NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
वेस्ट बैंक की सैन्य चौकी पर इज़रायली सैनिकों द्वारा एक फ़िलिस्तीनी युवक की हत्या, पत्नी घायल
फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण ने एक बयान में इज़रायल के सुरक्षा बलों द्वारा की गई इस हत्या को "अत्याचारी" और "न्यायेत्तर हत्या की एक लंबी और जारी श्रृंखला में एक हत्या" क़रार देते हुए निंदा की है।
पीपल्स डिस्पैच
07 Apr 2021
वेस्ट बैंक

इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा फिलिस्तिनियों को निशाना बनाने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पांच बच्चों के पिता को मंगलवार 6 अप्रैल को इजरायली सुरक्षा बलों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक सैन्य चौकी के पास गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित व्यक्ति वेस्ट बैंक में येरुशेलम के उत्तर पश्चिम में स्थित बिद्दू गांव में अपने घर पत्नी के साथ जा रहा था।

मारे गए फिलिस्तीनी व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय ओसामा मंसूर के रूप में हुई जो अपनी पत्नी सुमैया (35) के साथ कार में जा रहा था। इन्हें इज़रायली सैनिकों ने मंगलवार तड़के 2.30 बजे सैन्य चौकी पर रोका था।

सुमैया के बयान के अनुसार, चौकी पर दस्तावेजों की जांच करने और कार को सैनिकों की ओर घूमाने के लिए कहने के बाद कार की तरफ गोलियों की बौछार शुरू हो गई जिससे ओसामा बुरी तरह से घायल हो गया। सुमैया बच गई हालांकि उसे भी गोली लगी। बाद में ओसामा को रामल्ला के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इसी अस्पताल में सुमैया का इलाज किया जा रहा है।

इस घटना के बाद इजरायली सेना ने एक बयान जारी किया जिसमें उसने कहा कि दंपति ने कार से रौंद कर हमला करने का प्रयास किया। इस दावे को सुमैया और अन्य चश्मदीदों ने साफ तौर पर नकार दिया है। कुछ चश्मदीदों ने यह भी कहा कि सैनिकों ने कार जब जा रही थी तो उसकी ओर एक स्टन ग्रेनेड फेंका था।

मंगलवार की हत्या की घटना ने इजरायल के सुरक्षा बलों द्वारा इसी तरह की हत्याओं के हालिया विवाद पर ध्यान खींचा है। मई महीने में इजरायल के सुरक्षा बलों ने एक फिलिस्तीनी व्यक्ति की हत्या कर दी थी जिसका नाम इयाद हल्लाक था। इस तरह की नियमित घटनाओं और इजरायल की सरकार और न्यायिक प्रणाली से दोषी सैनिकों की सुरक्षा और माफी ने मानव अधिकारों के समूहों, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ साथ वैश्विक नेताओं ने मांग की कि इजरायल उन लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाए और सजा दे जो फिलिस्तीनियों के खिलाफ इस प्रकार के अपराधों के दोषी हैं।

Palestine
West Bank
palestine and israel
Palestinian Authority
Israel
Gaza

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • up elections
    सोनिया यादव
    यूपी : सत्ता में आरक्षित सीटों का इतिहास और नतीजों का खेल
    28 Jan 2022
    बीते तीन विधानसभा चुनावों पर नज़र डालें तो ये आरक्षित सीटें किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए सत्ता में आने या उसे गंवाने के लिहाज़ से काफ़ी अहम मानी जाती हैं। इसलिए आमतौर पर आरक्षित सीटों पर राजनीतिक…
  • Low Budget Allocations Severely Unjust to Children
    भरत डोगरा
    कम बजट आवंटन बच्चों के साथ घोर अन्याय
    28 Jan 2022
    भारत युवाओं को उनके दाय से वंचित करने का जोखिम नहीं उठा सकता, खासकर जब कोरोना महामारी उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बनी हुई है। वित्तीय वर्ष 2022 के लिए प्रस्तावित बजट में…
  • Rajeev Nigam
    न्यूज़क्लिक टीम
    व्यंग्य हमेशा रहा है और रहेगा
    28 Jan 2022
    हास्य और व्यंग्य हमेशा से ज़रूरी रहा है। राजनीति के ऊपर व्यंग्य हमेशा कसा गया है। लेकिन आज के नेताओं में सहने की ताकत कम हो गयी है। राजीव निगम से इस खास मुलाकात में सुनिए इन्हीं सब मुद्दों पर बात ।
  • bjp
    भाषा
    भाजपा ने 2019-20 में 4,847 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति घोषित की : एडीआर
    28 Jan 2022
    द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 2019-20 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के अपने विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें भाजपा की संपत्ति सबसे…
  • RRB-NTPC
    रवि शंकर दुबे
    जानें: RRB-NTPC के खिलाफ क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र? क्या है पूरा मामला?
    28 Jan 2022
    एक ओर पूरा देश गणतंत्र दिवस के पर्व में डूबा हुआ था, तो दूसरी ओर देश का भविष्य सड़कों पर पुलिस की लाठियां खा रहा था। आखिर क्यों छात्रों को सड़क पर उतरने के लिए होना पड़ा मजबूर, क्या है RRB-NTPC के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License