूर यूक्रेन-रूस में चल रहा हो लेकिन शांति प्रिय लोग हर जगह इसका विरोध कर रहे हैं। लखनऊ के नागरिकों को भी यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों के साथ युद्ध में मारे जा रहे लोगों के…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में 'अपर-कास्ट हिन्दुत्व' की दरार, सिमटी BSP और पिछड़ों की बढ़ी एकता
    03 Mar 2022
    यूपी चुनाव के छठें चरण मे पूर्वांचल की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगे. पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत पाया था. लेकिन इस बार वह ज्यादा आश्वस्त नहीं नज़र आ रही है. भाजपा के साथ कमोबेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License