NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
फिल्में
अंतरराष्ट्रीय
ऑस्कर 2022: पत्नी को लेकर ग़लत टिप्पणी पर स्मिथ ने रॉक को थप्पड़ मारा
स्मिथ ने ‘किंग रिचर्ड’ में रिचर्ड विलियम्स की भूमिका के लिए अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता। लेकिन इसी बीच काफी अप्रत्याशित घट गया।
भाषा
28 Mar 2022
Oscars 2022

लॉस एंजिलिस (अमेरिका): एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने ऑस्कर समारोह के दौरान अभिनेता विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच थप्पड़ मारने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अकादमी किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करता है।

स्मिथ ने ‘किंग रिचर्ड’ में रिचर्ड विलियम्स की भूमिका के लिए अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता। पुरस्कार लेने के लिए जैसे ही स्मिथ मंच पर पहुंचे तो कॉमेडियन रॉक ने उनकी पत्नी जेडा पिंकेट-स्मिथ को लेकर चुटकुला सुनाया जिस पर स्मिथ भड़क गए और उन्होंने कॉमेडियन को थप्पड़ जड़ दिया।

समारोह के खत्म होने के बाद एएमपीएएस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक संक्षिप्त बयान पोस्ट किया जिसमें कहा गया, ‘‘अकादमी किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती है। आज रात हमें अपने 94वें अकादमी पुरस्कार विजेताओं के लिए जश्न मनाते हुए खुशी हो रही है, जो अपने साथियों और दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों से सराहना मिलने के इस क्षण के पात्र हैं।’’

घटना तब हुई जब रॉक सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर पुरस्कार के लिए विजेताओं की घोषणा करने के लिए मंच पर आए। विजेता का खुलासा करने से पहले, रॉक ने पिंकेट-स्मिथ पर मजाक करते हुए कहा कि वह ‘जी.आई.जेन’ के सीक्वल में अभिनय कर सकती हैं।

पिंकेट-स्मिथ ऑटोइम्युन डिसॉर्डर ‘एलोपेसिया’ के कारण अपना सिर मुड़ाया था और रॉक का यह मजाक उनके इसी रूप के संदर्भ में था। एलोपेसिया को स्पॉट बाल्डनेस भी कहते हैं। इससे ग्रसित व्यक्ति के बाल अचानक झड़ने लगते हैं।

हालांकि, स्मिथ को यह अच्छा नहीं लगा और उन्होंने रॉक को चांटा मार दिया, जिससे उपस्थित सभी लोग घटना से हैरान रह गए। अपनी सीट पर पहुंचने के बाद स्मिथ ने रॉक पर चिल्लाते हुए कहा, ‘‘मेरी पत्नी का नाम अपने गंदे मुंह से मत लो।’’

रॉक के बाद रैपर डिडी ने मंच को संभाला और संबोधित करते हुए कहा, ‘‘विल और क्रिस, हम इसे एक परिवार की तरह हल करने जा रहे हैं। अभी हम प्यार से आगे बढ़ रहे हैं। हर कोई कुछ धमाल करने वाला है।’’

इस बीच, लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने एक बयान जारी कर खुलासा किया कि रॉक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।

स्मिथ ने अपने भावनात्मक संबोधन में इस घटना का उल्लेख किया और कहा, ‘‘प्यार आपको पागल कर देगा।’’

‘‘शुक्रिया डेनजेल (वाशिंगटन), जिन्होंने कुछ मिनट पहले मुझसे कहा... अपने बेहतरीन शीर्ष पलों में सावधान रहें क्योंकि तभी शैतान आपके लिए आता है।’’

53 वर्षीय अभिनेता ने अपने संबोधन में इस घटना के लिए अकादमी से माफी भी मांगी। स्मिथ की आंखों में आंसू थे, उन्होंने कहा, ‘‘मैं अकादमी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं अपने सभी नामांकित साथियों से माफी मांगना चाहता हूं... कला जीवन का अनुकरण करती है। मैं एक जुनूनी पिता की तरह दिखता हूं जैसा कि रिचर्ड विलियम्स के बारे में कहा जाता है। लेकिन प्यार आपको पागल कर देगा।’’

Oscars 2022
Smith slaps The Rock

Related Stories

'राइटिंग विद फायर’ को नहीं मिला ऑस्कर, लेकिन 'खबर लहरिया' ने दिल ज़रूर जीत लिया

ऑस्कर 2022: स्मिथ और जेसिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री, ‘ड्राइव माय कार’ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म


बाकी खबरें

  • Israeli court rejects appeal for release of Palestinian detainee on hunger strike for 126 days
    पीपुल्स डिस्पैच
    इज़रायली अदालत ने 126 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे फिलिस्तीनी बंदी की रिहाई की अपील ख़ारिज की
    19 Nov 2021
    प्रशासनिक बंदी कायेद अल-फ़स्फौस को अपने लगातार भूख हड़ताल पर बैठने की वजह से गंभीर शारीरिक दुष्परिणामों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें वजन घटने, निम्न रक्तचाप और अनियमित दिल की धड़कन शामिल है। डाक्टरों…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 11,106 नए मामले, 459 मरीज़ों की मौत
    19 Nov 2021
    केरल रोज़ संशोधित आंकड़े जोड़ रहा है, लेकिन अन्य राज्य ऐसा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 26 हज़ार 620 हो गई है।
  • US, China Commence ‘Responsible Competition’
    एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका, चीन ने 'ज़िम्मेदार प्रतिस्पर्धा' की शुरूआत की
    19 Nov 2021
    बाइडेन और शी के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग का सार यह है कि यूएस-चीन संबंधों का अक्रियाशील चरण समाप्त हो सकता है।
  • Miguel
    तान्या वाधवा
    दुनिया क्यूबा के साथ खड़ी है
    19 Nov 2021
    दुनिया भर के सामाजिक आंदोलनों और संगठनों ने क्यूबा के साथ एकजुटता दिखायी और 15 नवंबर को देश में अमेरिका समर्थित विपक्ष के विरोध की योजना को ख़ारिज करते हुए बेशुमार प्रदर्शनों का आयोजन किया गया।
  • YCL
    जोए एलेक्जेंड्रा, विजय प्रसाद
    COP-26 में जिस एकमात्र व्यक्ति पर गिरफ़्तारी के बाद धाराएं लगाई गईं, वह कम्यूनिस्ट था
    19 Nov 2021
    बढ़ते पर्यावरण संकट के बीच यह ज़्यादा साफ़ हो चुका है कि पूंजीवाद ना केवल इस समस्या की जड़ है, बल्कि यह कोई वैकल्पिक समाधान भी उपलब्ध नहीं कराता। जो लोग "समाजवाद या अवसान" के आह्वान को बुलंद कर रहे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License