NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आपातकाल विरोधी आंदोलन की तरह सीएए का विरोध जारी रहेगा: सीपीएम
सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को कहा कि यह दलील व्यर्थ है कि सीएए पर सवाल नहीं उठाया जा सकता क्योंकि इसे संसद के दोनों सदनों की मंजूरी मिल गयी है। उन्होंने कहा कि आपातकाल को भी संसद से मंजूरी मिलने के बाद ही लागू किया गया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Jan 2020
Yechuri

नई दिल्ली: सीपीएम ने कहा है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को संसद की मंजूरी मिलने के बावजूद इस कानून का विरोध आपातकाल के खिलाफ आंदोलन की तर्ज पर जारी रहेगा।
 
सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को कहा कि यह दलील व्यर्थ है कि सीएए पर सवाल नहीं उठाया जा सकता क्योंकि इसे संसद के दोनों सदनों की मंजूरी मिल गयी है। उन्होंने कहा कि आपातकाल को भी संसद से मंजूरी मिलने के बाद ही लागू किया गया था।

येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘हमने इसका (आपातकाल) विरोध किया और लोकतंत्र को बहाल कराया। इस संघर्ष में वे लोग भी शामिल थे जो आज सत्ता में हैं। क्या वे उस समय गलत थे? सरकार को लोगों की आवाज सुनना पड़ेगा और सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर को वापस लेना होगा।’

We opposed CAA in Parliament. We moved for saying yes to persecuted persons, from all neighbouring countries, of any religion.
What we opposed in Parliament will also be opposed on the streets. That’s democracy.

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) January 27, 2020

Government must listen to the people and take back CAA, NRC & NPR. (2/2) https://t.co/iyd2Ne2vMr

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) January 27, 2020

उन्होंने कहा, ‘हमने संसद में भी सीएए का विरोध किया था। हमने सभी पड़ोसी देशों में प्रताड़ना के शिकार हर धर्म के लोगों को सीएए में शामिल करने की बात कही थी। जिस बात का संसद में हमने विरोध किया था उसी बात का विरोध आज हम सड़कों पर भी कर रहे हैं। यही लोकतंत्र है।’
 
येचुरी ने कहा, ‘भाजपा और आरएसएस ‘बांटो और राज करो’ के मकसद से भारतीयों को वेशभूषा, भोजन, आस्था और अन्य आधारों पर बांटना चाहते हैं। लेकिन आज देश की ढहती अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर भारत को एकजुट करने की ज्यादा जरूरत है।’

येचुरी ने चुनावी बॉण्ड के बारे में कहा कि उनकी पार्टी पहले दिन से ही चुनावी बॉण्ड का विरोध कर रही है और उच्चतम न्यायालय में भी इसे चुनौती दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘इस सरकार में उच्च स्तरीय भ्रष्टाचार की जड़ में समूची योजना (चुनावी बॉण्ड) है। इसका विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक किये जाने तक इस योजना को रद्द किया जाना चाहिये।’

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

 

CAA
NRC
CPM
CPIM
Sitaram yechury
Anti-emergency movement
BJP
RSS
Narendra modi
Amit Shah

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: मुझे गर्व करने से अधिक नफ़रत करना आता है
    01 May 2022
    जब गर्व खोखला हो तो नफ़रत ही परिणाम होता है। पर नफ़रत किस से? नफ़रत उन सब से जो हिन्दू नहीं हैं। ….मैं हिंदू से भी नफ़रत करता हूं, अपने से नीची जाति के हिन्दू से। और नफ़रत पाता भी हूं, अपने से ऊंची…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    मई दिवस ज़िंदाबाद : कविताएं मेहनतकशों के नाम
    01 May 2022
    मई दिवस की इंक़लाबी तारीख़ पर इतवार की कविता में पढ़िए मेहनतकशों के नाम लिखी कविताएं।
  • इंद्रजीत सिंह
    मई दिवस: मज़दूर—किसान एकता का संदेश
    01 May 2022
    इस बार इस दिन की दो विशेष बातें उल्लेखनीय हैं। पहली यह कि  इस बार मई दिवस किसान आंदोलन की उस बेमिसाल जीत की पृष्ठभूमि में आया है जो किसान संगठनों की व्यापक एकता और देश के मज़दूर वर्ग की एकजुटता की…
  • भाषा
    अपने कर्तव्य का निर्वहन करते समय हमें लक्ष्मण रेखा का ध्यान रखना चाहिए: प्रधान न्यायाधीश
    30 Apr 2022
    प्रधान न्यायाधीश ने मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में कहा न्यायिक निर्देशों के बावजूद सरकारों द्वारा जानबूझकर निष्क्रियता दिखाना लोकतंत्र के स्वास्थ्य के…
  • भाषा
    जनरल मनोज पांडे ने थलसेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाला
    30 Apr 2022
    उप थलसेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे चुके जनरल पांडे बल की इंजीनियर कोर से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License