NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
गौतमबुद्ध नगर में पेड क्वारंटाइन सुविधा शुरू, बड़े होटलों में की व्यवस्था
डीएम ने बताया कि क्वारंटाइन में भेजने वालों से पूछा जाएगा कि क्या वे होटलों में रहना चाहते हैं? पांच सितारा होटल के एक कमरे का प्रतिदिन शुल्क 2500 रुपये है।
भाषा
06 Apr 2020
 क्वारंटाइन
Image Courtesy: Hindustan Times

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर में रविवार से सशुल्क पृथक वास (क्वारंटाइन या आइसोलेशन) सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा के कई पांच सितारा व तीन सितारा होटलों को जिला प्रशासन ने अधिगृहीत किया है।

जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि पृथक वास में भेजने वालों से पूछा जाएगा कि क्या वे होटलों में रहना चाहते हैं? इसके बाद उन्हें यहां रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पांच सितारा होटल के एक कमरे का प्रतिदिन शुल्क 2500 रुपये है। इसमें तीन समय का सादा भोजन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति सशुल्क पृथक वास (पेड क्वारंटाइन) सुविधा का लाभ ले सकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, तथा उसकी आपूर्ति सुचारू रूप से हो इसके लिए जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि यहां स्थित शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है, कि वे लॉकडाउन की अवधि में किसी भी अभिभावक को फीस देने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सर्विलांस तथा ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जो एचसीएल कंपनी के सहयोग से सेक्टर 126 में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि उक्त कंट्रोल रूम में फोन करके कोई भी व्यक्ति नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, यमुना विकास प्राधिकरण, पुलिस, जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग सहित किसी भी विभाग से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है, या निराकरण के लिए आवेदन कर सकता है। उस पर हमारे अधिकारी तत्परता से कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने बताया कि हमने 14 रैपिड एक्शन टीम बनाई है। यह टीम कोविड-19 की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए हमने 300 पृथक बेड तैयार किये हैं।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध मरीजों को पृथक वास में रखने के लिए 12 सौ से ज्यादा बेड उपलब्ध हैं। इस क्षमता को और बढ़ाया जा रहा है।

Coronavirus
COVID-19
Quarantine
Isolation Wards
Gautam buddh Nagar

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • रश्मि सहगल
    उत्तराखंड में भाजपा की जीत के बाद सांप्रदायिक अभियान जारी
    24 Mar 2022
    प्रदेश के चुनावी नतीजों ने न सिर्फ प्रचार अभियान, बल्कि पहाड़ी राज्य को भी सांप्रदायिक ज़हर में डुबो दिया है। यहां मुसलमान पीड़ा और भय में जी रहे हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,938 नए मामले, 67 मरीज़ों की मौत
    24 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 22 हज़ार 427 हो गयी है।
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    "बाल श्रमिकों का सर्वे करना उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक!"
    24 Mar 2022
    गुजरात विधानसभा में पीएसी (पब्लिक अकाउंट कमिटी) ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें राज्य में बाल श्रमिकों को लेकर श्रम एवं रोजगार विभाग के रूख को लेकर सख्त टिप्पणी की है।
  • uttar pradesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंगाल में हिंसा और यूपी में विरोध को बुल्डोज करता 'निर्विरोध'
    23 Mar 2022
    बंगाल में हिंसा-प्रतिहिंसा का दौर क्यों नहीं थमता?
  • kashmir files
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर फ़ाइल्स, देश को नफ़रत के नये गियर में डाला, 2024 चुनावों का एजेंडा सेट
    23 Mar 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने कश्मीर फ़ाइल्स के ज़रिये फैलाए जा रहे नफ़रती एजेंडे, मॉब लिंचिग और इस्लामोफोबिया पर चर्चा की। साथ ही याद किया भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को, कवि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License