NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पीएम एंड्रयू होल्नेस ने जमैका के आम चुनावों में शानदार जीत हासिल की
80% से अधिक मतों की गिनती के साथ सत्तारूढ़ सेंटर-राइट जमैका लेबर पार्टी (जेएलपी) ने पीएम होल्नेस के नेतृत्व में संसद में 63 सीटों में से 49 सीटों पर जीत हासिल की।
पीपल्स डिस्पैच
04 Sep 2020
एंड्रयू होल्नेस

जमैका के वर्तमान प्रधानमंत्री एंड्रेस होल्नेस को कैरेबियाई देश में 3 सितंबर को हुए आम चुनावों में शानदार जीत के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है। 80% से अधिक मतों की गिनती के साथ प्रारंभिक परिणाम में दिखाया गया है कि सत्तारूढ़ सेंटर-राइट जमैका लेबर पार्टी (जेएलपी) ने संसद की 63 में से 49 सीटें जीत ली, जबकि विपक्षी पार्टी पीपल्स नेशनल पार्टी (पीएनपी) ने पीटर फिलिप्स के नेतृत्व में केवल 14 सीटें जीतीं। जेएलपी को 57.1% वोट मिले जबकि पीएनपी को 42.8% वोट मिले।

इस जीत के साथ होल्नेस 1967 के बाद से लगातार दो आम चुनावों में निर्वाचित होने वाले पहले जेएलपी नेता बन गए। जेएलपी ने ये चुनाव इन दशकों में सबसे बड़े अंतर के साथ जीता, साथ ही इसको पहले केवल 37 % वोट भी मिले।

प्रारंभिक परिणामों की घोषणा के बाद पीएम होल्नेस ने कहा "जश्न की बात होती है, लेकिन विचार करने के लिए महत्वपूर्ण वजह भी है। कई जमैका वासी ऐसे हैं जिन्होंने भाग नहीं लिया, कई जमैका वासी जो वायरस के डर से वोट गिराने नहीं आए थे, लेकिन अन्य कारणों जैसे उदासीनता, निराशा के चलते भी भाग नहीं लेने का फैसला किया।"

1.9 मिलियन से अधिक नागरिक मतदान के पात्र थे और इस संसदीय चुनावों में कुल 126 उम्मीदवारों ने ये चुनाव लड़ा था।

संविधान के तहत 25 फरवरी से 10 जून 2021 के बीच चुनावों करानी थी। हालांकि, पीएम होल्नेस ने पिछले महीने COVID-19 महामारी के बीच जल्द चुनाव कराने का आह्वान किया। तीन हफ्ते पहले, 13 अगस्त को जमैका की संसद को भंग कर दिया गया था।

विश्लेषकों ने समय से पहले चुनाव कराने के होल्नेस के निर्णय को अपने आर्थिक एजेंडे के साथ लोगों की संतुष्टि को भुनाने के लिए और महामारी की शुरुआती प्रतिक्रिया के रूप में देखा। इन चुनावों में जेएलपी को 16 सीटों का फायदा हुआ।

पोलिंग स्टेशन में प्रवेश करने से पहले अन्य नियमों के साथ टेम्परेचर जांच से गुजरना, फेस मास्क पहनना, मतदान केंद्र में प्रवेश करने पर हाथ धोना, शारीरिक दूरी के नियमों का मानना अनिवार्य था। उन लोगों के लिए विशेष नियमों की घोषणा की गई थी जो कोरोनोवायरस के पॉजिटिव गए थे या संदेह के चलते क्वारंटीन सेंटर में थे। इन लोगों को मतदान करने के समय रोक दिया गया था।

Andrew Holness
Jamaica
Center-Right Jamaica Labor Party
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

WHO और भारत सरकार की कोरोना रिपोर्ट में अंतर क्य़ों?


बाकी खबरें

  • covid
    संदीपन तालुकदार
    जानिए ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट के बारे में
    24 Feb 2022
    IISER, पुणे के प्रख्यात प्रतिरक्षाविज्ञानी सत्यजित रथ से बातचीत में उन्होंने ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.2 के ख़तरों पर प्रकाश डाला है।
  • Himachal Pradesh Anganwadi workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल प्रदेश: नियमित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी
    24 Feb 2022
    प्रदर्शन के दौरान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला व उन्हें बारह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में कर्मियों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। यूनियन…
  • Sulaikha Beevi
    अभिवाद
    केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया
    24 Feb 2022
    एलडीएफ़ सरकार ने मठीपुरम में मछुआरा समुदाय के लोगों के लिए 1,032 घर बनाने की योजना तैयार की है।
  • Chandigarh
    सोनिया यादव
    चंडीगढ़ के अभूतपूर्व बिजली संकट का जिम्मेदार कौन है?
    24 Feb 2022
    बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लगभग 36 से 42 घंटों तक शहर की बत्ती गुल रही। लोग अलग-अलग माध्यम से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से लाचार…
  • Russia targets Ukraine
    एपी
    रूस ने यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों, सैन्य आधारभूत ढांचे को बनाया निशाना, अमेरिका-नाटो को चेताया
    24 Feb 2022
    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने घातक हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों एवं अन्य सैन्य आधारभूत ढांचे को निशाना बनाने के लिये किया है। उसने आगे दावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License