NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
उत्तरी वज़ीरिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा टार्गेट किलिंग को लेकर पीटीएम का प्रदर्शन
पश्तून तहफुज़ मूवमेंट (पीटीएम) के नेता मोहसिन दावर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करने और खैबर पख्तूनख्वा में सभी राजनीतिक क़ैदियों को तुरंत रिहा करने की मांग की।
पीपल्स डिस्पैच
21 Jan 2021
उत्तरी वज़ीरिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा टार्गेट किलिंग को लेकर पीटीएम का प्रदर्शन

डॉ. वलीउल्लाह दावर की हत्या की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बुधवार 20 जनवरी को भाग लिया। पिछले हफ्ते खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) में कबायली जिले उत्तरी वजीरिस्तान में अज्ञात हमलावरों द्वारा दावर की हत्या कर दी गई थी।

इन प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पश्तून तहफुज मूवमेंट (पीटीएम) के नेता और पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली के सदस्य मोहसिन दावर ने किया। इन प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और क्षेत्र के विभिन्न जेलों में बंद सभी राजनीतिक कैदियों को तुरंत रिहा करने की मांग की।

बन्नू मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वलीउल्लाह पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला 16 जनवरी की सुबह में किया था जो उन पर कई राउंड फायरिंग के बाद भागने में सफल रहे। वह केपीके के उत्तरी वजीज़िस्तान के होर्मुज विलेज से थे।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, उत्तरी वज़ीरिस्तान में हो रही टार्गेट किलिंग की संख्या में पिछले कुछ वर्षों से कई गुना वृद्धि हुई है। पिछले साल टार्गेट किलिंग में 50 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, इनमें कई कबायली नेता, सरकारी अधिकारी और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे।

हालांकि, कुछ अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा टार्गेट किलिंग की निरंतर कई घटनाओं के बावजूद हत्यारे शायद ही पकड़े जाते हैं, एक्टिविस्ट को डर है कि इन हमलों को करने के पीछे खुफिया एजेंसियों का हाथ था। पीटीएम नेता मोहसिन दावर का दावा है कि सरकार की सेना पीटीएम के सदस्यों की तलाश करने और इस प्रांत में नागरिकों को परेशान करने के अलावा इमाम बादशाह हाउस को ध्वस्त करने के लिए ज़िम्मेदार थीं। मोहसिन ने ट्वीट किया, "आज के विरोध के साथ हम कहना चाहते हैं कि खतरों और धमकी के बावजूद हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"

"पाकिस्तान के पश्तून लोगों पर "न्यायेतर दंड, जबरन गुमशुदगी और अन्य मानवाधिकारों के उल्लंघन" के खिलाफ उनके अभियान चलाने के बाद भी पीटीएम के कई सदस्य कैद हैं। अली वज़ीर, हनीद पश्तीन, नोरुल्लाह तरीन, शेर मेहसूद, शेर अयूब, बसीर महसूद, ओवैस अब्दाल और कई अन्य प्रमुख चेहरे हैं जो गिरफ्तार हैं।

PTM
Pashtun Tehfuz Movement
Pakistan

Related Stories

जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास

पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित

कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...

इमरान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए पाक संसद का सत्र शुरू

पकिस्तान: उच्चतम न्यायालय से झटके के बाद इमरान ने बुलाई कैबिनेट की मीटिंग

पाकिस्तान के राजनीतिक संकट का ख़म्याज़ा समय से पहले चुनाव कराये जाने से कहीं बड़ा होगा

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के पीछे क्या कारण हैं?


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License