NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
पाकिस्तान
पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत की आशंका
उड़ान संख्या पीके-303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि कुछ मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
भाषा
22 May 2020
पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त
Image Courtesy: NDTV

कराची : पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 107 लोग सवार थे। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उड़ान संख्या पीके-303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि कुछ मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

राष्ट्रीय विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पीआईए एयरबस ए320 में 99 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। विमान हवाईअड्डे के निकट जिन्ना आवासीय सोसाइटी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

उन्होंने कहा, “कैप्टन ने हवाई यातायात टावर को सूचित किया कि उसे विमान के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी लग रही है और इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया।”

उड़ान संख्या पीके 303 लाहौर से कराची आ रही थी। नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई हफ्तों के लॉकडाउन के बाद कुछ दिनों पहले ही सीमित मात्रा में घरेलू उड़ानों की इजाजत दी थी।

टीवी चैनलों में दिखाया जा रहा है कि जिस जगह यह दुर्घटना हुई वहां कुछ घरों और कारों को नुकसान पहुंचा है।

बचावकर्मी व पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बर्बाद हुए घरों से अब तक कम से कम चार शव मिल चुके हैं जबकि कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

सीएए ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और वायु सेना ने बचाव और राहत अभियान में मदद के लिये अपने दल भेजे हैं।

पीआईए का विमान कैप्टन सज्जाद गुल उड़ा रहे थे।

इस कालोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने एआरवाई न्यूज चैनल को बताया कि विमान के पंखों में आग लगी थी जो दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कुछ घरों की छतों से टकराया।

नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि इस हादसे में कितने लोगों की जान गई है लेकिन…अगर यात्री या चालक दल इस क्रैश लैंडिंग में बच जाते हैं तो यह चमत्कार होगा।”

पाकिस्तान में सात दिसंबर 2016 के बाद यह पहला बड़ा विमान हादसा है जब चित्राल से इस्लामाबाद आ रहा एक पीआईए एटीआर-42 विमान बीच में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 48 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में गायक और ईसाई धर्म के प्रचारक जुनेद जमशेद भी शामिल थे।

पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला हाफीज को उद्धृत करते हुए डॉन अखबार ने कहा, “हमारी प्रार्थनाएं परिवारों के साथ हैं। हम पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे।”

तस्वीरों में घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है। निवासियों की मदद के लिये एंबुलेंस और राहतकर्मी मौके पर मौजूद थे।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सेना के त्वरित प्रतिक्रिया बल और सिंध पाकिस्तान रेंजर्स के जवान राहत और बचाव अभियान में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।

डॉन अखबार ने सिंध के स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया समन्वयक मीरां यूसुफ को उद्धृत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं लोक कल्याण मंत्री ने घटना के बाद कराची के सभी प्रमुख अस्पतालों में आपातस्थिति की घोषणा की है।

Pakistan
Pakistan International Airlines
Plane Crashes

Related Stories

इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'

वायु सेना हेलीकॉप्टर दुर्घटना: घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, आतंकवादियों समेत नौ की मौत

पाकिस्तान में ट्रेन में आग लगने से 65 की मौत 

पाकिस्तान में सूफ़ी दरगाह के बाहर विस्फ़ोट, 9 की मौत


बाकी खबरें

  • Nord Stream
    एम. के. भद्रकुमार
    नॉर्ड स्ट्रीम 2 सर्टिफ़िकेट को जर्मनी ने किया निलंबित
    23 Dec 2021
    जर्मन नेटवर्क कैस्केड के डेटा से पता चलता है कि यमल-यूरोप ट्रांसनेशनल गैस पाइपलाइन के रूप में जानी जाने वाली एक प्रमुख ट्रांजिट पाइपलाइन जर्मनी को जाने वाले सभी रूसी प्राकृतिक गैस शिपमेंट की दिशा पलट…
  • Golden Temple
    तृप्ता नारंग
    पंजाब में बेअदबी की घटनाएँ, असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश
    23 Dec 2021
    राजनीतिक जानकारों के मुताबिक़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति और धर्म का यह घालमेल चिंताजनक है।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    वोटर-आईडी को आधार से जोड़ना निराधार, चुनाव-बिगाड़ को मत कहें सुधार
    22 Dec 2021
    स्वतंत्र भारत की ज्यादातर सरकारें वास्तविक सुधारों से क्यों भागती रही हैं ? निर्वाचन आयोग के बारे मे क्या कहा था डाक्टर बी आर अम्बेडकर ने? #AajKiBaat में वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh का विचारोत्तेजक…
  •  नया बिल, मतदान से वंचित करने के साथ लोकतंत्र पर है हमलाः अपार गुप्ता
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    नया बिल, मतदान से वंचित करने के साथ लोकतंत्र पर है हमलाः अपार गुप्ता
    22 Dec 2021
    ख़ास पेशकश में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मतदान कार्ड को आधार से जोड़ने वाले बिल पर बातचीत की वकील अपार गुप्ता से, जिन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक बताया औऱ कहा कि इससे मतदाताओं को डराने-धमकाने…
  • ola
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : ओला-ऊबर के किराए और पेनिक बटन-की के खिलाफ टैक्सी ड्राइवरों की भूख हड़ताल
    22 Dec 2021
    दिल्ली सरकार की ड्राइवर विरोधी नीतियों के खिलाफ और टैक्सी बस मालिकों और ओला-ऊबर के ड्राइवरों की काफी लम्बे समय से लंबित माँगों को पूरा कराने के लिए, ड्राइवर और मालिक 21 दिसंबर को जंतर मंतर पर एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License