NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
फ़िलिस्तीन ने चीन से 1,00,000 कोविड-19 टीके मंगाए
चीन की ये वैक्सीन कब्जे वाले क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहित करेगा। इज़रायल जो पहले से ही अवैध बस्ती में रहने वाले लोगों सहित 70% से अधिक आबादी का टीकाकरण कर चुका है उसने फिलिस्तीनियों के साथ टीका साझा करने से इनकार कर दिया है।
पीपल्स डिस्पैच
30 Mar 2021
फ़िलिस्तीन ने चीन से 1,00,000 कोविड-19 टीके मंगाए

फिलिस्तीन को सोमवार 29 मार्च को COVID-19 वायरस के टीकों का सबसे बड़ा खेप मिला। चीन की 1,00,000 खुराक कब्जे वाले इस क्षेत्र में पहुंच गई। इस तरह फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा शुरू किए गए टीकाकरण अभियान को काफी हद तक मजबूती मिलेगी। अधिकारी कुल 5.2 मिलियन आबादी में अधिक से अधिक फिलिस्तीनियों को टीका लगाएंगे।

चीन का साइनोफार्म COVID-19 टीका मुख्य रूप से फिलिस्तीन का स्वास्थ्य कर्मचारियों, बुजुर्गों और अधिक खतरे व गंभीर रूप से बीमार रोगियों का टीकाकरण करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। चीन के अलावा, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में प्रशासन करने वाले फिलिस्तीनी प्राधिकरण (पीए) ने अन्य डोनर से भी टीके प्राप्त किए हैं। इनमें गरीब राष्ट्रों के लिए संयुक्त राष्ट्र के कोवैक्स कार्यक्रम के तहत 60,000 टीके और 60,000 रूसी स्पूतनिक वी टीके शामिल हैं जो संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से हमास द्वारा संचालित गाजा वितरित किए गए।

चीन से टीके की खेप हासिल करते हुए पीए के स्वास्थ्य मंत्री माई अल-कैलेह ने कहा कि प्राथमिकता सरकारी तथा निजी दोनों क्षेत्रों में चिकित्सा कर्मचारियों को टीका लगाना होगा, साथ ही दंत चिकित्सकों और फार्मासिस्टों के साथ-साथ अन्य लोगों के समूह को लगाना होगा जो निरंतर अन्य लोगों के संपर्क में आते हैं। पीए में चीनी राजदूत गुई वेई ने चीन की ओर से पत्रकारों को दिए बयान में कहा कि, "वादों को लेकर प्रतिबद्ध चीन ने विश्व की सेवा के लिए इन टीकों उपलब्ध कराया है।" चीन के 20,000 टीकों को भी गाजा में भेजा गया था।

यूएन समर्थित टीकों की डिलीवरी के बाद फिलिस्तीनी अधिकारियों ने इस महीने 75 से अधिक आयु के अपने नागरिकों के साथ-साथ अधिक खतरे वाले रोगियों को टीका लगाने के लिए अभियान चलाया था। अधिकारियों को उम्मीद है कि COVAX कार्यक्रम के माध्यम से कम से कम 20 प्रतिशत फिलिस्तीनियों का टीकाकरण होगा। भविष्य में कई डोनरों से होने वाली डिलीवरी के चलते पीए को कब्जे वाले वेस्ट बैंक और ब्लॉक्ड गाजा पट्टी में कुल आबादी के 60 प्रतिशत के टीकाकरण की उम्मीद है। सभी प्रतिबंधों व बाधाओं के कारण यह एक बड़ा कार्य है। इजरायल के कब्जे के साथ-साथ सहयोग की कमी और इजरायल के सरकारी अधिकारियों के साथ समन्वय की कमी के कारण अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

COVID-19
United nations
Palestine

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखीमपुर खीरी: दिल्ली में भी उठी न्याय के लिए आवाज़
    04 Oct 2021
    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विरोध करने पर किसानों पर हुए जानलेवा हमले के ख़िलाफ़ आज दिल्ली स्थित यूपी भवन पर दिल्ली के छात्र ,नौजवान और महिला संगठन के लोगो ने रोष प्रदर्शन किया…
  • Protest
    मुकुंद झा
    लखीमपुर नरसंहार : कई राज्यों में विरोध के बाद झुकी सरकार, मुआवज़े का दिया आश्वासन
    04 Oct 2021
    दिनभर के विरोध प्रदर्शनों के बाद आख़िरकार किसानों की मांग के आगे सरकार झुकी और दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसमें धारा 302 और 120B के तहत मंत्री के लड़के के ऊपर एफ़आईआर दर्ज की गई है। मृत किसानों को…
  • bhasha
    भाषा सिंह
    लखीमपुरः योगी राज के लिए दावानल बन सकती है किसानों की मौत
    04 Oct 2021
    बात बोलेगी: हिंसा और प्रतिशोध और वह भी अपने ही देश के नागरिकों के प्रति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिपादित नये भारत का नया नार्मल होता जा रहा है। ऐसा लगता है सरकारों ने अपने लोगों-नागरिकों…
  • agriculture
    रूबी सरकार
    खेती- किसानी में व्यापारियों के पक्ष में लिए जा रहे निर्णय 
    04 Oct 2021
    खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। सरकार ने गेहूं ख़रीद पर 40 रुपए समर्थन मूल्य बढ़ाकर खाद की क़ीमत क़रीब दोगुनी कर दी है।
  • Taxes
    न्यूज़क्लिक टीम
    पैंडोरा पेपर्स लीक: कैसे अमीर और ताकतवर टैक्स से बचते हैं
    04 Oct 2021
    सचिन तेंदुलकर, अनिल अम्बानी , किरण मजूमदार , इक़बाल मिर्ची , इमरान खान, टोनी ब्लेयर- इन सबसे में क्या समानता है ? इन सभी का नाम हाल ही में हुए पैंडोरा पेपर्स लीक में आया है। ऑनिंद्यो चक्रवर्ती और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License