NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलिस्तीनी नागरिक आज रमाल्ला में विरोध-प्रदर्शन करेंगे
आज की रैली क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक और जॉर्डन घाटी के बड़े हिस्से के एनेक्सेशन की अवैध इज़रायली योजना के ख़िलाफ़ चौथी रैली होगी।
पीपल्स डिस्पैच
14 Jul 2020
आज रमाल्ला में विरोध-प्रदर्शन

इज़रायल के अवैध एनेक्सेशन योजना को लेकर फिलिस्तीनियों का विरोध आज यानी मंगलवार 14 जुलाई को बड़े पैमाने पर होने वाले एंटी-एनेक्सेशन रैली के साथ जारी है। ये रैली आम फिलीस्तीनी नागरिकों द्वारा इस एनेक्सेशन योजना के ख़िलाफ़ अपना विरोध दिखाने के लिए की गई एंटी-एनेक्सेशन रैलियों की श्रृंखला में चौथी रैली होगी।

पैलेस्टिनियन हायर नेशनल कमेटी फॉर कन्फ्रॉन्टिंग द एनेक्सेशन डीसिजन ने पिछले हफ्ते गुरुवार को कहा कि इस रैली का आयोजन रामल्ला में किया जाएगा। पहली तीन रैलियां जेरिको और जॉर्डन घाटी में हुईं। ये दोनों फिलिस्तीनी क्षेत्र उन क्षेत्रों का हिस्सा हैं जिसे इज़रायल अवैध तरीके से मिलाना चाहता है और विशेष इज़रायली राज्य के भाग के रुप में अवैध इजरायली बस्तियों (सेटलमेंट) को मान्यता देने के क्रम में अपनी संप्रभुता का इस्तेमाल करना चाहता है।

इस कमेटी के बयान के अनुसार ये रैली मंगलवार शाम 5 बजे रामल्ला शहर से सटे अल-बिरेह शहर के अहमद शुकीरी चौक पर होगी। कमेटी ने आम फिलिस्तीनियों से आह्वान किया है कि वे इसे सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शनों में भाग लें ताकि "एनेक्सेशन को विफल किया जाए, क़ब्ज़े को समाप्त किया जाए और यरुशलम को इसकी राजधानी के साथ फिलिस्तीन के आज़ाद और स्वतंत्र राज्य की स्थापना की जाए।"

इससे पहले फिलिस्तीनियों द्वारा वेस्ट बैंक और गाजा के क़ब्ज़े वाले फिलिस्तीनी इलाकों में 1 जुलाई को विरोध प्रदर्शन और रैलियों का आयोजन किया गया था। इज़रायल ने अपने एनेक्सेशन योजना को शुरु करने यही तारीख़ तय किया था। इस महीने की शुरुआत से लेकर अब तक ग्रेट मार्च ऑफ रिटर्न जैसा विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए वेस्ट बैंक में नियमित रूप से साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ग्रेट मार्च ऑफ रिटर्न को सफलतापूर्वक एक साल से अधिक समय तक चलाया गया।

Palestine
Protest in Ramalla
West Bank
Israel

Related Stories

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

इज़रायल : नेतन्याहू के ख़िलाफ़ प्रदर्शन जारी

ट्रम्प का भारत दौरा, दिल्ली में CAA के ख़िलाफ़ प्रदर्शन, नया सेंट्रल विस्टा और अन्य

आयरलैंड चुनाव : राजनीतिक दलों ने इजरायली व्यापार पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया

JNU, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरियों पर संकट और अन्य खबरें

राष्ट्रीय मज़दूर सम्मेलन, कश्मीर विरोध प्रदर्शन और अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में दलित बच्चों की हत्या, रेहड़ी-पटरी वालों का विरोध प्रदर्शन और अन्य

मोटर वाहन हड़ताल, 370 हटने के 45 दिन और अन्य ख़बरें 

कैट्स कर्मचारियोें का अनशन, सरकार को मिली आरबीआई से  बड़ी राशि और अन्य 

पोम्पिओ के भारत दौरे के ख़िलाफ़ प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में न Modi magic न Yogi magic
    06 Mar 2022
    Point of View के इस एपिसोड में पत्रकार Neelu Vyas ने experts से यूपी में छठे चरण के मतदान के बाद की चुनावी स्थिति का जायज़ा लिया। जनता किसके साथ है? प्रदेश में जनता ने किन मुद्दों को ध्यान में रखते…
  • poetry
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'
    06 Mar 2022
    पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद पर हमला, यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत को ध्यान में रखते हुए पढ़िये अजमल सिद्दीक़ी की यह नज़्म...
  • yogi-akhilesh
    प्रेम कुमार
    कम मतदान बीजेपी को नुक़सान : छत्तीसगढ़, झारखण्ड या राजस्थान- कैसे होंगे यूपी के नतीजे?
    06 Mar 2022
    बीते कई चुनावों में बीजेपी को इस प्रवृत्ति का सामना करना पड़ा है कि मतदान प्रतिशत घटते ही वह सत्ता से बाहर हो जाती है या फिर उसके लिए सत्ता से बाहर होने का खतरा पैदा हो जाता है।
  • modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: धन भाग हमारे जो हमें ऐसे सरकार-जी मिले
    06 Mar 2022
    हालांकि सरकार-जी का देश को मिलना देश का सौभाग्य है पर सरकार-जी का दुर्भाग्य है कि उन्हें यह कैसा देश मिला है। देश है कि सरकार-जी के सामने मुसीबत पर मुसीबत पैदा करता रहता है।
  • 7th phase
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव आख़िरी चरण : ग़ायब हुईं सड़क, बिजली-पानी की बातें, अब डमरू बजाकर मांगे जा रहे वोट
    06 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ़ आख़िरी दौर के चुनाव होने हैं, जिसमें 9 ज़िलों की 54 सीटों पर मतदान होगा। इसमें नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत अखिलेश का गढ़ आज़मगढ़ भी शामिल है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License