NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
एक्टिविस्ट की मौत के बाद पीए के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनियों का प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन जारी
फ़िलिस्तीनी पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन को कवर करने के दौरान पीए सुरक्षा बलों द्वारा हमला करने और उन्हें डराने-धमकाने के विरोध में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
पीपल्स डिस्पैच
29 Jun 2021
एक्टिविस्ट की मौत के बाद पीए के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनियों का प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन जारी

राजनीतिक और भ्रष्टाचार विरोधी एक्टिविस्ट और फिलीस्तीनी अथॉरिटी (पीए) के आलोचक निजार बनात की मौत के बाद फिलीस्तीनी अथॉरिटी के दमन और अपने ही लोगों के खिलाफ उत्पीड़न को लेकर सोमवार 28 जून को लगातार पांचवें दिन हजारों फिलिस्तीनियों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

सादे कपड़ों में तैनात फिलिस्तीनी पुलिस अधिकारियों और दंगा रोधी दस्ते ने प्रदर्शन पर हिंसक कार्रवाई की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, स्टन ग्रेनेड, डंडों और पत्थरों से हमला किया। रामल्ला, बेथलहम, हेब्रोन के साथ-साथ अल-बिरेह जैसे कई छोटे शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। स्थानीय मेडिकल सूत्रों ने कहा है कि पिछले पांच दिनों में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के चलते करीब 20 लोग घायल हो गए हैं।

पिछले पांच दिनों से प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के इस्तीफे की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों ने बनात की मौत के साथ-साथ फिलिस्तीनी सरकार के व्यापक दमनकारी और तानाशाही व्यवहार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। प्रदर्शनकारियों को फिलिस्तीनी झंडे, बनात के चित्र वाले बैनर लहराते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वे पीए के खिलाफ नारे लगाते रहे जैसे "लोग इस शासन को उखाड़ फेंकना चाहते हैं", "अब्बास इस्तीफा दो!" साथ ही बनात को याद करते हुए नारे लगाए जैसे "आपका खून बेकार नहीं जाएगा"।

उन्होंने मांग की कि सरकार बनात की मौत की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करे और उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाए। पीए के समर्थकों द्वारा कुछ जवाबी रैलियां भी आयोजित की गई हैं, जिसमें शामिल होने वाले प्रदर्शनकारियों ने लाउडस्पीकरों पर देशभक्ति के गीत बजाए और अब्बास की सत्तारूढ़ फतह पार्टी के झंडे लहराए।

सुरक्षा बलों और दंगा पुलिस ने कथित तौर पर पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को उनके काम में हस्तक्षेप करते और उन्हें रोकते हुए धमकी दी, उनके साथ मारपीट की और उन पर हमला किया।

बाद में, पैलेस्टिनियन जॉर्नलिस्ट्स सिंडिकेट से जुड़े पत्रकार रामल्ला में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और मांग की कि अंतर्राष्ट्रीय संस्था उनकी रक्षा के लिए हस्तक्षेप करे और फिलिस्तीन में प्रेस की स्वतंत्रता की गारंटी दे

Palestine
Palestinian Journalists
Palestinian Journalists Protest

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

इज़राइल, फ़लस्तीन के बीच नए सिरे से हिंसा भड़कने की आशंका : संयुक्त राष्ट्र दूत

फ़िलिस्तीनी प्रशासनिक बंदी लोय अल-अश्क़र ने रिहाई पर हुए समझौते के बाद भूख हड़ताल ख़त्म की

फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया


बाकी खबरें

  • कुंभ मेले की सीएजी रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार पर उठे सवाल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    कुंभ मेले की सीएजी रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार पर उठे सवाल
    23 Aug 2021
    साल 2019 में प्रयागराज में संपन्न कुंभ मेले के आयोजन की लेखा परीक्षा में करोड़ों रुपये का अपव्यय सामने आया है।
  • फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    23 Aug 2021
    स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्टरी काफी पुरानी है और उसकी हालत भी बहुत खराब है। ऐसे में ये संभव है कि लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण छत गिर गई हो।
  • नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    23 Aug 2021
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि जाति आधारित जनगणना से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद मिलेगी।
  • टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    पीपल्स डिस्पैच
    टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    23 Aug 2021
    ईरान वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी की पांचवीं लहर का सामना कर रहा है। ज़्यादातर मामले डेल्टा वैरिएंट के हैं।
  • अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    पीपल्स डिस्पैच
    अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    23 Aug 2021
    इज़रायली सेना की ओर से की गई फायरिंग में 10 बच्चों समेत क़रीब 42 लोग घायल हो गए। इज़रायल ने भी बाद में दिन में गाजा पर हवाई हमले किए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License