NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
निज़ार बनात के लिए न्याय की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों पर पीए की कार्रवाई
सुरक्षा बलों ने कई प्रसिद्ध फ़िलीस्तीनी पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और नागरिक समाज के लोगों को गिरफ़्तार किया जिनमें पूर्व राजनीतिक क़ैदी शामिल हैं जिन्हें पहले इज़रायल ने गिरफ़्तार कर रखा था।
पीपल्स डिस्पैच
24 Aug 2021
निज़ार बनात के लिए न्याय की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों पर पीए की कार्रवाई

पैलेस्टिनियन अथॉरिटी (पीए) ने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट निज़ार बनात की हत्या के विरोध में एक दिन बाद प्रदर्शन में भाग लेने को लेकर गिरफ्तार किए गए कई कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को सोमवार 23 अगस्त को रिहा कर दिया है। एक दिन पहले यानी रविवार को पीए सुरक्षा बलों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में रामल्ला में आयोजित विरोध प्रदर्शनों पर हिंसक हमला किया और करीब 24 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया ताकि उन्हें सफलतापूर्वक विरोध प्रदर्शन करने से रोका जा सके।

सुरक्षा बलों ने शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की थी। अधिकारियों ने कथित तौर पर दावा किया कि इन प्रदर्शनकारियों के पास प्रदर्शन करने की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं थी। इन प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बनात की हत्या की निष्पक्ष और व्यापक जांच की जाए और उनकी हत्या के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

पीए ने हाल में उन फिलिस्तीनियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करता रहा है जो व्यापक भ्रष्टाचार, इसके अलोकतांत्रिक और सत्तावादी कार्यों और अधिकारों के उल्लंघन के लिए इसका विरोध या आलोचना करते रहे हैं। वे फतह के नेतृत्व वाले पीए के राष्ट्रपति महमूद अब्बास पर कब्जे वाले क्षेत्रों में किसी भी या सभी राजनीतिक विपक्ष को चुप कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हैं कि अब्बास को इसका डर है कि इससे उन्हें सत्ता खोनी पड़ेगी और अन्य फिलिस्तीनी राजनीतिक संगठनों द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा जो काफी अधिक लोकप्रिय हैं और जिसके पास राजनीतिक समर्थन है। इसने कई असंवैधानिक, अत्यंत कठोर कानून पेश किए हैं जैसे कि 'अनधिकृत' विरोध पर प्रतिबंध लगाना और कई कानूनों को लागू किया है जिसमें बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां करना, लोगों पर झूठे और आधारहीन आपराधिक आरोप लगाना, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल करना, स्वतंत्र पत्रकारों, कार्यकर्ता, विपक्षी राजनीतिक हस्तियां और अन्य लोगों को निशाना बनाना और उनका उत्पीड़न करना ताकि सत्ता पर कड़ी पकड़ बनाए रखा जाए।

रविवार को गिरफ्तार किए गए दो दर्जन से अधिक फ़िलिस्तीनियों में फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज और राजनीति के कई प्रमुख सदस्य थे। हिरासत में लिए गए लोगों के परिवार के सदस्यों ने पीए मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और कैदियों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की।

सामाजिक कार्यकर्ता और रद्द किए गए फ़िलिस्तीनी विधायी चुनावों में खड़े होने वाले राजनीतिक उम्मीदवार निज़ार बनात को पीए सुरक्षा बलों ने इस साल 24 जून को उनके घर पर हिंसक छापेमारी में हत्या कर दी थी।

Nizar Banat
Palestine
Israel

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • Iran
    प्रबीर पुरकायस्थ
    ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा
    21 Feb 2022
    वाशिंगटन की मूर्खता सबसे कठोर परमाणु समझौते से बाहर निकलना था, जिस पर कोई देश भी सहमत हो सकता था। ईरान अभी भी उन पुरानी शर्तों में से अधिकांश को स्वीकार कर सकता है, लेकिन जो कुछ उन्नत क्षमताएं इसने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    इस साल रेड बुक्स डे (21 फ़रवरी) पर आप कौन-सी रेड बुक पढ़ेंगे?
    21 Feb 2022
    गोविंद पानसरे की हत्या के कुछ साल बाद, नयी दिल्ली स्थित लेफ़्टवर्ड बुक्स (एक प्रकाशन संस्थान) ने रेड बुक्स डे पर विचार करना शुरू किया। एक ऐसा दिन जब परिवर्तनवादी किताबों और उन्हें तैयार करने वाले…
  • vp
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों थे वी.पी सिंह गठबंधन की सरकार के मज़बूत स्तंभ
    20 Feb 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में नीलांजन बात करते हैं वरिष्ठ पत्रकार देबाशीष मुखर्जी से। देबाशीष ने हाल ही में ही वी पी सिंह पर एक किताब लिखी है. उन्होंने सिंह, गठबंधन सरकार और उसके महत्व…
  • punjab
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022: पंजाब चुनाव में दिखे कई रंग, अगली सरकार ईवीएम में बंद
    20 Feb 2022
    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022:  तीसरे चरण की 59 सीटों के साथ यूपी की 172 सीटों का भविष्य ईवीएम में लॉक
    20 Feb 2022
    निर्वाचन आयोग की ओर से अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा। इनमें ललितपुर में सबसे ज़्यादा 67.38 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम कानपुर नगर में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License