NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
रायशुमारी में 99 फीसदी से अधिक रक्षाकर्मियों ने ओएफबी के निगमीकरण के ख़िलाफ़ वोट दिए
इस रायशुमारी के नतीजे रक्षा मंत्री के आयुध निर्माण कारखाने का विघटन कर उसकी जगह नए संघठित सात सार्वजनिक रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) के पहली अक्टूबर से प्रभावी होने संबंधित आदेश जारी करने के एक दिन बाद ही जारी कर दिए गए थे। 
रौनक छाबड़ा
02 Oct 2021
Defence
ओएफबी। चित्र केवल प्रतीकात्मक उपयोग के लिए। 

समूचे देश के 41 आयुध कारखाने के कर्मचारियों के बीच की गई रायशुमारी के नतीजों ने साफ बता दिया है कि आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) को निगमित करने के केंद्र के कदम पर मान्यता प्राप्त रक्षाकर्मी परिसंघों की लंबे समय से चली आ रही आशंका सच साबित हुई हि कि सरकार द्वारा लिया गया हालिया फैसला रक्षाकर्मियों के व्यापक हित में नहीं है।

बुधवार को जारी नतीजे दिखाते हैं कि रायशुमारी में भाग लेने वाले 61,564 रक्षाकर्मियों में से 99 फीसदी से अधिक लोगों ने आयुध निर्माण फैक्टरी के निगमीकरण किए जाने के फैसले के खिलाफ मत दिए। देश में कुल रक्षाकर्मियों की तादाद 75,000 है।

यह रायशुमारी दो मान्यता प्राप्त रक्षा परिसंघों अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी परिसंघ (एआइडीईएफ) एवं आरएसएस समर्थित भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (बीपीएमएस)-के निर्देशन में 13 सितम्बर से लेकर 25 सितम्बर तक की गई थी। इस काम में कम्फेडरेशन ऑफ डिफेंस रिकॉगनाइज्ड फेडरेशन (सीडीआरए) ने भी साथ दिया था।

इस रायशुमारी के नतीजे, रक्षा मंत्री के आयुध निर्माण कारखाने का विघटन कर उसकी जगह नए संघटित सात सार्वजनिक रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) के पहली अक्टूबर से प्रभावी होने संबंधित आदेश जारी करने के एक दिन बाद ही जारी कर दिए गए थे। 

रक्षा परिसंघों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भेजे एक पत्र में कहा है कि “रायशुमारी के नतीजे से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि यह नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार का गलत सलाह पर उठाया गया कदम है जिसे आयुध निर्माण कारखाने के भागीदारों यानी रक्षाकर्मियों ने प्रचंड बहुमत से सरकार के विचार को खारिज कर दिया है।”

सरकार के कदम का विरोध कर रहे परिसंघों ने आगे कहा कि “परिस्थितियों के अंतर्गत” केंद्र सरकार “राष्ट्र और उसकी सुरक्षा के हित में सीमा पर बनी हुई अनिश्चित स्थितियों के मद्देनजर” रक्षा कर्मियों द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं की कद्र करे। 

246 वर्षों से रक्षा उपकरणों के निर्माण में लगा ओएफबी एक मुख्य निकाय है, जो वर्तमान में रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) के नियंत्रण में एक सरकारी विभाग के रूप में काम करता है। डीडीपी रक्षा मंत्रालय के निर्देशन में काम करता है। 

मंगलवार को रक्षा मंत्रालय ने इसी साल जून में लिए गए कैबिनेट के फैसले के मुताबिक मंगलवार को जारी अपने आदेश में कहा कि यह 1 अक्टूबर से प्रभावी माना जाएगा, इसके अंतर्गत ओएफबी के तहत आने वाले 41 आयुध कारखाने का प्रबंधन, नियंत्रण, संचालन एवं रख-रखाव सात डीपीएसयू को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। ये हैं- म्युनिशन इंडिया लिमिटेड, आर्म्ड व्हिकल्स निगम लिमिटेड, एडवांस वेपन एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड, ट्रूप्स कम्फर्ट्स लिमिटेड, यंत्र इंडिया लिमिटेड, इंडिया ऑप्टल लिमिटेड, और ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड।

एआइडीईएफ के महासचिव सी श्रीकुमार ने बृहस्पतिवार को न्यूजक्लिक से बातचीत में कहा कि “यह नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लिया गया एकतरफा निर्णय है जिसे रक्षाकर्मियों ने खारिज कर दिया है। केंद्र के फैसले के विरोध में रक्षा कर्मी पूरे देश में काला दिवस मनाएंगे और दोपहर का भोजन नहीं करेंगे।” 

इतना तो तय है कि मान्यता प्राप्त रक्षा परिसंघ तब से ही नरेन्द्र मोदी सरकार का विरोध करते रहे हैं, जबसे उसने केंद्र में भाजपा सरकार के 2019 में दूसरे कार्यकाल की शुरुआत होने के 100 दिनों के भीतर ही “रूपांतरित करने वाले विचार”  में से एक ओएफबी के निगमीकरण को अमली जामा पहनाने के लिए उसे सूचीबद्ध किया था। 

इस साल जुलाई में इन रक्षाकर्मियों ने बेमियादी हड़ताल का भी आह्वान किया था। हालांकि इसके तत्काल बाद केंद्र सरकार ने आवश्यक रक्षा सेवाओं के अंतर्गत-आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश (ईडीएसओ) 2021 ला कर हड़ताली कर्मचारियों को दंडित करने के अधिकार से अपने को लैस कर लिया। इस अध्यादेश को हालिया संपन्न संसद के मॉनसून सत्र में एक विधेयक-आवश्यक रक्षा सेवाएं अधिनियम (ईडीएसए) 2021 का रूप दिया गया।

श्रीकुमार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि “सरकार ने निष्ठुर कानून लाकर हड़ताल करने के हमारे अधिकार को हमसे छीन लिया है। हालांकि, हमरा संघर्ष नहीं रुकेगा।” उन्होंने रेखांकित किया कि रक्षाकर्मियों के परिसंघ ओएफबी के निगमीकरण के निर्णय के विरुद्ध अपनी लगातार लड़ाई में जारी रखने की मांग के साथ “कानून का रास्ता” अपना रहे हैं। 

इसके पहले, न्यूजक्लिक ने अपने पाठकों को बताया था कि ओएफबी के निगमीकरण और ईडीएसए-2021 के विरुद्ध एआइडीईएफ ने क्रमशः मद्रास हाईकोर्ट एवं दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। दोनों ही मामलों में न्यायालयों ने केंद्र से हलफनामा दायर करने को कहा है। 

इस बीच, बीपीएमए के महासचिव मुकेश सिंह ने बृहस्पतिवार को न्यूजक्लिक से कहा कि उनका संघ केंद्र सरकार के ओएफबी के विघटन के हालिया आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का विचार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, “रक्षाकर्मी, सरकार के कर्मचारी होने की वजह से कभी कोई कानून नहीं तोड़ेंगे और गैरकानूनी काम नहीं करेंगे। हालांकि ओएफबी के विघटन के विरुद्ध हमारा संघर्ष आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।” 

अंग्रेजी में मूल रूप से प्रकाशित लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Over 99% Defence Employees Vote Against OFB Corporatisation in a Referendum

OFB
Ordnance Factory Board
AIDEF
BPMS
Union Defence Ministry
Referendum
Narendra modi
Central Government

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • Ukraine Russia
    पार्थ एस घोष
    यूक्रेन युद्ध: क्या हमारी सामूहिक चेतना लकवाग्रस्त हो चुकी है?
    14 Mar 2022
    राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रश्न उस पवित्र गाय के समान हो गया है जिसमें हर सही-गलत को जायज ठहरा दिया जाता है। बड़ी शक्तियों के पास के छोटे राष्ट्रों को अवश्य ही इस बात को ध्यान में रखना होगा, क्योंकि बड़े…
  • Para Badminton International Competition
    भाषा
    मानसी और भगत चमके, भारत ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 21 पदक जीते
    14 Mar 2022
    भारत ने हाल में स्पेनिश पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय (लेवल दो) प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण, सात रजत और 16 कांस्य से कुल 34 पदक जीते थे।
  • भाषा
    बाफ्टा 2022: ‘द पावर ऑफ द डॉग’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म
    14 Mar 2022
    मंच पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार देने आए ‘द बैटमैन’ के अभिनेता एंडी सर्किस ने विजेता की घोषणा करने से पहले अफगानिस्तान और यूक्रेन के शरणार्थियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के लिए सरकार पर निशाना…
  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: दक्षिण अमेरिका में वाम के भविष्य की दिशा भी तय करेंगे बोरिक
    14 Mar 2022
    बोरिक का सत्ता संभालना सितंबर 1973 की सैन्य बगावत के बाद से—यानी पिछले तकरीबन 48-49 सालों में—चिली की राजनीतिक धारा में आया सबसे बड़ा बदलाव है।
  • indian railway
    बी. सिवरामन
    भारतीय रेल के निजीकरण का तमाशा
    14 Mar 2022
    यह लेख रेलवे के निजीकरण की दिवालिया नीति और उनकी हठधर्मिता के बारे में है, हालांकि यह अपने पहले प्रयास में ही फ्लॉप-शो बन गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License