NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
पाकिस्तानः न्यूनतम क़ीमत की मांग को लेकर मार्च से प्रदर्शन करेंगे किसान
पाकिस्तान का किसान संगठन पाकिस्तान किसान इत्तेहाद ने भारत में किसान संगठनों के प्रदर्शन की तरह वहां भी प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। ये किसान राजधानी इस्लामाबाद तक रैली निकाल सकते हैं।
पीपल्स डिस्पैच
26 Feb 2021
पाकिस्तानः

भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शन के असर को बॉर्डर के दूसरी तरफ भी देखा जा सकता है। कृषि को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ और अपनी कई मांगों के लिए मार्च महीने भारत जैसे विरोध प्रदर्शन को शुरु करने के लिए रोडमैप तैयार करने की योजना पर पाकिस्तान किसान इत्तेहाद से जुड़े कई किसान पाकिस्तान में सहमत हो गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने 6 फरवरी को घोषणा की कि शीघ्र ही "किसानों के लिए बड़े पैकेज" की घोषणा जल्द की जाएगी। हालांकि, पाकिस्तानी किसानों में यह आशंका बढ़ रही है जिसकी वे शिकायत करते हैं कि किसानों की दुर्दशा को दूर करने का प्रयास करने के बजाय सरकार का ये आश्वासन विपक्ष की आलोचना को दबाने का प्रयास ज्यादा दिखता है।

भारत के प्रदर्शनकारी किसानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मशहूर हस्तियों द्वारा समर्थन देने के बाद एकजुटता हासिल की। इन हस्तियों में अमेरिकी गायिका रिहाना ने भी इस आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की थी।

मोदी सरकार द्वारा लागू कृषि क्षेत्र के नए नियमों को रद्द करने की मांग को लेकर नवंबर महीने से दिल्ली के बाहरी इलाकों में भारी संख्या में किसान धरना दिए हुए हैं।

26 जनवरी को जब किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे थे तब उनका संघर्ष पुलिस से हो गया और कथित तौर पर ऐतिहासिक मुगल कालीन लाल किले पर कब्जा कर लिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष में कई किसान घायल हो गए जबकि एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।

पिछले साल अक्टूबर में हजारों पाकिस्तानी किसानों ने सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ लाहौर में डेरा डाल दिया था। पुलिस की कार्रवाई में 5 नवंबर को एक किसान की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी किसान मार्च में कई मांगों को लेकर रैली निकालने जा रहे हैं। इन मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य के तौर पर गेहूं प्रति मौंंड पाकिस्तानी 2,000 रुपये और गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 300 रुपये प्रति टन तय करना शामिल है। अन्य मांगों में पूरे पाकिस्तान में हजारों किसानों द्वारा वहन किए जाने वाले बीज, उर्वरक और अन्य खर्चों पर सब्सिडी शामिल है।

pakistan farmers
farmers protest in pakistan
minimum fixed price
MSP
global farmers

Related Stories

किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है

छोटे-मझोले किसानों पर लू की मार, प्रति क्विंटल गेंहू के लिए यूनियनों ने मांगा 500 रुपये बोनस

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

MSP पर लड़ने के सिवा किसानों के पास रास्ता ही क्या है?

क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?

28-29 मार्च को आम हड़ताल क्यों करने जा रहा है पूरा भारत ?

सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा


बाकी खबरें

  • veto
    एपी/भाषा
    रूस ने हमले रोकने की मांग करने वाले संरा के प्रस्ताव पर वीटो किया
    26 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में एक मत पड़ा। चीन, भारत और संयुक्त अरब अमीरात मतदान से दूर रहे।
  • Gujarat
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले: गोबर-धन को आने दो!
    26 Feb 2022
    छुट्टा जानवरों की आपदा का शोर मचाने वाले यह नहीं भूलें कि इसी आपदा में से गोबर-धन का अवसर निकला है।
  • Leander Paes and Rhea Pillai
    सोनिया यादव
    लिएंडर पेस और रिया पिल्लई मामले में अदालत का फ़ैसला ज़रूरी क्यों है?
    26 Feb 2022
    लिव-इन रिलेशनशिप में घरेलू हिंसा को मान्यता देने वाला ये फ़ैसला अपने आप में उन तमाम पीड़ित महिलाओं के लिए एक उम्मीद है, जो समाज में अपने रिश्ते के अस्तित्व तो लेकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करती…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: किस तरफ होगा पूर्वांचल में जनादेश ?
    26 Feb 2022
    इस ख़ास बातचीत में परंजॉय गुहा ठाकुरता और शिव कुमार बात कर रहे हैं यूपी चुनाव में पूर्वांचाल की. आखिर किस तरफ है जनता का रुख? किसको मिलेगी बहुमत? क्या भाजपा अपना गढ़ बचा पायेगी? जवाब ढूंढ रहे हैं…
  • manipur
    शशि शेखर
    मणिपुर चुनाव: भाजपा के 5 साल और पानी को तरसती जनता
    26 Feb 2022
    ड्रग्स, अफस्पा, पहचान और पानी का संकट। नतीजतन, 5 साल की डबल इंजन सरकार को अब फिर से ‘फ्री स्कूटी’ का ही भरोसा रह गया है। अब जनता को तय करना है कि उसे ‘फ्री स्कूटी’ चाहिए या पीने का पानी?    
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License