NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
लगातार 22वीं जीत के साथ ओसाका मियामी ओपन के तीसरे दौर में पहुंची
जापान की खिलाड़ी ने 7-6, 6-4 से मैच अपने नाम किया। ओसाका लगभग एक साल से अजेय है और इस दौरान उन्होंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।
एपी
27 Mar 2021
naomi osaka
फोटो साभार: tennisworldusa

मियामी: विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने मियामी ओपन के दूसरे दौर में शुक्रवार को अजला तोम्लजानोविच को हारा कर लगातार 22वीं जीत दर्ज की।

जापान की खिलाड़ी ने 7-6, 6-4 से मैच अपने नाम किया। ओसाका लगभग एक साल से अजेय है और इस दौरान उन्होंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।

तीसरे दौर में पहुंच चुकी ओसाका अगर एक और जीत दर्ज करती है तो इस टूर्नामेंट में यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा।

पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव को विश्व रैंकिंग में 83वें स्थान पर काबिज एमिल रूसूवोरी से 1-6, 6-3, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा।

शीर्ष वरीय दानिल मेदवेदेव ने येन-ह्सुन लू को एक घंटे से भी कम समय में 6-2, 6-2 से शिकस्त दी

वरीयता प्राप्त कुछ अन्य खिलाड़ियों डेविड गोफिन (आठवीं वरीयता), ग्रिगोर दिमित्रोव (नौवीं वरीयता) और रीले ओवेल्का (30वीं वरीयता) को हार का सामना करना पड़ा।

गोफिन को जेम्स डकवर्थ ने 6-3, 6-1 जबकि दिमित्रोव को कैमरून नोर्रे ने 7-5, 7-5 से हराया। ओपेल्का को एलेक्सी पोपीरिन ने 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

महिलाओं के अन्य मुकाबलों में 10वीं वरियता प्राप्त किकी बार्टेंस को ल्यूडमिला सैमसनोवा ने 6-2, 6-1 जबकि जेनिफर बार्डी को सारा सोर्रिबस तोर्मो ने 3-6, 6-4, 6-1 से मात दी।

चौथी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन ने एंड्रिया पेटकोविच को 6-7, 6-1, 6-3 से शिकस्त दी।

उनके अलावा कैरोलिना प्लिस्कोवा, बियांका आंद्रेस्क्यू, गर्बिने मुगुरुजा और एलिसे मार्टेंस ने भी जीत दर्ज की।

Naomi Osaka
japan
2021 Miami Open

Related Stories

जापान ने भारतीय ओलंपिक दल पर कड़े नियम लगाये, आईओए ने कहा, ‘‘अनुचित और भेदभावपूर्ण’’

सुरक्षित ओलंपिक के लिये वायरस आपातकाल बढ़ायेगा जापान

आस्ट्रेलिया ओपन में सेरेना की आसान जीत


बाकी खबरें

  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 38,628 नए मामले, 617 मरीज़ों की मौत
    07 Aug 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,628 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 18 लाख 95 हज़ार 385 हो गयी है।
  • कोविड-19 उपचार: 3 दवाओं के साथ सॉलिडेरिटी ट्रायल इस बार फिर से आरंभ हो रहा है 
    संदीपन तालुकदार
    कोविड-19 उपचार: 3 दवाओं के साथ सॉलिडेरिटी ट्रायल इस बार फिर से आरंभ हो रहा है 
    07 Aug 2021
    पुनर्प्रयोजन के लिए तीन दवा उम्मीदवारों इमैटिनिब, जो कि एक कैंसर की दवा है; इन्फ्लिक्सीमैब एक एंटीबाडी, और अर्तेसुनेट एक मलेरिया-रोधी दवा है, को शामिल किया गया है।
  • फ़ैक्ट-चेक : भारत पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा?
    प्रियंका झा
    फ़ैक्ट-चेक : भारत पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा?
    07 Aug 2021
    इस दावे की पड़ताल करते हुए हमने देखा कि 1 अगस्त को इस बारे में कई मीडिया संगठनों ने ख़बर छापी है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2021 में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भारत के पास रहेगी.…
  • देशद्रोह की जंजीरें खोलती अदालतें
    सबरंग इंडिया
    देशद्रोह की जंजीरें खोलती अदालतें
    07 Aug 2021
    3 अगस्त को, दो अलग-अलग मामलों में, दो उच्च न्यायालयों ने अपने मौलिक अधिकारों को बरकरार रखते हुए राजद्रोह के लिए बुक किए गए व्यक्तियों को जमानत दे दी।
  • शाहीन बाग़ में लगे हुए भारत के मानचित्र
    सौरभ शर्मा
    एंटी-सीएए विरोध की आत्मा को फिर से जीवंत करती एक ग्राफ़िक बुक
    07 Aug 2021
    इटा मेहरोत्रा की 'शाहीन बाग़: ए ग्राफ़िक रिकॉलेक्शन' दृश्यात्मक अर्थ विज्ञान की तलाश करती एक ऐसी किताब है, जो प्रतीक बन चुके विरोध स्थल को मुश्किल समय में फिर से जीवंत करने में मदद करती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License