NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
उत्पीड़न
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यूरोप
डेनिश सरकार द्वारा सीरियाई शरणार्थियों का निवास परमिट रद्द करने के फ़ैसले का बढ़ता विरोध
एक्टिविस्ट और मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि डेनिश सरकार का शरणार्थियों के लिए सीरिया के हिस्से को सुरक्षित घोषित करना और उन्हें वापस भेजने का कदम जमीनी वास्तविकताओं के गलत मूल्यांकन पर आधारित है।
पीपल्स डिस्पैच
21 Apr 2021
Denmark

डेनमार्क द्वारा सीरियाई शरणार्थियों के निवास परमिट को रद्द करने के फ़ैसले का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। 19 अप्रैल को मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह और संगठनों ने एक बयान जारी कर डेनिश इमिग्रेशन सर्विस की कंट्री ऑफ ऑरिजिन रिपोर्ट का खंडन किया है, जिसमें निष्कर्ष निकाला गया है कि सीरिया के कुछ हिस्से अब शरणार्थियों के लौटने के लिए सुरक्षित हैं। निष्कर्ष के आधार पर डेनमार्क के अधिकारियों ने पिछले कुछ हफ्तों में सैकड़ों सीरियाई लोगों के निवास परमिट को रद्द कर दिया है।

अधिकांश सीरियाई जिनके निवास परमिट रद्द कर दिए गए हैं, उन्हें या तो सीरिया लौटने के लिए मजबूर किया जाएगा या उन्हें "निर्वासन केंद्रों" में भेज दिया जाएगा। 2017 के आंकड़ों के अनुसार, डेनमार्क में 40,000 से अधिक सीरियाई शरणार्थी हैं।

सीरियाई लोगों के निवास परमिट को रद्द करने का कदम डेनमार्क को ऐसा करने वाला पहला यूरोपीय देश बना, हालांकि इस तरह की नीति इस क्षेत्र में कई अन्य देशों में संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के शरणार्थी (UNHCR) द्वारा इस तरह के कदमों के खिलाफ चेतावनी के बावजूद चर्चा की जा रही है।

सीरियाई शरणार्थियों के निवास परमिट रद्द कर के डेनमार्क यूरोपीय संघ का ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त की इस तरह के कदमों के खिलाफ चेतावनी के बावजूद, यूरोप के कई और देश इस तरह की नीतियों पर विचार कर रहे हैं।

यह स्वीकार करते हुए कि, डेनिश सरकार का दमिश्कऔर आस पास के क्षेत्रों से आए सीरियाई शरणार्थियों को दी हुई "अस्थायी सुरक्षा" को रद्द करने का निर्णय "हमारे परिसाक्ष्य" पर आधारित है,  मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अधिकार संगठनों ने दावा किया है कि, "हम बाद के सरकारी निष्कर्षों या नीतियों में अपने विचारों को नहीं ढूंढ पा रहे हैं और न ही हम यह स्वीकार कर सकते हैं कि डेनमार्क की सीरियाई शरणार्थी नीति पूरी तरह से ज़मीन पर वास्तविक परिस्थितियों को दर्शाती है।” बयान के हस्ताक्षरकर्ताओं में  कई सीरियाई कार्यकर्ताओं और विद्वानों के साथ ह्यूमन राइट्स वॉच की सारा कायाली भी शामिल हैं।

सीरियाई शरणार्थियों को वापस जाने के लिए मजबूर करने के फैसले की  संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के शरणार्थी (UNHCR), यूरोपीय संघ और अन्य मानवाधिकार संगठनों ने भी आलोचना की है।

सीरिया में युद्ध के शुरुआती वर्षों के दौरान हजारों सीरियाई लोगों ने दमिश्क और आसपास के क्षेत्रों को छोड़ कर चले गए थे जब सरकारी बलों ने युद्ध के शुरुआती वर्षों में खोए इलाकों पर वापस अपना नियंत्रण स्थापित करने के लिए हमले शुरू कर दिए थे। इसे अब पूरा एक दशक हो चुका है। विद्रोह का केंद्र रहे दमिश्क और आसपास के क्षेत्र वापस अब बशर अल-असद के नेतृत्व वाली सरकार के पूर्ण नियंत्रण में हैं और देश में युद्ध मुख्य रूप से उत्तरी भागों में सीमित है। हालांकि, मानवाधिकार समूहों का दावा है कि सीरिया के कुछ शरणार्थियों को सरकार द्वारा उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है, और तो और देश में युद्ध अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

Europe/Denmark
European Union
Syria
Civil War in Syria
UNHCR
Syrian Refugees

Related Stories

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

सिर्फ़ कश्मीर ही नहीं, देश का लोकतंत्र ख़तरे में है: ग़ुलाम नबी आज़ाद


बाकी खबरें

  • भाषा
    दलित किशोर की पिटाई व पैर चटवाने का वीडियो आया सामने, आठ आरोपी गिरफ्तार
    19 Apr 2022
    पुलिस के अनुसार मामले में अनुसूचित जाति जनजाति अत्यातार निवारण अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट), 147 (उपद्रव के दोष में दो वर्ष कारावास) 149 (विधिविरुद्ध जनसमूह के किसी सदस्य द्वारा किये गये अपराध में जनसमूह…
  • एम. के. भद्रकुमार
    मारियुपोल की जंग आख़िरी पड़ाव पर
    19 Apr 2022
    शनिवार को दोनेतस्क प्रशासन के प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने खुले तौर पर अज़ोवस्तल में छिपे हुए नव-नाज़ी उग्रवादियों के "ख़ात्मे" का आह्वान किया।
  • भाषा
    अदालत ने ईसाई महिला, डीवाईएफआई के मुस्लिम नेता के अंतरधार्मिक विवाह में हस्तक्षेप से किया इनकार
    19 Apr 2022
    न्यायमूर्ति वी जी अरुण और न्यायमूर्ति सी एस सुधा की पीठ ने महिला, ज्योत्सना मैरी जोसेफ से बातचीत करने के बाद कहा, ‘‘उसने साफ-साफ कहा कि उसने (डीवाईएफआई नेता) शेजिन से अपनी मर्जी से विवाह करने का…
  • सत्यम् तिवारी
    रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन
    19 Apr 2022
    न्यूज़क्लिक ने डाडा जलालपुर गांव का दौरा किया, दोनों पक्षों से बात की और उनसे जानने की कोशिश की कि हनुमान जयंती की उस रात क्या हुआ था? और अब क्या हालात हैं?
  • मुकुंद झा, तारिक अनवर
    प्रत्यक्षदर्शियों की ज़ुबानी कैसे जहांगीरपुरी हनुमान जयंती जुलूस ने सांप्रदायिक रंग लिया
    19 Apr 2022
    प्राथमिकी में तलवार, बेसबॉल बैट और रिवॉल्‍वर, भड़काऊ गाने बजाने और नारे लगाने का ज़िक्र नहीं है। सूत्रों के अनुसार यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि तय मार्ग का पालन क्यों नहीं किया गया। और अब जब पुलिस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License