NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने को लेकर ऑस्कर ने विल स्मिथ पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया
स्मिथ की हरकत पर अकादमी के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की बैठक के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भविष्य में इन पुरस्कारों के लिए नामित किया जाएगा या नहीं।
एपी
09 Apr 2022
Oscar bans Will Smith

लॉस एंजिलिस: ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में मेजबान क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने को लेकर ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स’ ने अभिनेता विल स्मिथ पर ऑस्कर या अकादमी के किसी भी अन्य सामरोह में शामिल होने पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

स्मिथ की हरकत पर अकादमी के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की बैठक के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भविष्य में इन पुरस्कारों के लिए नामित किया जाएगा या नहीं।

अकादमी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘94वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन हमारे समुदाय के उन अनेक लोगों के लिए किया गया था, जिन्होंने पिछले एक वर्ष में अविश्वसनीय काम किया। हालांकि, स्मिथ के अस्वीकार्य और गलत व्यवहार ने उन पलों को खराब कर दिया।’’

उधर, स्मिथ ने प्रतिबंध पर कहा, ‘‘मैं अकादमी के फैसले का सम्मान करता हूं।’’ उन्होंने पिछले सप्ताह ही अकादमी से इस्तीफा दे दिया था।

इससे पहले हुई बैठक में अकादमी ने कहा था कि स्मिथ ने अपनी हरकत से आचरण से जुड़े उसके मानकों का उल्लंघन किया है, जिसके तहत ‘अनुचित रूप से शारीरिक संपर्क करना, अपशब्द कहना या धमकाना एकेडमी की प्रतिष्ठा के खिलाफ है।’

अकादमी ने क्रिस रॉक से माफी भी मांगी थी।

गौरतलब है कि 27 मार्च को आयोजित ऑस्कर अवॉर्ड सामरोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर डॉक्यूमेंटरी श्रेणी के लिए ऑस्कर पुरस्कार देते हुए रॉक ने स्मिथ की पत्नी एवं अभिनेत्री जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया था। इसके बाद स्मिथ ने मंच पर आकर रॉक को थप्पड़ मार दिया था, जो ऑस्कर के इतिहास में सबसे हैरतअंगेज घटनाओं में से एक है।

समारोह में स्मिथ को ‘‘किंग रिचर्ड’’ में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया था। पुरस्कार लेते समय उन्होंने अकादमी और नामित कलाकारों से माफी मांगी थी, लेकिन रॉक का नाम नहीं लिया था।

Oscars 2022
Will Smith
Chris Rock
Oscar bans Will Smith

Related Stories

ऑस्कर थप्पड़ विवाद: विल स्मिथ को ज़बरदस्त ऑनलाइन प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा


बाकी खबरें

  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 29,689 नए मामले, 415 मरीज़ों की मौत
    27 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 29,689 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.26 फ़ीसदी यानी 3 लाख 98 हज़ार 100 हो गयी है।
  • अमेरिका में डीएसीए धारकों पर विनाशकारी फ़ैसले से अनिश्चिता बढ़ी
    सोनाली कोल्हटकर
    अमेरिका में डीएसीए धारकों पर विनाशकारी फ़ैसले से अनिश्चिता बढ़ी
    27 Jul 2021
    "ड्रीमर्स” यानी अप्रवासियों पर जीओपी के नेतृत्व में एक नए हमले ने युवा अप्रवासियों के बीच अनिश्चितता बढ़ा दी है और उन्हें बर्बादी की ओर धकेल दिया है, ऐसे में डेमोक्रेट्स को उम्मीद है कि सीनेट बजट सुलह…
  • मिशन यूपी : आगामी चुनाव में बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार करेंगे किसान
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    मिशन यूपी : आगामी चुनाव में बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रचार करेंगे किसान
    27 Jul 2021
    तीन कृषि क़ानूनों और आगामी चुनावों में बीजेपी का विरोध करने के लिए राज्य भर में क़रीब 18 रैलियाँ की जाएंगी।
  • साइबर क़ानूनों को मज़बूत बनाने की ज़रूरत
    श्रवस्ती दत्ता
    साइबर क़ानूनों को मज़बूत बनाने की ज़रूरत
    27 Jul 2021
    एनएसओ ने व्हाट्सएप की कॉल में यह पता चला कि जब वह व्हाट्सएप पर कॉल करते हैं, तो वह फ़ोन में स्पाइवेयर इन्स्टॉल कर सकते हैं- इसे "ज़ीरो-क्लिक एक्सप्लोइट" कहा जाता है।
  • ट्रांसजेंडर समुदाय के सेहत और रोज़गार के मुद्दे पर क्या कर रही है उत्तराखंड सरकार?
    वर्षा सिंह
    ट्रांसजेंडर समुदाय के सेहत और रोज़गार के मुद्दे पर क्या कर रही है उत्तराखंड सरकार?
    27 Jul 2021
    “हम ट्रांसजेंडर महिला के माध्यम से समुदाय तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। हमारे साथ जुड़े लोगों की लगातार काउंसिलिंग करते हैं। बहुत सी युवा ट्रांसजेंडर महिलाओं को पता ही नहीं होता कि एचआईवी होता क्या…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License