NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पीएम कीथ राउली का त्रिनिदाद और टोबैगो के आम चुनावों में जीत का दावा
आम चुनाव के आधिकारिक परिणाम के आज घोषित होने की उम्मीद है।
पीपल्स डिस्पैच
11 Aug 2020
पीएम कीथ राउली

त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री कीथ राउली ने 10 अगस्त को देश में हुए आम चुनावों में अपने सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल मूवमेंट (पीएनएम) पार्टी की जीत का दावा किया है।

प्रारंभिक परिणामों से पता चलता है कि सत्तारूढ़ पीएनएम ने प्रतिनिधि सभा में 41 सीटों में से 22 सीटें जीतीं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री कमला प्रराद-बिस्सेसार के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस (यूएनसी) ने 19 सीटें जीतीं।

देर रात राउली ने पार्टी के मुख्यालय के बाहर स्थापित एक मंच से नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए पीएनएम की जीत की घोषणा की और नागरिकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उनके भाषण को राष्ट्रीय टेलीविजन पर भी प्रसारित किया गया।

उन्होंने कहा, "हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है लेकिन मुझे लगता है कि यह चुनाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में हुए जो देश के लिए कठिन है।"

आधिकारिक परिणाम आज एलेक्शन एंड बाउंड्रीज कमीशन (ईबीसी) द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर 19 राजनीतिक दलों के 146 उम्मीदवारों और 4 निर्दलीय उम्मीदवारों ने इस संसदीय चुनावों में हिस्सा लिया। हालांकि 1991 के बाद से इस देश में वैकल्पिक रूप से पीएनएम और यूएनसी द्वारा सरकार बनाई जाती रही है। पीएनएम ने 23 सीटों के साथ 2015 का चुनाव जीता और 18 सीटों पर जीत हासिल करने वाली यूएनसी को बाहर कर दिया।

2020-2025 की अवधि के लिए संसद के निचले सदन में 41 सीटों के भरने के लिए 2,200 मतदान केंद्रों में 1.2 मिलियन से अधिक नागरिक वोट गिराने के पात्र थे।

COVID-19 महामारी के बावजूद मतदान केंद्रों पर वोट गिराने का प्रतिशत 2015 के चुनावों की तुलना में अधिक था।

PM Keith Rowley
Trinidad and Tobago
general election
Caribbean News

Related Stories

लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक तैयार, बीजेपी फिर सांप्रदायिक तिकड़म पर उतरी


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी मामला : अदालत द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नर को बदलने की मांग खारिज
    12 May 2022
    ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति की तरफ से एक अधिवक्ता ने अदालत के अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को बदलने की मांग करते हुए एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि वह निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर…
  • taj
    सुभाष गाताडे
    कब तक रहेगा पी एन ओक का सम्मोहन ?
    12 May 2022
    ताज़महल के तेजोमहल अर्थात शिव मंदिर होने को लेकर अदालत में एक और याचिका दायर की गयी है। इस याचिका में कहा गया कि ताजमहल के बंद कमरे खोले जाएं ताकि मालूम चल सके कि उसके भीतर क्या है?
  • inflation
    न्यूज़क्लिक टीम
    आटा भी हो गया महंगा, क्या कर रही सरकार?
    12 May 2022
    पेट्रोल, डीजल, सरसों तेल और तमाम ज़रूरी चीजों के बाद अब गेहूं का आटा भी महंगा हो रहा है। इस वक़्त आटे की खुदरा बाज़ार में औसतन कीमत 32-33 रुपये प्रति किलो है, यही क़ीमत पिछले साल मई में 29 रुपये प्रति…
  • भाषा
    झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल जेल भेजी गयीं
    12 May 2022
    झारखंड की खान सचिव एवं 2000 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय ने तीन दिनों तक चली लंबी पूछताछ के बाद करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया ।
  • राम पुनियानी
    क्या ताजमहल भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है?
    12 May 2022
    कहा जा सकता है कि लोगों की मिली-जुली अभिव्यक्तियों की समग्रता ही भारतीय संस्कृति है; यह समावेशी है और इसमें सामाजिक जीवन के सभी पहलुओं का समन्वय है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License